-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- After Winning The First Match Of Ashes Series Australia Jumped In The Wtc Points Table Team India Lags Behind See Top 8 Teams
एशेज सीरीज’ का पहला मैच जीतते ही ऑस्ट्रेलिया ने WTC Points Table में मारी उछाल, टीम इंडिया पिछड़ी, देखें टॉप 8 टीमें
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
-विनय कुमार
एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच जो ब्रिसबेन के गाबा के ऐतिहासिक मैदान में खेला गया, उसमें ऑस्ट्रेलिया (Australia vs England Ashes Series 2021) ने इंग्लैंड (England) को मैच के चौथे दिन ही 9 विकेट्स से हराकर जबरदस्त जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत के नायक रहे ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज ट्रविस हेड (Travis Head)। ट्रैविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी की बल्लेबाजी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 152 रनों की पारी खेली थी। उनकी शानदार पारी के मद्देनजर उन्हें इस मैच के लिए ‘Player of The Match’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही ताज़ा एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की इस जीत ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को ICC World Test Championship, 2021-23 के प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि WTC, 2021-23 के इस ताज़ा चक्र में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का यह पहला टेस्ट मैच था। और इस पहले ही मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत के साथ WTC 2021-23 के अभियान की शूरूआत की है।
सम्बंधित ख़बरें
World Junior Squash Championship: 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला जूनियर विश्व खिताब
सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट
ZIM vs IND 2nd T20I: हरारे की बल्लेबाजी पिच पर फिर बरसेंगे रन? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग टीम
भारत की अनाहत सिंह का कमाल, इतिहास रचकर वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश के अंतिम-4 में बनाई जगह; अब खिताबी जीत पर नजर
ब्रिसबेन के गाबा के मैदान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी से आरंभ करने वाली इंग्लैंड की टीम को शिकस्त देते ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ICC World Test Championship, 2021-23 में 12 प्वाइंट्स और 100 परसेंटेज के साथ दूसरे पायदान पर विराजमान हो गई। फिलहाल श्रीलंका (Sri Lanka) की टीम 24 प्वाइंट्स और 100 परसेंटेज के साथ टॉप पर मौजूूद है।
गौरतलब है कि WTC के दूसरे एडिशन ICC World Test Championship, 2021-23 के तहत श्रीलंका ने अब तक खेले 1 टेस्ट सीरीज में 2 मैच खेले और दोनों में जीत हासिल की। ICC World Test Championship, 2021-23 के प्वाइंट्स टेबल में नंबर 3 पर पाकिस्तान की टीम हैै। पाकिस्तान के खाते में फिलहाल 36 प्वाइंट्स हैं।
पाकिस्तान ने टेस्ट चैम्पियनशिप के इस दूसरे एडिशन में अब तक 2 टेस्ट सीरीज खेले हैं, जिसमें 4 मैच खेले हैं। इन 4 मैचों में से पाकिस्तान ने 3 में जीत हासिल की और 1 टेस्ट मैच में उसे शिकस्त मिली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम का परसेंटेज फिलहाल 75.00 है। इस मामले में टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है।
ICC World Test Championship, 2021-23 में अब तक खेली गई टेस्ट सीरीज के रिकॉर्ड्स बताते हैं कि टीम इंडिया ने इस एडिशन के तहत अब तक 2 टेस्ट सीरीज खेले हैं। जिसमें कुल 6 मुकाबले हुए। उन 6 में से 3 मैचों में भारत को जीत मिली। 1 में हार का सामना करना पड़ा और 2 मैच बेनतीजा रहे। यानी ड्रॉ हो गए। इस वजह से भारतीय टीम का परसेंटेज फिलहाल 58.33 है। गौरतलब है कि भारत की अगली सीरीज साउथ अफ्रीका के (SA vs IND Test Series, 2021-22) खिलाफ है।
विराट कोहली (Virat Kohli Captain Indian Test Team) की कप्तानी में भारतीय टेस्ट टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर इसी महीने कूच करेगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज और एशेज सीरीज (Ashes Series AUS vs ENG, 2021) के बाद ICC World Test Championship, 2021-23 के प्वाइंट्स टेबल में बदलाव देखे जा सकते हैं।
WTC में रैंकिंग को लेकर नियम
आईसीसी के प्रावधानों के मुताबिक, WTC के तहत खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में मैच जीतने वाली टीम को 12 प्वाइंट्स मिलते हैं। वहीं मैच के टाई होने पर 6 प्वाइंट्स, बेनतीजा यानी ड्रॉ होने पर 4 प्वाइंट्स और मैच हारने वाली टीम को कोई प्वाइंट्स नहीं मिलते हैं। वहीं, ‘पर्सेंटेज ऑफ पॉइंट्स’ (percentage of points) में मैच जीतने वाली टीम को 100 प्वाइंट्स, टाई होने पर दोनों टीम को 50,-50 प्वाइंट्स, मैच ड्रॉ होने पर 33.33 प्वाइंट्स और मैच हारने पर कोई पॉइंट्स नहीं दिए जाने का प्रावधान है। आपको बता दें कि ICC World Test Championship में पर्सेंटेज ऑफ पॉइंट्स के आधार पर रैंकिंग तय की जाती है।
After winning the first match of ashes series australia jumped in the wtc points table team india lags behind see top 8 teams
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘दिल की तन्हाई’ के 30 साल पूरे, अनु मलिक ने शाहरुख खान की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात
Jul 26, 2026 | 03:47 PMनागपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला: ई-चालान के झांसे में आकर ऑटोमोबाइल व्यापारी ने गंवाए ₹9.69 लाख!
Jul 26, 2026 | 03:40 PMछात्र आंदोलन पर तेज प्रताप ने लूटी महफिल, तेजस्वी की गैरमौजूदगी बनी मुद्दा, बिहार की राजनीति में नई बहस
Jul 26, 2026 | 03:37 PMक्या ‘द अलायंस’ में शामिल होंगे मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत? नए प्रोमो ने बढ़ाई बेचैनी
Jul 26, 2026 | 03:35 PMमध्य प्रदेश में जुलाई के तीसरे हफ्ते में 3.3 इंच बारिश से सुधरे हालात, 14 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात
Jul 26, 2026 | 03:33 PMAmaal Mallik: पोस्ट डिलीट करने के बाद भी अपने आरोपों पर कायम अमाल, बोले- बेटा मुझसे तो औकात में ही रहना
Jul 26, 2026 | 03:32 PMपिंपरी में PMPML ई-बस सेवा बेहाल, तकनीकी खराबी से ट्रिप रद्द; रोजाना हजारों यात्री परेशान
Jul 26, 2026 | 03:31 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














