- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Akeal Hussain Enters West Indies Playing Xi Against India T20 World Cup 2026
IND vs WI: कोलकाता में भारत-वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक मुकाबला, कैरेबियाई टीम में हुई स्पिन गेंदबाज की एंट्री
- Written By: संजय बिष्ट
India vs West Indies: सुपर-8 के इस अहम मुकाबले में सूर्या ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम ने बदलाव करते हुए प्लेइंग XI में स्पिनर को जगह दी है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs WI T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं। अब आखिरी स्थान के लिए भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है।
ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा है, क्योंकि जीतने वाली टीम ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी, जबकि हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो जाएगा। सुपर-8 चरण में दोनों टीमों का प्रदर्शन लगभग समान रहा है। भारत और वेस्टइंडीज ने अब तक एक-एक मैच जीता है और दोनों ने जिम्बाब्वे को हराया था। वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों टीमों को हार का सामना करना पड़ा, जिसके कारण अंक तालिका का समीकरण बेहद रोमांचक बन गया है। ऐसे में यह मुकाबला सेमीफाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ करने वाला साबित होगा।
🚨 Toss Update 🚨#TeamIndia have won the toss and elected to field first. Updates ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI pic.twitter.com/Ji0mCrMFHH — BCCI (@BCCI) March 1, 2026
वेस्टइंडीज की टीम में अकिल हुसैन की हुई एंट्री
इस मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने एक बड़ा बदलाव किया है। वेस्टइंडीज के कप्तान ने बताया कि भारत के खिलाफ उन्होंने टीम की प्लेइंग इलेवन ब्रैंडन किंग की स्पिन गेंदबाज अकील हुसैन को जगह दी गई है। कप्तान साई होप ने कहा कि “टॉस जीतकर हम भी गेंदबाजी ही करने का फैसला करते। हाँ, यही हमारे लिए ज़रूरी है। हमें यह पक्का करना होगा कि हम पूरे समय लगातार अच्छा क्रिकेट खेलें। यह वर्ल्ड कप जैसा बड़ा टूर्नामेंट है, इसलिए आपको यह पक्का करना होगा कि आप सबसे ज़रूरी समय पर सबसे अच्छा क्रिकेट खेलें। और आज ऐसा करने का इससे अच्छा समय नहीं है। खासकर यहाँ इंडिया में, ज़्यादातर लोग IPL का हिस्सा रहे हैं। और मुझे यकीन है कि इससे उन्हें कुछ कॉन्फिडेंस मिलेगा, खासकर विरोधी टीम के खिलाफ खेलने और कुछ, मैं कहूँगा, जानी-पहचानी कंडीशन में खेलने से। तो आपको उस अनुभव का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना होगा और उम्मीद है कि आप आज टॉप पर आएँगे।”
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
क्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
वैभव सूर्यवंशी को मिला बंपर ऑफर, इस एक बड़ी डील के लिए 12 करोड़ रुपये तक देने को तैयार हुई ये बड़ी कंपनी
कैरेबियाई कप्तान ने आगे कहा कि “जैसा मैंने कहा, आज करो या मरो का मैच है। और लड़के इसके लिए तैयार हैं। जैसा मैंने कहा, आप इसीलिए खेलते हैं। आप बड़ी टीमों, सबसे अच्छी टीमों के खिलाफ और ऐसे ही पलों में खेलने आते हैं। तो यह एक और बड़ा गेम है। हम जानते हैं कि इसे जीतने के लिए हमें क्या करना है। इसलिए हम इसका इंतज़ार कर रहे हैं। हमने एक बदलाव किया है। तो अकील होसेन वापस आ गए हैं और ब्रैंडन किंग आज नहीं खेल पाएंगे।”
ये भी पढ़ें: भारत ने जीता टॉस, वेस्टइंडीज पहले करेगा बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेट कीपर), रोस्टन चेस, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ।
Akeal hussain enters west indies playing xi against india t20 world cup 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














