हॉकी एशिया कप में भारत ने जीत के साथ की शुरुआत, हरमनप्रीत सिंह के हैट्रिक से चीन को दी शिकस्त

India beat China by 4-3: हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। भारत ने चीन को 4-3 से हराया। इस मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत ने हैट्रिक लगाया।
हॉकी एशिया कप में भारत ने जीत के साथ की शुरुआत, हरमनप्रीत सिंह के हैट्रिक से चीन को दी शिकस्त
हरमनप्रीत सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

India vs China Hockey Asia Cup 2025: हॉकी एशिया कप की शुरुआत हो चुकी है। एशिया कप में भारतीय टीम ने जीत के साथ आगाज किया। भारत ने चीन को 4-3 हराया। हालांकि बीच में भारतीय टीम की पकड़ थोड़ी कमजोर हुई थी लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने वापसी करवाते हुए मुकाबले को जीत लिया।

भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाई। उन्होंने मैच के 20वें, 33 और 47वें मिनट पर गोल दागे। वहीं भारत के लिए एक गोल जुगराज सिंह ने पेनल्टी में हासिल किया। चीन के दू शिहाओ ने पहला, चेन बेन्हाई ने दूसरा और गाओ जीशेंगे ने तीसरा गोल किया। इस मैच में सभी 7 गोल पेनल्टी कॉर्नर पर आए हैं।

चीन के किया पहला गोल

इस मैच का पहला गोल चीन ने किया। भारत ने अटैकिंग खेल के साथ शुरुआत की। भारत को शुरुआत में ही 2 पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय खिलाड़ी उसे गोल में बदल नहीं सके। हालांकि चीन ने 13वें मिनट पर मौके का फायदा उठाते हुए पहला गोल किया। दु शिहाओ ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए पहला गोल किया।

भारत की ओर से जुगराज ने दागा पहला गोल

वहीं दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने बराबरी कर ली। भारत की ओर से पहला गोल 18वें मिनट पर जुगराज सिंह ने किया। भारतीय टीम का भी पहला गोल पनेल्टी कॉर्नर के जरिए आया। इसके ठीक दो मिनट के बाद 20वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने गोल करके भारत को बढ़त दिला दी। इस गोल के साथ भारत 2-1 से आगे हो गया।

भारत के कमजोर डिफेंस ने चीन को दिया मौका

उसके बाद हरमनप्रीत ने भारत के लिए तीसरा गोल 33वें मिनट पर आया। इस गोल के बाद भारतीय टीम की उम्मीदें बढ़ गई। भारत ने अब दो गोल की बढ़त ले ली। भारतीय टीम इस गोल के बाद 3-1 पर पहुंच गई थी। यहां से भारत को मौके नहीं देने थे। लेकिन भारतीय टीम की कमजोर डिफेंस और गोलकीपिंग का असर इस मैच में दिखा। इस क्वार्टर में चीन ने 2 गोल दागे।

चीन ने भी लगातार दो गोल करके वापसी कर ली। अब स्कोर 3-3 के बराबरी पर था। जिसके बाद भारत ने 47वें मिनट पर एक और गोल किया और मुकाबले को जीतने में सफल रहे। भारत को एरियल बॉल ऑब्स्ट्रक्शन पर पेनल्टी कॉर्नर मिला। जिसके कारण यह गोल संभव हो सका। इसके साथ ही भारत ने जीत के साथ आगाज कर दी है। उम्मीद है कि आगे के मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाड़ी ऐसी गलती नहीं करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com