एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट

GT vs RR Qualifier 2: आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंचने के लिए गुजरात टाइटंस को 215 रन बनाने होंगे। RR के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 96 रन की पारी खेली।
Rajasthan Royals set a target of 215 runs for victory against Gujarat Titans in IPL 2026 Qualifier 2.
वैभव सूर्यवंशी और रवींद्र जडेजा (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

GT vs RR Qualifier 2 IPL 2026 1st Inning Highlight: न्यू चंडीगढ के महाराज महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-2 मुकाबले खेला जा रहा है। जहां पर आरआर के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने गुजरात टाइटंस के सामने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए।

अब शुभमन गिल एंड कंपनी को इस सीजन फाइनल में पहुंचने के लिए 215 रन बनाने होंगे। बता दें कि ये गुजरात टाइंटस के लिए सबसे बड़ा रन चेज होगा। अगर बात करें वैभव सूर्यवंशी की तो उन्होंने राजस्थान के लिए सबसे बड़ी पारी खेली, लेकिन वो इस मुकाबले में शतक बनाने से चूक गए।

लगातार दो मुकाबले में शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी

एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रन की पारी खेलकर आउट हुए थे। इसके बाद क्वालीफायर-2 में जिस तरह से वो बल्लेबाजी कर रहे थे, उसे देखकर सबको लग रहा था कि आराम से वो अपना शतक पूरा कर लेंगे। लेकिन इस मुकाबले में भी सूर्यवंशी 4 रन से अपना शतक चूक गए। उन्होंने 47 गेंदों पर 8 चौको व 7 छक्कों की मदद से 96 रन बनाए। इस स्कोर पर सूर्यवंशी कगिसो रबाडा की गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा को अपना कैच थमा बैठे।

रवींद्र जडेजा ने दिखाया अनुभव

वैभव के अलावा रवींद्र जडेजा ने आरआर के लिए दूसरी बड़ी पारी खेली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल के बाद टीम की पारी को संभाला। जडेजा ने 35 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। इसके अलावा अंत में डोनोवन फरेरा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 11 गेंद में 345 के स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 38 रन बनाए।

क्वालीफायर-2 में गुजरात के गेंदबाजों ने शुरुआत में तो अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वो इसे जारी नहीं रख सके। टीम के लिए सबसे ज्यादा 2-2 विकेट कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने लिए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज को शुरुआत को 1 विकेट मिला।

Navbharat Live
navbharatlive.com