Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजली और बेटी सारा ने किया काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन, भव्य कॉरिडोर ने किया

सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजली और बेटी सारा ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन किए। भव्य कॉरिडोर ने दोनों को मंत्रमुग्ध किया। मंदिर प्रशासन ने सम्मानपूर्वक स्वागत किया और मां–बेटी ने श्रद्धाभाव से पूजा की।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Nov 18, 2025 | 06:20 PM

अंजली तेंदुलकर और उनकी बेटी सारा तेंदुलकर (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sara Tendulakr: क्रिकेट के भगवान कहलाने वाले सचिन तेंदुलकर के परिवार पर भी हमेशा फैंस की नजर बनी रहती है। उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर अपनी लाइफस्टाइल, फैशन और पब्लिक अपीयरेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में दोनों मां–बेटी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं और बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। 17 नवंबर को किए गए इस विशेष दर्शन ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है।

काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता देख मंत्रमुग्ध हुईं अंजली और सारा

दर्शन के दौरान अंजली और सारा विश्वनाथ धाम के भव्य कॉरिडोर को देखकर बेहद प्रभावित नजर आईं। दोनों के चेहरों पर मंदिर परिसर की दिव्यता और शांति का असर साफ झलक रहा था। मां–बेटी ने पूरे भक्तिभाव से पूजा अर्चना भी की और कुछ देर मंदिर परिसर में समय बिताया।

मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने अंजली और सारा का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने दोनों को रुद्राक्ष की माला, वस्त्र और विशेष स्मृति चिह्न भेंट किए। इस दौरान उनकी श्रद्धा और आध्यात्मिक लगाव हर किसी का ध्यान खींच रहा था। पूरी यात्रा के दौरान दोनों के व्यवहार और भावभंगिमा में बाबा विश्वनाथ के प्रति उनका गहरा सम्मान साफ नजर आया।

सम्बंधित ख़बरें

जर्मनी से जाना था इंग्लैंड मगर लौटे लखनऊ…केशव मौर्य को UK ने नहीं दिया वीजा, यूपी में बढ़ी सियासी हलचल!

अश्लील फोटो, ब्लैकमेलिंग और सुसाइड, 16 साल की छात्रा ने नांदेड़ में फांसी लगाकर दी जान, 5 लोगों पर FIR दर्ज

राज्यसभा चुनाव के लिए राकां SP और शिवसेना UBT में हुई सीक्रेट डील, कांग्रेस की बढ़ी मुश्किल

क्राइम सीन पर अब ‘सुपरफास्ट’ पहुंचेगी खाकी; GPS और आधुनिक तकनीक से लैस 1290 वाहन मुंबई पुलिस के बेड़े में शामिल

सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया की स्टार और युवाओं की फैशन आइकन

सचिन तेंदुलकर की लाडली बेटी सारा सोशल मीडिया पर अपने फोटो, फैशन सेंस और वीडियो के कारण काफी लोकप्रिय है। उनकी हर पोस्ट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाती है। चाहे स्टाइलिश आउटफिट हों, ट्रेवल जर्नी या फिर परिवार संग बिताए पल सारा का हर पोस्ट तुरंत वायरल हो जाता है।

हाल ही में वह ऑस्ट्रेलिया टूर पर गई थीं, जिसके फोटो और रील्स ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी थी। सारा ऑस्ट्रेलियाई सरकार की पर्यटन अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी हैं, जो उनकी ग्लोबल लोकप्रियता को और बढ़ाता है।

फिटनेस और फाउंडेशन से भी जुड़ी हैं सारा

सारा तेंदुलकर मुंबई में अपना खुद का पिलाटे स्टूडियो भी चलाती हैं, जहां वह फिटनेस और हेल्थ से जुड़े सेशन करवाती हैं। इसके अलावा, वह सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन की डायरेक्टर भी हैं और सामाजिक कार्यों से सक्रिय रूप से जुड़ी रहती हैं।

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया की जीत पर इमोशनल हुईं सारा तेंदुलकर, कुछ ऐसे किया भारत की चैंपियन बेटियों को सलाम

सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता और व्यक्तित्व के कारण उनके लाखों फॉलोअर हैं। मां अंजली के साथ काशी विश्वनाथ धाम की यह यात्रा उनके आध्यात्मिक पक्ष को भी उजागर करती है। अंजली और सारा का काशी विश्वनाथ धाम दौरा न केवल भक्ति से भरा था, बल्कि उनकी सहजता और विनम्रता ने वहां मौजूद लोगों का दिल भी जीत लिया। सचिन तेंदुलकर के परिवार की यह धार्मिक यात्रा अब चर्चा का बड़ा विषय बन चुकी है।

Anjali sara tendulkar kashi vishwanath darshan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 18, 2025 | 06:20 PM

Topics:  

  • Anjali Tendulkar
  • Maharashtra News
  • Sachin Tendulkar
  • Sara Tendulkar
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.