-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs Zimbabwe 2nd T20 Ishan Kishan 81 Tilak Varma 60 India Posts 219
सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट
- Written By: अर्पित शुक्ला
IND vs ZIM: ईशान किशन (81) और तिलक वर्मा (नाबाद 60) की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 20 ओवर में 219/5 का विशाल स्कोर बनाया।

ईशान किशन (Image- Social Media)
IND vs ZIM 2nd T20: भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और उपकप्तान तिलक वर्मा की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों की बदौलत जिम्बाब्वे को 220 रन का लक्ष्य दिया है।
भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा आए। वैभव अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। वह 9 गेंदों पर 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा का बल्ला लगातार दूसरे मैच में भी नहीं चला। अभिषेक 8 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 8 रन बनाकर आउट हुए।
ईशान किशन ने जड़ा अर्धशतक
इसके बाद ईशान और श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की। अय्यर 20 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद किशन ने चौथे विकेट के लिए तिलक वर्मा के साथ 94 रन की अहम साझेदारी की। किशन चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। 31 गेंदों पर अपना 12वां टी20 अर्धशतक लगाने वाले किशन ने 44 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 81 रन की पारी खेली।
सम्बंधित ख़बरें
ZIM vs IND 2nd T20I: हरारे की बल्लेबाजी पिच पर फिर बरसेंगे रन? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग टीम
ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों की एंट्री पक्की की, वेस्टइंडीज फिर क्वालिफायर खेलने को मजबूर
IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने फिर जीता दिल, रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक के बाद मां को समर्पित किया खास सेलिब्रेशन
T20 क्रिकेट में बड़ा उलटफेर! जोस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, बना डाला ऐतिहासिक रिकॉर्ड
तिलक वर्मा ने खेली शानदार पारी
तिलक वर्मा ने 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 29 गेंदों पर 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 60 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ शिवम दुबे 3 गेंदों पर 6 रन बनाकर नाबाद रहे। रिंकू सिंह 8 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए।
यह भी पढ़ें- क्या हो गया है हार्दिक को? पंड्या की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, फैंस की बढ़ी चिंता
भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए हैं। जिम्बाब्वे की तरफ से ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगवारा, न्यूमैन न्यामहुरी, ब्रायन बेनेट और ब्रैड इवांस ने 1-1 विकेट लिए। भारतीय टीम सीरीज का पहला मैच जीत चुकी है। इस मैच में जीत दर्ज करने की स्थिति में भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना लेगी।
-एजेंसी इनपुट के साथ
India vs zimbabwe 2nd t20 ishan kishan 81 tilak varma 60 india posts 219
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट
Jul 25, 2026 | 06:40 PMराजगढ़ में भीषण सड़क हादसा, पुलिया से गहरे नाले में गिरी कार; डूबने से 5 युवकों की मौके पर मौत
Jul 25, 2026 | 06:39 PMWeekly Horoscope: जानें इस सप्ताह किस राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किसे मिलेगी करियर में सफलता
Jul 25, 2026 | 06:30 PM12 साल से ICU में था लोकतंत्र, युवाओं की शक्ति ने किया खड़ा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर संजय राउत का बयान
Jul 25, 2026 | 06:29 PMNEET Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्ष का हमला: अखिलेश यादव बोले- यह केवल इस्तीफा नहीं, इंकलाब है
Jul 25, 2026 | 06:24 PMएक मच्छर आदमी को…, धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, फ़िल्मी डायलॉग से कसा तंज
Jul 25, 2026 | 06:21 PMसिर्फ 5 लाख रुपये कमाने के लिए साइन की थी पहली फिल्म, अब ‘रामायण’ में शूर्पणखा बनकर छाएंगी रकुल प्रीत सिंह
Jul 25, 2026 | 06:19 PMवीडियो गैलरी

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से लेकर पीएम मोदी तक… राहुल गांधी की ये 3 मांगें हिला देंगी सरकार! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 03:12 PM
NEET पेपर लीक पर उबाल, बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट पर पूरा राज्य-VIDEO
Jul 25, 2026 | 02:02 PM
NEET पेपर लीक पर CJP का बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत के बाद भी नहीं बनी बात
Jul 25, 2026 | 01:38 PM
‘वीडियो नहीं, संसद में जवाब दें PM’—नीट विवाद पर खड़गे का तीखा पलटवार (VIDEO)
Jul 25, 2026 | 01:19 PM
NEET पेपर लीक पर बड़ा एक्शन; NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अब होगी आपराधिक कार्रवाई-VIDEO
Jul 25, 2026 | 12:58 PM
दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM














