-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Us President Donald Trump Imposed Heavy Tariffs On Goods Imported From India
निशानेबाज- बेबुनियाद बातें दे जाती हैं शॉक, नादान दोस्त ज्यादा खतरनाक
- Written By: दीपिका पाल
दोस्ती में अमीरी-गरीबी या ऊंच-नीच नहीं देखा जाता. कृष्ण-सुदामा की मित्रता प्रसिद्ध है. आपने मेरी दोस्ती तेरा प्यार गीत सुना होगा. फिल्म ‘शोले’ में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन को ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे गाते दिखाया गया था

अमेरिका -भारत की दोस्ती में आया भारी टैरिफ (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, दोस्ती सोच-समझकर करनी चाहिए क्योंकि चालाक दुश्मन की तुलना में नादान दोस्त ज्यादा खतरनाक होता है. ऐसे दोस्त कहां ले जाकर डुबोएंगे, इसका कोई ठिकाना नहीं है. इस बारे में हम आपको सावधान कर रहे हैं.’ हमने कहा, ‘मित्रता में कोई शर्त नहीं होती. दोस्ती मित्रा को महत्व देते हुए डेल कार्नेगी ने ‘हाऊ टु विन फ्रेंडस एंड इन्फ्लुएंस पीपुल’ नामक बेस्टसेलर किताब लिखी थी।
इस पुस्तक में समझाया गया है कि किसी भी व्यक्ति को अपना नाम सबसे ज्यादा प्रिय लगता है इसलिए उससे बातचीत करते समय हर दूसरे-तीसरे वाक्य की शुरूआत उसका नाम लेकर कीजिए. वह देखते ही देखते आपका मित्र बन जाएगा. इसके अलावा हमेशा मुस्कुराते रहिए.’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, बेवजह मुस्कुराने वाले को लोग बेवकूफ मानते हैं. क्या कोई किसी की मैयत में मुस्कुराता है? वहां गमगीन चेहरा बनाए रखना पड़ता है. यदि आप बॉस हैं तो कर्मचारियों के सामने बिल्कुल मत मुस्कुराइए. वहां पथरीला चेहरा या स्टोन फेस बनाए रखिए और सख्त आवाज में बोलिए तभी अनुशासन कायम रहेगा. मित्रता हमेशा समान स्तर के लोगों में होती है।’
हमने कहा, ‘दोस्ती में अमीरी-गरीबी या ऊंच-नीच नहीं देखा जाता. कृष्ण-सुदामा की मित्रता प्रसिद्ध है. आपने मेरी दोस्ती तेरा प्यार गीत सुना होगा. फिल्म ‘शोले’ में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन को ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे गाते दिखाया गया था.’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प बार-बार कहते है- माय फ्रेंड मोदी लेकिन फिर भी वह भारत से आयात किए जानेवाले सामान पर भारी टैरिफ लगा रहे हैं. ट्रम्प ने भारत के चुनाव में मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए 21 मिलियन डालर दिए जाने की बात कहकर हमारे देश की राजनीति में खलल डाला है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 144 घंटे, 3 देश… PM मोदी के दौरे से भारत को क्या-क्या मिला? जानिए बड़े समझौते और उनका असर
ईरान ने जारी की हिट लिस्ट… निशाने पर दुनिया के 11 सबसे बड़े नेता, पहले नंबर पर नहीं है ट्रंप का नाम, हड़कंप
ट्रंप पर टूटा दुखों का पहाड़! करीबी की मौत से सदमे में अमेरिकी राष्ट्रपति, ट्रुथ सोशल पर बोले- बहुत याद आएगी
Vietnam Boat Tragedy: वियतनाम नाव हादसे में 15 भारतीयों की मौत, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया शोक
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पता नहीं, यूएस एड की यह रकम किसे दी गई? दोस्ती में हर बात उजागर नहीं करनी चाहिए क्योंकि बंधी मुट्ठी लाख की, खुली तो प्यारे खाक की! ट्रम्प की नादानी के और भी नमूने सामने आते रहेंगे. ऐसे में कहीं मोदी को यह ना कहने पड़े- दोस्त-दोस्त ना रहा, प्यार-प्यार ना रहा, ट्रम्प हमें तेरा ऐतबार ना रहा!’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Us president donald trump imposed heavy tariffs on goods imported from india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














