

Shimron Hetmyer in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शिमरोन हेटमायर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। सुपर-8 के 12वें मुकाबले में भारत के खिलाफ शिमरोन हेटमायर ने दो छक्का लगाकर इतिहास रच दिया। वो टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
शिमरोन हेटमायर को साहिबजादा फरहान का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए दो छक्कों की जरूरत थी। हेटमायर ने पहला छक्का हार्दिक पांड्या की गेंद पर लगाया। उसके बाद दूसरा छक्का 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती को छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही हेटमायर टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
| खिलाड़ी | देश | मैच | रन | छक्के | वर्ष |
|---|---|---|---|---|---|
| शिमरोन हेटमायर | वेस्ट इंडीज | 7 | 248 | 19 | 2026 |
| साहिबजादा फरहान | पाकिस्तान | 7 | 383 | 18 | 2026 |
| निकोलस पूरन | वेस्ट इंडीज | 7 | 228 | 17 | 2024 |
| क्रिस गेल | वेस्ट इंडीज | 7 | 222 | 16 | 2012 |
| रहमानुल्लाह गुरबाज | अफगानिस्तान | 8 | 281 | 16 | 2024 |
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शिमरोन हेटमायर का बल्ला जमकर बोला। 8 फरवरी को कोलकाता में स्कॉटलैंड के खिलाफ उन्होंने 64 रन की पारी खेली, जिसमें छह छक्के शामिल रहे। इसके बाद मुंबई में इंग्लैंड और नेपाल के खिलाफ ग्रुप C के अगले दो मुकाबलों में भी उन्होंने दो-दो छक्के जड़े।
हालांकि 19 फरवरी को कोलकाता में इटली के खिलाफ खेले गए चौथे ग्रुप मैच में वह चार गेंदों पर महज एक रन ही बना सके। लेकिन हेटमायर ने जोरदार वापसी करते हुए 23 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 के पहले मैच में 34 गेंदों पर 85 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें सात छक्के शामिल थे।
| विपक्षी टीम | रन | गेंदें | छक्के | स्थान | तारीख |
|---|---|---|---|---|---|
| स्कॉटलैंड | 64 | 36 | 6 | कोलकाता | 7 फरवरी |
| इंग्लैंड | 23 | 12 | 2 | मुंबई (WS) | 11 फरवरी |
| नेपाल | 46* | 32 | 2 | मुंबई (WS) | 15 फरवरी |
| इटली | 1 | 4 | 0 | कोलकाता | 19 फरवरी |
| जिम्बाब्वे | 85 | 34 | 7 | मुंबई (WS) | 23 फरवरी |
| दक्षिण अफ्रीका | 2 | 3 | 0 | अहमदाबाद | 26 फरवरी |
| भारत | 27 | 12 | 2 | कोलकाता | 1 मार्च |