Washim Crime: पत्नी की हत्या के बाद शव को कार में लेकर घूमता रहा पति, फिर पुलिस के सामने किया सरेंडर
Samruddhi Expressway Murder Case: वाशिम जिले के कारंजा क्षेत्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर पत्नी की कथित हत्या के बाद आरोपी पति ने शव को कई घंटों तक कार में रखा और बाद में पुलिस थाने में सरेंडर किया।
- Written By: आंचल लोखंडे
समृद्धि एक्सप्रेसवे हत्या- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Washim Murder Case: वाशिम जिले के कारंजा लाड क्षेत्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पत्नी की कथित रूप से हत्या करने के बाद आरोपी पति कई घंटों तक शव को कार में लेकर घूमता रहा और अंततः कारंजा शहर पुलिस थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के कलवर्धा निवासी सलमान खान नेक मोहम्मद (30) अपनी पत्नी हसीन बानो (25) और तीन छोटे बच्चों के साथ कार से ग्रेटर नोएडा जा रहा था। इसी दौरान कारंजा क्षेत्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर उसने कार रोकी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उसने पहले लोहे की रॉड से पत्नी के सिर पर हमला किया और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
तीन बच्चों के साथ कार में घूमता रहा आरोपी पति
घटना के बाद आरोपी ने शव को कार में ही रखा और कई घंटों तक समृद्धि एक्सप्रेसवे तथा कारंजा शहर में कार चलाता रहा। कार में पीछे तीनों मासूम बच्चे मौजूद थे। आखिरकार मंगलवार सुबह वह सीधे कारंजा शहर पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कारंजा उपजिला अस्पताल भेज दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
उल्हासनगर को मिलेगा 500 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री और सांसद श्रीकांत शिंदे का बड़ा ऐलान
सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना पश्चिम बंगाल जैसा होगा हाल, परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
सब्जियां बेच रहे हैं या सोना! नागपुर में बारिश से मंडियों में आवक घटी, अदरक-लहसुन और प्याज के दाम चढ़े
भूमि अधिग्रहण के विरोध में गडचिरोली के छात्र स्कूल लौटे, आंदोलन फिर शुरू करने की चेतावनी
पत्नी के चरित्र पर था संदेह
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते उसने यह वारदात की। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी लगातार अलग-अलग बयान दे रहा है, इसलिए उसके बयानों की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय कार में पति-पत्नी और बच्चों के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं।
ये भी पढ़े: भंडारा जिला सहकारी बैंक ने फसल ऋण वितरण में बनाया रिकॉर्ड, लक्ष्य का 102% हासिल
फोरेंसिक जांच शुरू
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटना स्थल और कार की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया है। वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा फोरेंसिक जांच के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। कारंजा शहर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।
