WTC Points Table: भारत ने पाकिस्तान को पछाड़कर बिगाड़ा पड़ोसी टीम का खेल, पॉइंट्स टेबल में मची खलबली

BAN vs PAK: डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ है। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट खत्म होने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल बदल गई है।
WTC Points Table Pakistan Cricket Team Loss
शान मसूद (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

World Test Championship Points Table: इस वक्त पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। जिसके पहले मैच में बांग्लादेशी टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह शिकस्त दी। पाकिस्तान की इस हार से डब्लूयूटीसी अंक तालिका में अच्छा खासा प्रभाव देखने को मिल रहा है। बांग्लादेश से मिली हार के बाद पाकिस्तान को भी यहां पर बड़े नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम को बिना कोई टेस्ट मुकाबले खेले फायदा मिला है।

डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर कायम

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की ताजा अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले स्थान पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम का पीसीटी 87.50 है। वहीं न्यूजीलैंड 77.78 पीसीटी के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम काबिज है, जिसका पीसीटी 75.00 का है। श्रीलंका 66.67 पीसीटी के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। इस बीच अंक तालिका में बड़ा बदलाव पाकिस्तान की हार के बाद देखने को मिला है। पाकिस्तान पहले पांचवें स्थान पर था, लेकिन अब टीम एक पायदान नीचे खिसक गई है। भारतीय टीम ने अब टॉप-5 में वापसी करते हुए पांचवां स्थान हासिल कर लिया है।

पाकिस्तान को हार से बड़ा नुकसान, भारत को फायदा

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में हार के बाद पाकिस्तान को डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में भारी नुकसान हुआ है। इस मैच से पहले पाकिस्तान का पीसीटी 50.00 था। टीम ने तब तक दो मुकाबले खेले थे, जिसमें एक जीत और एक हार मिली थी।

हालांकि अब पाकिस्तान ने तीन मैच खेल लिए हैं, जिसमें उसे दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इसी वजह से उसका पीसीटी गिरकर 33.33 हो गया है। दूसरी ओर भारतीय टीम को इसका फायदा मिला है। भारत का पीसीटी फिलहाल 48.15 है। टीम इंडिया ने अब तक कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 4 में जीत, 4 में हार और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। ज्यादा मैच खेलने के कारण भारत नीचे खिसक गया था, लेकिन पाकिस्तान की हार के बाद टीम ने फिर से पांचवें स्थान पर जगह बना ली है।

बांग्लादेश को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत का बड़ा फायदा मिला है। पूरे मुकाबले में बांग्लादेशी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान पर लगातार दबाव बनाए रखा। इस जीत से पहले टीम का पीसीटी 16.67 था, जो अब बढ़कर 44.44 पहुंच गया है। इसी के साथ बांग्लादेश ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में लंबी छलांग लगाते हुए आठवें से सीधे छठे स्थान पर कब्जा जमा लिया है। दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम पांचवें से सातवें नंबर पर खिसक गई है। वहीं इंग्लैंड को भी नुकसान हुआ है और टीम सातवें से आठवें स्थान पर पहुंच गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com