- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ajinkya Rahane Questions Team Management Over Axar Patel Drop Washington Sundar Selection T20 World Cup 2026
T20 World Cup: अजिंक्य रहाणे ने टीम मैनेजमेंट को घेरा, अक्षर पटेल की जगह सुंदर को मौका देने पर उठाए सवाल
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Ajinkya Rahane on Indian Team: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका से 76 रन की हार के बाद अक्षर पटेल को बाहर रखने पर सवाल उठे। अजिंक्य रहाणे ने चयन पर हैरानी जताई।

गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Ajinkya Rahane Calls Out Indian Team For Acting ‘Too Smart’: भारतीय क्रिकेट टीम को रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद सबसे ज्यादा चर्चा ऑलराउंडर अक्षर पटेल को लेकर है। उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम मैनेजमेंट के इस निर्णय पर हैरानी जताई है।
रहाणे ने कहा, “मैं सच में हैरान हूं कि अक्षर पटेल नहीं खेले। मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या हो रहा है। सुंदर एक अच्छा खिलाड़ी है। कोई उनके खिलाफ नहीं है, लेकिन अक्षर अलग-अलग स्थिति में अच्छा कर रहे हैं। कभी-कभी मुझे लगता है कि जब आप चयन के मामले में बहुत स्मार्ट हो जाते हैं, तो यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आप सुंदर को इसलिए लाए क्योंकि दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी क्रम में कई बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं।”
बाएं हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ अक्षर का रिकॉर्ड शानदार
उन्होंने कहा, “इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि ऑफ-स्पिनर बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ अच्छी ही गेंदबाजी करेंगे। बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ अक्षर का रिकॉर्ड अच्छा है। केशव महाराज को हम सबने देखा। आपको अपनी टीम में उस शानदार खिलाड़ी को खिलाना होगा जिसने पहले आपके लिए बहुत अच्छा किया हो। उपकप्तान होने के बावजूद अक्षर को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना उचित नहीं है।”
सम्बंधित ख़बरें
Team India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
आउट होने के बाद छलका वैभव सूर्यवंशी का दर्द, बताया आखिर कहां हो गई चूक वरना बन जाता वर्ल्ड रिकॉर्ड
Women’s T20 World Cup से बाहर लौरा डेलानी, 18 वर्षीय एलिस टेक्टर को आयरलैंड की टीम में मिला मौका
सहायक कोच ने अक्षर को बाहर रखने पर किया खुलासा
सहायक कोच रायन टेन डेशकाटे ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने के पीछे टीम इंडिया की रणनीति का खुलासा किया था। डेशकाटे ने कहा, “टीम कॉम्बिनेशन और साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज होने की वजह से यह फैसला काफी सोच-विचार के बाद लिया गया। बाएं हाथ के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक, रयान रिकल्टन और डेविड मिलर टीम इंडिया के लिए बड़े खतरे थे। ऐसे में टीम ने ऑफ स्पिन विकल्प को प्राथमिकता दी, जो पावरप्ले में उपयोगी साबित हो सके। हमें लगा कि पावरप्ले में वॉशिंगटन अक्षर की तुलना में ज्यादा प्रभावी गेंदबाज हो सकते हैं। इस वजह से उन्हें मौका दिया गया।”
यह भी पढ़ें: T20 World Cup में अभिषेक ही नहीं बल्कि ये दो बल्लेबाज भी रहे हैं नाकाम, सैमसन की वापसी से भी नहीं गलेगी दाल
भारत ने मुकाबले को 76 रनों से गंवाया
सुंदर को खिलाने का टीम इंडिया मैनेजमेंट का फैसला असफल साबित हुआ। सुंदर ने 2 ओवर की गेंदबाजी में बिना कोई विकेट लिए 17 रन दिए। वहीं बल्लेबाजी में 11 रन बना पाए। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 187 रन बनाए थे। भारतीय टीम 111 रन पर सिमट गई और 76 रन से मैच हार गई। इस हार के बाद भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है।
Ajinkya rahane questions team management over axar patel drop washington sundar selection t20 world cup 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














