-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Why Bulldozer Action Against Farmers
नवभारत विशेष: किसानों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन क्यों ? हैरत में डाल रहा है पंजाब सरकार का एक्शन
- Written By: दीपिका पाल
पूरे प्रदेश में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर पुलिस और किसान आमने-सामने हैं. किसान जगह- जगह हाईवेज पर धरना देने की कोशिश कर रहे हैं। किसानों को लेकर पंजाब सरकार का यह एक्शन समूची AAP का किसानों को लेकर रुख हैरत डाल रहा है।

किसानों पर बुलडोजर एक्शन (सौ.सोशल मीडिया)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: पिछले 13 महीनों से शंभू और खनौरी बॉर्डर में जमे किसानों को पंजाब पुलिस ने अचानक जिस तरह बुलडोजर एक्शन के जरिए हटाया है, उससे पूरे पंजाब में बवाल मचा हुआ है. पूरे प्रदेश में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर पुलिस और किसान आमने-सामने हैं. किसान जगह- जगह हाईवेज पर धरना देने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच पुलिस ने किसान नेता जगजीत डल्लेवाल को पंजाब में आर्मी के कंट्रोल वाले जालंधर कैंट के पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया है।
पंजाब में मोगा, मुक्तसर के गिद्दड़बाहा, फरीदकोट और बठिंडा के रामपुरा फूल इलाकों में किसान जिस तरह पुलिस से आरपार झड़प कर रहे थे, उससे लगता है कि किसान पंजाब सरकार के इस अचानक एक्शन से सकते में हैं. मोगा में किसानों ने डीसी ऑफिस को जिस गुस्से में घेरने की कोशिश की और पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ा, उसे देखकर डर लग रहा है कि कहीं किसानों और पुलिस के बीच पूरे पंजाब में खूनी झड़पें न हो जाएं।
मुक्तसर के गिद्दड़बाहा में भी किसानों ने ठंडा-गंगानगर हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की, जहां पुलिस को लाठीचार्ज करने के लिए मजबूर होना पड़ा. यहां पुलिस ने सैकड़ों किसानों को हिरासत में ले लिया है. बठिंडा के रामपुरा फूल में किसानों ने एक घंटे तक हाईवे जाम कर दिया. लेकिन अंततः बल प्रयोग के जरिए पुलिस ने उन्हें हाईवे से खदेड़ दिया. जबकि रोड पर खड़े किए गए किसानों के ट्रैक्टरों को धक्का देकर किनारे कर दिया. फरीदकोट में भी पुलिस और किसानों के बीच खूब धक्का-मुक्की हुई है, लेकिन अंततः पुलिस ने किसानों को हाईवे से हटाकर कईयों को हिरासत में लिया।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया: ओबीसी आरक्षण, धान बोनस और खरीदी को लेकर भाजपा का चक्का जाम, तिरोड़ा में ‘जेल भरो’ आंदोलन
पंजाब में नशे के खिलाफ ‘सूरमा’ अभियान का आगाज, 15 जुलाई तक 3,100 खेल मैदान और जिम होंगे शुरू; CM मान का ऐलान
उज्जैन: खेत तक रास्ता नहीं मिलने पर पानी की टंकी पर चढ़े दो किसान परिवार, बोले- न्याय मिलने तक नहीं उतरेंगे
नासिक रिंग रोड विवाद: CM आवास पर होने वाला आंदोलन 30 जून तक टला; मंत्री महाजन के आश्वासन पर किसान ने दी मोहलत
भगवंत मान सरकार का यू-टर्न
सवाल है कल तक खुद को किसानों की हमदर्द बता रही भगवंत मान सरकार ने आखिर अपने घोषित स्टैंड से इस तरह यू-टर्न क्यों लिया? भगवंत मान ही नहीं, आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल तो पार्टी बनाने के दिनों से खुद को किसानों के पैरोकार बताते रहे हैं, लेकिन अचानक उन्हीं किसानों के विरुद्ध पंजाब सरकार का यह बुलडोजर एक्शन, आखिर माजरा क्या है? केवल भगवंत मान का ही नहीं, किसानों को लेकर पंजाब सरकार का यह एक्शन समूची आम आदमी पार्टी का किसानों को लेकर रुख हैरत में डालता है।
इससे किसान तो नाराज हैं ही, विपक्षी राजनीतिक पार्टियां भी आप के विरुद्ध हमलावर हो गई हैं. इन सब वजहों से सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर पंजाब सरकार ने किसानों के मामले में अचानक ऐसा रुख क्यों अख्तियार किया? पंजाब सरकार का यह अप्रत्याशित एक्शन 19 मार्च को तब शुरू हुआ, जब लंबे अर्से से अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ ही किसान मजदूर मोर्चा के प्रमुख सरवन सिंह पंढेर तथा दूसरे करीब एक दर्जन किसानों को भी मोहाली में हिरासत में ले लिया गया. यह ठीक वही समय था, जब किसान चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ बेनतीजा बैठक के बाद लौट रहे थे।
क्या व्यापारियों का दबाव था
कहीं किसान भगवंत मान के गुस्से और निजी खुन्नस का शिकार तो नहीं हो रहे हैं या पंजाब में किसानों के खिलाफ मौजूद कार्रवाई आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर हो रही है. अगर पंजाब सरकार मानती है कि किसानों की मांगें केंद्र सरकार से जुड़ी है, तो फिर उसे ये एक्शन पहले ही करना चाहिए था. पिछले 13 महीनों से इंतजार किस बात का कर रही थी. खबर है कि किसानों के खिलाफ पुलिस एक्शन की एक वजह लुधियाना वेस्ट सीट पर उपचुनाव है।
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कहते हैं, अरविंद केजरीवाल को लुधियाना के व्यापारियों से फीडबैक मिला था कि अगर किसानों का जमावड़ा नहीं हटा, तो वे आम आदमी पार्टी को वोट नहीं देंगे. क्योंकि उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है. मगर क्या अरविंद केजरीवाल उस चुनाव के लिए अभी से किसानों की नाराजगी मोल लेंगे ? जिस तरह लगभग हड़बड़ी में पंजाब सरकार ने किसानों के खिलाफ एक्शन लिया है, उससे दाल में कुछ काला तो जरूर नजर आ रहा है. कहीं इसके पीछे अरविंद केजरीवाल के फिर से जेल जाने का डर तथा आप और भाजपा का किसानों के मुद्दे पर हुआ अनकहा तालमेल तो नहीं है?
लेख- लोकमित्र गौतम के द्वारा
Why bulldozer action against farmers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चिकन नेक के पास चीन की एंट्री! भारत की चिंता पर ड्रैगन ने दिया जवाब, बोला- हमारे बीच न आए कोई तीसरा पक्ष
Jun 29, 2026 | 07:10 PMहर हाल में अव्वल बनने का दबाव बच्चों के लिए बन सकता है खतरा, ‘पुशी पेरेंटिंग’ बिगाड़ सकती है मानसिक सेहत
Jun 29, 2026 | 07:07 PMRussia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PMUPESSC ने जारी किया असिस्टेंट प्रोफेसर इंटरव्यू शेड्यूल, 21 से साक्षात्कार; 3155 अभ्यर्थियों को बुलावा
Jun 29, 2026 | 07:03 PMठाणे: हर परिवार का आशियाना,यही सरकार का संकल्प डीसीएम शिंदे ने सौंपी 300 परिवारों को घरों की चाबियां
Jun 29, 2026 | 07:02 PMज्योतिरादित्य सिंधिया का 4 दिवसीय गुना प्रवास; लगभग ₹350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
Jun 29, 2026 | 06:55 PMझारखंड में अंधविश्वास बना मौत का कारण! तांत्रिक के कहने पर राख खा रहा था परिवार, 10 दिन में पांच की मौत
Jun 29, 2026 | 06:54 PMवीडियो गैलरी

जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM














