T20 World Cup 2026: भारत ने जीता टॉस, वेस्टइंडीज पहले करेगा बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का 12वां मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करेगा।
India vs West Indies, Super-8, Match No.12
भारत बनाम वेस्टइंडीज (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

India vs West Indies, Super-8, Match No.12: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का 12वां मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है। दोनों टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीत की जरूरत है।

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह चेजिंग ग्राउंड रहा है। विकेट और भी बेहतर हो जाएगा, इसलिए चेजिंग एक अच्छा विकल्प है। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।"

टॉस गंवाने के बाद शाई होप ने क्या कहा?

वहीं, वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी ही चुनते। लगातार क्रिकेट खेलना हमारे लिए जरूरी है। ज्यादातर खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा रहे हैं और उम्मीद है कि इस मैच में हम सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाएंगे। आज करो या मरो का मैच है। हमारी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। ब्रैंडन किंग की जगह अकील हुसैन आए हैं।"

साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंची

सुपर-8 के ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल के लिए प्रवेश कर चुकी है, जबकि वेस्टइंडीज 2 में से 1 मैच जीतकर +1.791 के साथ दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम ने 2 में से 1 मैच अपने नाम किया है, लेकिन नेट रन रेट (-0.100) में कमी के चलते यह टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। जिम्बाब्वे खिताबी रेस से बाहर है।

ग्रुप स्टेज के अपने सभी चार मैच जीतने के बाद टीम इंडिया ने सुपर-8 में प्रवेश किया, जहां इस टीम को अपने पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इसके बाद भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से मात देकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा है। ऐसे में भारत की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने की होगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेट कीपर), रोस्टन चेस, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com