WTC Final: कगिसो रबाडा के सामने नतमस्तक हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, 212 रन पर सिमटी टीम

डब्ल्यूटीसी 2025 के फाइनल मुकाबले की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 212 रन पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 5 विकेट कगिसो रबाडा ने लिए।
WTC Final: कगिसो रबाडा के सामने नतमस्तक हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच 2025 (फोटो- @ICC)
Published on: 
Updated on: 

लंदन के लॉर्ड्स में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खिताबी मुकाबले में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी।

WTC के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 212 रन पर सिमट कर रह गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 77 रन ब्यू वेबस्टर ने बनाए। वहीं, साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। खासकर तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के सामने ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पस्त नजर आए।

रबाडा के सामने पस्त हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

WTC के खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने बेदतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पहली इनिंग में उनके सामने नतमस्तक नजर आए। इस दौरान रबाडा ने 15.4 ओवर में 3.30 की इकोनॉमी के साथ 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा मार्को यानसन ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 3 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वहीं, स्पिन गेंदबाज केशव महाराज और एडन मार्करम को 1-1 विकेट मिला।

स्टीव स्मिथ ने बनाए दो रिकॉर्ड

मुकाबले में 92 गेंदों का सामना करते हुए 72 रन की पारी ब्यू वेबस्टर ने खेली, जो कि टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ पारी थी। इसके बाद 66 रन की रिकोर्डतोड़ पारी स्टीव स्मिथ ने खेली। इस दौरान उन्होंने दो रिकॉर्ड अपने नाम किए। अब वो लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान बनाया।

ऑस्ट्रेलिया की टीम से स्टीव स्मिथ और ब्यू वेबस्टर के अलावा कोई भी बल्लेबाज फिप्टी के नजदीक तक नहीं पहुंच सका। एलेक्स कैरी ने 23 रन, वहीं, लाबुशेन ने 17 रन की पारी खेली। इसके अलावा ट्रेविस हेड 11 रन और वापसी कर रहे कैमरून ग्रीन 4 रन पर कगिसो रबाडा का शिकार बने।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रयान रिकल्टन, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

Navbharat Live
navbharatlive.com