-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- The Census Is Being Continuously Postponed In The Country
केंद्र का स्पष्ट जवाब नहीं देश में लगातार टलती जा रही जनगणना, आखिर कब आएंगे सटीक आंकड़े
- Written By: दीपिका पाल
2025 में भी जनगणना होने के आसार दिखाई नहीं देते क्योंकि बजट में जनगणना कराने के लिए केवल 574 करोड़ 80 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है जबकि इसके लिए लगभग 12,000 करोड़ रुपए की आवश्यकता है।

भारत की जनगणना (सौ.डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: हर 10 वर्ष के अंतराल में होने वाली जनगणना कोरोना महामारी की वजह से 2021 में नहीं हो पाई. ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही थी कि लोकसभा चुनाव के बाद देश में जनगणना करा ली जाएगी लेकिन सरकार इसका नाम ही नहीं ले रही है। 2025 में भी जनगणना होने के आसार दिखाई नहीं देते क्योंकि बजट में जनगणना कराने के लिए केवल 574 करोड़ 80 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है जबकि इसके लिए लगभग 12,000 करोड़ रुपए की आवश्यकता है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जनगणना कराने के उद्देश्य से 2019 में 8,754 करोड़ रुपए खर्च को अनुमति दी थी लेकिन 2020 में कोरोना की वजह से सारा कामकाज ठप हो गया और गृह मंत्रालय ने जनगणना को टाल दिया। ऐसा अनुमान था कि कोरोना का संकट खत्म होने के बाद यह काम शुरू किया जाएगा, 2021-22 में जनगणना के लिए 3,768 करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया गया लेकिन कुछ नहीं हुआ। संसद में प्रश्न पूछने पर कि जनगणना कब कराई जाएगी, उत्तर दिया जाता है- शीघ्र ही! इस शीघ्र का कभी मुहूर्त ही नहीं आता. गत वर्ष मूल बजट में जनगणना के लिए 1,309 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था लेकिन सुधारित बजट में यह रकम घटाकर 572 करोड़ रुपए कर दी गई।
अब 2025-26 के बजट में इसके लिए वित्तमंत्री ने 575 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है फिर भी इसके होने में शंका है क्योंकि अधिकांश रकम अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन-भत्ते पर खर्च हो जाएगी. कार्यालयीन कामकाज पर भी धन खर्च होगा। जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू करने पर भी सरकार पर बड़ा आर्थिक बोझ आएगा. जनगणना या जाति के अनुसार जनगणना में केंद्र सरकार की रुचि दिखाई नहीं देती. जातिनिहाय जनगणना की मांग का बीजेपी लगातार कड़ा विरोध कर रही है। जातिगत जनगणना के विरोध में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में प्रतिज्ञापत्र दाखिल किया है. बिहार सरकार ने जातिगत जनगणना का निर्णय लिया था, लेकिन केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि राज्यों को ऐसा अधिकार नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
प्रताप सरनाईक का ऐलान; महाराष्ट्र में अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, चलेंगी 8,300 नई बसें
Tushar Mehta: तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, मोदी सरकार ने 3 साल और बढ़ाया कार्यकाल
राज्य में बढ़ते सड़क हादसों पर सरकार की बड़ी तैयारी, ‘Accident Free Maharashtra’ मिशन पर काम शुरू
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
देश में ओबीसी और पिछड़ा वर्ग जातिनिहाय जनगणना की मांग कर रहे हैं. बीजेपी नहीं चाहती कि कांग्रेस को इसका श्रेय मिले इसलिए वह जातिगत जनगणना को विभाजनकारी बता रही है. जदयू नेता व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीशकुमार ने बीजेपी से गठबंधन के पूर्व अपने राज्य में जातिनिहाय जनगणना कराई थी. उससे पता चला था कि बिहार की 65 प्रतिशत आबादी पिछड़े वर्ग की है. हाल ही में तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने जातिगत जनगणना का निष्कर्ष पेश करते हुए कहा कि राज्य की 56 फीसदी आबादी पिछड़े व कमजोर वर्ग की है. कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने भी जनगणना की लेकिन लिंगायत और वोक्कलिगा समुदाय के विरोध के कारण आंकड़े जारी नहीं किए. इसलिए कहा नहीं जा सकता कि केंद्र सरकार निकट भविष्य में देश में जनगणना कराएगी या नहीं?
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
The census is being continuously postponed in the country
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














