- Hindi News »
- Special Coverage »
- When Fate Turns Bad A Political Leader Destination Is Either Jail Or Hospital Arvind Kejriwal
जब किस्मत कर दे बुरा हाल, नेता की मंजिल जेल या अस्पताल
- Written By: मृणाल पाठक
आम तौर पर हम देखते हैं कि जब किसी बड़े राजनेता की गिरफ्तारी होती है और उसे जेल भेजा जाता है तो उसकी तबियत खराब हो जाती है। जिसके बाद उसे जेल में अच्छी सुविधाएं मिलती हैं या फिर अस्पताल भेज दिया जाता है। इस पर 'निशानेबाज' क्या कुछ कहते हैं, पढ़ा जाए।

(डिजाइन फोटो)
पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, तथाकथित नामीगिरामी नेताओं को जब केंद्रीय जांच एजेंसियां गिरफ्तार कर लेती हैं तो उनकी मंजिल कहां होती है? वे किस मुकाम पर जाते हैं?’’
हमने कहा, ‘‘हर कोई जानता है कि बड़े लोग या तो जेल या फिर अस्पताल में जाते हैं। उनका यही सुनिश्चित ठिकाना होता है। वैसे अनिश्चितता तो आम आदमी के साथ होती है जो मंजिल की तलाश में भटकता है और गुनगुनाता है- मंजिल कहां, कहां रुकना है, ऊपरवाला जाने!’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, आम आदमी की फिक्र केजरीवाल को करने दीजिए। जब बात करनी है तो फिश पांड की छोटी मछलियों की बजाय भ्रष्टाचार के महासागर में तैरनेवाले मगरमच्छों की चर्चा कीजिए। बताइए कि जब किसी दबंग या प्रभावशाली नेता की तकदीर उससे रूठ जाती है, उसकी किस्मत के सितारों को राहू-केतु घेर लेते हैं और उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है तब क्या होता है?’’
सम्बंधित ख़बरें
‘AAP कार्यकर्ताओं को आ रहे IB के फोन’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा; बोले- हमारे लोगों को बनाया जा रहा निशाना
‘मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ…’, भोपाल में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट; पेट्रोल पंपों पर बांटी टॉफी
मोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
सारे कॉकरोच मारे जाएंगे…CJP के खिलाफ उतरी ऑगी जनता पार्टी, अभिजीत दीपके से पूछा- AAP के साथ क्या है कनेक्शन
यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले ही पद की चाह, मुख्यमंत्री की कुर्सी पर निगाह
हमने कहा, ‘‘बड़े लोगों को जब हिरासत में लिया जाता है तो तुरंत ब्लडप्रेशर बढ़ने या दिल का दौरा पड़ने की शिकायत करते हैं। पुलिस भी घबरा जाती है कि कहीं कोई ऊंच-नीच या अनहोनी न हो जाए, इसलिए बड़े लोगों को जेलखाना रूपी बड़े घर ले जाने की बजाय सीधे अस्पताल भेज दिया जाता है। डॉक्टर तरह-तरह की मशीनों से उनके स्वास्थ्य की जांच करते हैं। वहां उन्हें पूरा आराम दिया जाता है।’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, आपको क्या लगता है? क्या सचमुच गिरफ्तारी के बाद बड़े लोगों का स्वास्थ्य अचानक खराब हो जाता है अथवा वे इस प्रकार का अभिनय करते हैं?’’
हमने कहा, ‘‘ऐसी बात नहीं है। इंसान हाड़-मांस का पुतला है। जब तक राजयोग रहता है, नेता प्रसन्न रहता है। उसके चेहरे पर लाली बनी रहती है। उसकी भुजाओं में बल कायम रहता है। गिरफ्तार होने के बाद वह निस्तेज या शिथिल हो जाता है। उसकी बदकिस्मती उसके सारे दबे-छिपे रोगों को सामने ले आती है। दबंगियत की जगह लाचारी घेर लेती है। सारी चालाकी धरी रह जाती है। बड़बोला नेता गुमसुम हो जाता है। ऐसे हालात में जेल की तकलीफों से बचने के लिए वह अस्पताल में रहना पसंद करता है। जेल के मनहूस पहरेदारों की बजाय किसी नर्स का मुस्कुराता चेहरा देखकर उसे हल्की सी तसल्ली मिलती है। वहां तैनात पुलिस के गुप्तचर निगरानी रखते हैं कि नेता से मिलने कौन और कितने लोग आए।’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, इसे देखते हुए यही कहना होगा- दुनिया बनानेवाले तूने कमी न की, अब किसको क्या मिला, ये मुकद्दर की बात है।’’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
When fate turns bad a political leader destination is either jail or hospital arvind kejriwal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














