-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Usman Khawaja Registered Shameful Record Wtc Final
WTC फाइनल में उस्मान ख्वाजा के लिए शू्न्य बना ‘नासूर’, बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ।

उस्मान ख्वाजा और कगिसो रबाडा (फोटो- सोशल मीडिया)
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला 11 जून से शुरु हो चुका है। ये मैच क्रिकेट का मक्का कहा जाना वाला एतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस दौरान साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पहली इनिंग में ऑस्ट्रेलिया ने खराब बल्लेबाजी की।
खिताबी मुकाबले के पहले दिन उस्मान ख्वाजा ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस दौरान सलामी बल्लेबाज उस्माना ख्वाजा ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो आज से पहले कभी भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में नहीं हुआ।
WTC के फाइनल में ख्वाजा के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ये पहली बार हुआ है, जब कोई बल्लेबाज 20 गेंद खेलकर भी 1 रन न बना पाया हो और शून्य के स्कोर पर आउट हुआ हो। गौरतलब है कि इससे पहले साल 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला खेला गया था। उस वक्त भी उस्मान ख्वाजा ने इंडिया के खिलाफ कुल 10 गेंद खेली थी, लेकिन वो इस दौरान भी शून्य के स्कोर पर आउट हुए थे। अब इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ख्वाजा ने 20 गेंद खेली। लेकिन वो एक भी रन बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। उन्हें रबाडा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।
सम्बंधित ख़बरें
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा
न्यूजीलैंड से हार के बाद ICC की तरफ से इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, WTC के हवाले से हुआ भारी नुकसान
IND W vs PAK W: महामुकाबले में पाकिस्तान को हराकर पॉइंट्स टेबल में चमका भारत, इन टीमों की मुश्किलें बढ़ीं
स्टीव स्मिथ ने बनाया रिकॉर्ड
स्टीव स्मिथ ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 112 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। पहला रिकॉर्ड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने का है। दूसरा रिकॉर्ड लॉर्ड्स के मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने का है। जहां पर उन्होंने दिग्गज गैरी सोबर्स और डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा।
WTC के ‘किंग’ और लॉर्ड्स के नए डॉन बने स्टीव स्मिथ, एक झटके में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रयान रिकल्टन, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
Usman khawaja registered shameful record wtc final
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पंढरपुर जाने वाले वारकरियों के लिए खुशखबरी! CSMT से मिरज के लिए 25 और 26 जुलाई को चलेंगी वन-वे स्पेशल ट्रेनें
Jul 22, 2026 | 08:20 PMनई टैक्स व्यवस्था में जजों की कर छूट पर उठे सवाल; जस्टिस संदीप जैन पहुंचे कोर्ट, केंद्र और CBDT को नोटिस
Jul 22, 2026 | 08:11 PMBJP विधायक संजय पाठक को हाईकोर्ट से मिली राहत; जज को फोन करने के मामले में विधायक की माफी को किया स्वीकार
Jul 22, 2026 | 08:01 PMरणवीर सिंह की ‘प्रलय’ से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी कल्याणी प्रियदर्शन, एक्शन और खतरनाक स्टंट से मचाएंगी धमाल
Jul 22, 2026 | 07:59 PM10वीं से ग्रेजुएट्स तक के लिए बंपर सरकारी नौकरियां, कर्नाटक, राजस्थान और बिहार में भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन
Jul 22, 2026 | 07:56 PMCEO पर फैसला टला, इन संतों को सौंपी गई मंदिर की कमान…राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में क्या-क्या हुआ?
Jul 22, 2026 | 07:54 PMसफाई देने नहीं, हक की बात करने गया था…पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शरद पवार ने बताया दिल्ली जाने का कारण
Jul 22, 2026 | 07:50 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














