- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Abhishek Sharma Drops Roston Chase And Rovman Powell Ind Vs Wi T20 World Cup 2026
अभिषेक शर्मा की ये गलती टीम इंडिया को पड़ेगी भारी? एक नहीं वेस्टइंडीज के दो बल्लेबाजों के छोड़े कैच
- Written By: संजय बिष्ट
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा की फील्डिंग निराशाजनक रही। उन्होंने मैच के दौरान रोस्टन चेज का आसान कैच छोड़कर टीम को बड़ा नुकसान पहुंचाया।

अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Abhishek Sharma Dropped Catch: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 52वें मुकाबले में भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने हैं। इस अहम मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन पावरप्ले के शुरुआती ओवरों में यह निर्णय टीम के लिए सही साबित होता नजर नहीं आया। खराब फील्डिंग और छूटे हुए कैचों ने भारत की मुश्किलें बढ़ा दीं और वेस्टइंडीज को मजबूत शुरुआत मिल गई।
पावरप्ले में भारत की खराब फील्डिंग
मैच के शुरुआती छह ओवरों में टीम इंडिया की फील्डिंग काफी निराशाजनक रही। युवा ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा से दो आसान कैच छूट गए, जिसका फायदा वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने पूरी तरह उठाया। इन गलतियों की वजह से भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मैदान पर निराश नजर आए।
5वें और 19वें ओवर में छूटे अहम कैच
पहली घटना वेस्टइंडीज की पारी के पांचवें ओवर में देखने को मिली। जसप्रीत बुमराह की धीमी गेंद पर रोस्टन चेज ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद हवा में ऊंची चली गई। एक्स्ट्रा कवर पर खड़े अभिषेक शर्मा कैच के नीचे पहुंच गए थे, लेकिन आसान मौका गंवा बैठे। उस समय चेज 8 गेंदों में 15 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद 19वें ओवर में भी अभिषेक से एक और गलती हुई। अर्शदीप सिंह की गेंद पर रोवमैन पॉवेल ने शॉट खेला, जिसे डीप मिड विकेट पर अभिषेक पकड़ नहीं सके। लगातार दो कैच छूटने से भारत को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup से बाहर लौरा डेलानी, 18 वर्षीय एलिस टेक्टर को आयरलैंड की टीम में मिला मौका
नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
कप्तान Harmanpreet Kaur का बड़ा बयान, कहा- WC 2025 का खिताब सिर्फ शुरुआत, हम जीत को अपनी आदत बनाना चाहते हैं
चेज और होप ने दिलाई मजबूत शुरुआत
जीवनदान मिलने के बाद रोस्टन चेज और शाई होप ने पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 68 रन जोड़े और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। होप ने 33 गेंदों में 32 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके शामिल रहे। उन्हें मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। वहीं चेज 10 ओवर के बाद भी क्रीज पर टिके रहे और टीम की पारी संभाले रखी।
ये भी पढ़ें: शिमरोन हेटमायर ने रचा इतिहास, T20 World Cup के एक एडिशन में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।
Abhishek sharma drops roston chase and rovman powell ind vs wi t20 world cup 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














