-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Why Pm Modis Azadi Amrit Festival In Up Only
कोलकाता, मुंबई, चेन्नई में क्यों नहीं PM का आजादी अमृत महोत्सव UP में ही क्यों?
- Written By: नवभारत डेस्क

प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश के सीईओ हैं. हर कोई अपेक्षा करता है कि पीएम को अपने विजन में समूचे राष्ट्र को रखना चाहिए तथा अपनी जनकल्याण योजनाओं को वहां भी लागू करना चाहिए जहां बीजेपी या एनडीए सत्ता में नहीं है. खास तौर पर आजादी के अमृत महोत्सव का संबंध भारत के कोने-कोने से है, इसलिए इससे संबंधित नीतियों व कार्यक्रमों को व्यापक और सर्वसमावेशक होना चाहिए. इसमें कहीं भी पक्षपात नजर न आए.
पीएम ने लखनऊ में अर्बन इंडिया कॉनक्लेव का उद्घाटन किया और उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के 75,000 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत निर्मित घरों की चाबियां डिजिटली सौंपी. प्रश्न उठता है कि पीएम का आजादी अमृत महोत्सव केवल यूपी में ही क्यों हो रहा है? कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, शहरों के लोगों को भी तो आवास चाहिए! उन्हें शहरी आवास योजना में क्यों भुला दिया गया? इससे तो यही संकेत मिलता है कि यूपी में कुछ माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री का ध्यान वहीं है.
सीएम खुद वाराणसी से सांसद हैं तथा यूपी में बीजेपी की सरकार है, इसलिए आजादी अमृत महोत्सव योजनाओं को वहीं केंद्रित किया जा रहा है और देश के अन्य राज्यों व शहरों की उपेक्षा हो रही है. इसी तरह मोदी ने ‘पीएम केयर्स’ के तहत स्थापित ऑक्सीजन प्लांट उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश में उद्घाटित किया. उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव होने जा रहा है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस मुद्दे पर बीजेपी को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी द्वारा यूपी में गरीबों के लिए आवास आवंटन आदि का कार्य चुनावी स्वार्थ की पूर्ति के लिए जल्दबाजी में आधा-अधूरा नहीं होना चाहिए, बल्कि योजनाओं के पूरी होने पर ही इनका सही उद्घाटन व आवंटन हो तो बेहतर रहेगा. चुनाव निकट आने पर ज्यादातर योजनाओं के शिलान्यास व आधी-अधूरी स्कीमों का उद्घाटन आदि करने की जो गलत प्रवृत्ति रही है, उससे इनके पूरा न होने पर जनहित बुरी तरह से प्रभावित होता है.
सम्बंधित ख़बरें
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
PM Modi ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा, कहा- न्यूजीलैंड से मिला मफलर आज भी संभालकर रखा
UPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
आतंकियों की अब खैर नहीं! भारत और न्यूजीलैंड ने मिलाया हाथ, साइबर सुरक्षा पर भी बड़ा फैसला
Why pm modis azadi amrit festival in up only
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
युवाओं के दम पर विकसित भारत का संकल्प, 2027 होगा युवा वर्ष: CM डॉ. मोहन यादव
Jul 11, 2026 | 07:53 PM3 साल तक खाना बनाने वाली मददगार के लिए महिला ने बनाया नाश्ता, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Jul 11, 2026 | 07:51 PMस्वच्छ शहर के लिए मनपा का एक्शन मोड, अमोल येडगे का छत्रपति संभाजीनगर मॉडल चर्चा में, वसूला 1 लाख का जुर्माना
Jul 11, 2026 | 07:51 PMमेयर रितु तावड़े के आदेश के बावजूद बोलते रहे नवनाथ बन, मुंबई मनपा की विशेष सभा में जमकर बवाल
Jul 11, 2026 | 07:48 PMवियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 07:37 PMराज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन और एमएलसी अविनाश ब्राह्मणकर का भव्य नागरिक सम्मान
Jul 11, 2026 | 07:37 PMIND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Jul 11, 2026 | 07:30 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM













