-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- When Will The Darkness Of Superstition Be Removed From The Country
संपादकीय: जनजागृति की आवश्यकता, देश से कब दूर होगा अंधविश्वास का अंधेरा
- Written By: दीपिका पाल
बिहार के पूर्णिया में एक महिला को डायन बताकर उसे तथा झाड़फूंक करनेवाले उसके परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई और उनकी लाशें जलाने के बाद जलकुंभियों के बीच छिपाया गया।

कब छटेंगा अंधविश्वास का अंधेरा (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: इस अंतरिक्ष युग में भी कितने ही लोग अंधविश्वास और टोने-टोटके की बेड़ियों में जकड़े हुए हैं। इसके पीछे अशिक्षा के अलावा कहीं न कहीं स्वार्थ व साजिश भी है। बिहार के पूर्णिया में एक महिला को डायन बताकर उसे तथा झाड़फूंक करनेवाले उसके परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई और उनकी लाशें जलाने के बाद जलकुंभियों के बीच छिपाया गया। गांव में 3 दिन पहले एक बच्चे की मौत होने पर उस महिला को डायन करार दिया गया और 50 लोगों की भीड़ ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। इसी तरह मेलघाट में एक नवजात शिशु का पेट फूलने पर उसे डाक्टर के पास ले जाने की बजाय गर्म लोहे से दागा गया। ऐसी घटनाएं पिछड़ेपन को दर्शाती हैं।
ऐसी दिमागी गुलामी की वजह से ही लोग नीमहकीमों या झाड़फूंक करनेवाले ओझाओं पर विश्वास करते हैं। या तो अनेक दुर्गम आदिवासी क्षेत्रों में डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं या फिर वहां रहनेवालों को डाक्टरों पर भरोसा नहीं है। इसके अलावा अंधविश्वास और कुप्रथाओं की आड़ लेकर हत्याएं भी की जाती हैं जिसमें कुछ लोगों का स्वार्थ रहता है। हमारे गौरवशाली देश में सदियों तक सती प्रथा के नाम पर महिलाओं की जान ली जाती रही। बंगाल में राजा राममोहन राय जब कहीं बाहर गए हुए थे तब उनके बड़े भाई का निधन होने पर उनकी भाभी को लोगों ने सती होने के लिए बाध्य किया था। वह पति की चिता से कूद कर भागी तो बांस और लाठियों से ठेलकर उसे चिता में जिंदा जलाया गया। इस घटना का पता चलने पर राममोहन राय ने ब्रिटिश शासकों पर जोर डालकर सती प्रथा के खिलाफ कड़ा कानून बनवाकर इस पर रोक लगवाई थी।
आज भी वृंदावन और वाराणसी में हजारों की तादाद में विधवाएं निराश्रित जीवन जीने के लिए बाध्य हैं। इनमें से अधिकांश बंगाल से आई हैं। किसी बूढ़े व्यक्ति ने किसी कम उम्र की गरीब लड़की से शादी की और कुछ वर्ष बाद चल बसा तो उस व्यक्ति की पूर्व पत्नी से उत्पन्न बेटे व अन्य रिश्तेदार संपत्ति हड़पने के लिए उस विधवा को वृंदावन या वाराणसी में बेसहारा छोड़ आते हैं। यह कितना बड़ा अत्याचार है! किसी महिला की संपत्ति हथियाने या बदला भुनाने के लिए उसे डायन करार देने की घटनाएं आज भी होती हैं। यदि किसी की मौत हो जाए या फसल खराब हो जाए तो उसमें उस महिला का क्या दोष? उन्मादग्रस्त भीड़ को तो हत्या का बहाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Varanasi: अधिवक्ताओं का ज्ञापन, विपक्षी नेताओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई और NIA जांच की मांग
NEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
Varanasi: रिश्वतखोरी के आरोप में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार, फर्नीचर बिल पास कराने के बदले मांगी थी घूस
वाराणसी बना क्लीन वॉटर ट्रांसपोर्ट का मॉडल; नमो घाट पर महापौर ने पांच इलेक्ट्रिक नौकाओं को दिखाई हरी झंडी
जब शहरों के सुशिक्षित लोग भी दुकानों में नींबू-मिर्च लटकाते हैं, बिल्ली के रास्ता काटने पर रुक जाते हैं तो ग्रामीण व आदिवासी इलाकों में व्याप्त मूर्खतापूर्ण अंधविश्वास का इलाज क्या है? तर्कसंगत वैज्ञानिक सोच एवं व्यापक जनजागृति से ही इसका निवारण हो सकता है। उन पाखंड़ियों का भंड़ाफोड़ होना चाहिए जो अंधविश्वास फैलाते हैं।
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
When will the darkness of superstition be removed from the country
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Jul 25, 2026 | 12:42 AMथैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PM‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
Jul 24, 2026 | 11:23 PMदिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
Jul 24, 2026 | 11:22 PMदुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














