- Hindi News »
- Special Coverage »
- Terrorism Raises Again In Kashmir
कश्मीर में फिर सिर उठाता आतंकवाद
आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कंदा इलाके में वैष्णोदेवी जा रही श्रद्धालुओं की बस पर हमला किया। राजौरी जिले की सीमा से लगे रियासी में शिवखेड़ी से कटरा जा रही तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकियों ने फायरिंग की।
- Written By: वैष्णवी वंजारी

(डिजाइन फोटो)
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की विभीषिका खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। रह-रहकर आतंकी नरपिशाच धोखे से कायराना हमला कर निर्दोषों की जान लेते हैं। आतंकी गुट ऐसा मौके की ताक में रहते हैं जब भारत में कोई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय या राजनीतिक समारोह का आयोजन किया जा रहा हो। यही वजह है कि स्वाधीनता दिवस व गणतंत्र दिवस समारोह के समय चाकचौबंद सुरक्षा रखी जाती है। अब आतंकियों ने जानबूझकर वह दिन चुना जब प्रधानमंत्री मोदी और उनका नया मंत्रिमंडल शपथ ले रहा था।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कंदा इलाके में वैष्णोदेवी जा रही श्रद्धालुओं की बस पर हमला किया। राजौरी जिले की सीमा से लगे रियासी में शिवखेड़ी से कटरा जा रही तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकियों ने फायरिंग की। बस चालक गोली लगने से नियंत्रण खो बैठा जिससे बस पास की खाई में जा गिरी। इसमें 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई तथा 33 से अधिक लोग घायल हो गए। मृतकों और घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। आतंकियों के गुट पीओके से लगे राजौरी, पुंछ और रियासी जिलों में सक्रिय हैं। अपने पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर इंसानियत के दुश्मन आतंकवादी कभी भी खूनखराबा करने की तैयारी में रहते हैं।
पाकिस्तान के इशारे पर दहशतगर्दी
पाकिस्तान जब आमने-सामने की लड़ाई में हमेशा भारत से हारता रहा तो उसने आतंकवाद रूपी छद्मयुद्ध या फ्रॉक्सी वार शुरू किया। इन आतंकियों को भारत के खिलाफ दुष्प्रचार कर बरगलाया जाता है तथा पैसे और हथियार देकर आतंकवादी हमला करने भेजा जाता हैं। पाकिस्तानी आर्मी और खुफिया एजेंसी आईएसआई इन्हें प्रशिक्षण देती है और लांचिग पैड से इन्हें सीमा पार कराया जाता है। ये आतंकी गुप्त सुरंगों, नालों या जंगल के रास्ते से होकर जम्मू-कश्मीर में दाखिल होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: क्या आतंकी फिर दुस्साहस की फिराक में हैं?
14 फरवरी का इतिहास: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी हमला
इस्लामाबाद ब्लास्ट से शिया खफा, कश्मीर की सड़कों पर गूंजा ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ का नारा, मुनीर की बढ़ी मुसीबत
शहबाज शरीफ का भड़काऊ बयान, कश्मीर बनेगा पाकिस्तान का हिस्सा… भारत ने दिया करारा जवाब
भारत ने बालाकोट में बड़े आतंकी प्रशिक्षण शिविर को सर्जिकल स्ट्राइक कर नष्ट किया था। केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 रद्द किए जाने और आल इंडिया हुर्रियत कांफ्रेंस के नेताओं को हवाला के जरिए मिलनेवाली फंडिंग को रोक दिए जाने के बाद से कश्मीर घाटी में आतंकवाद पर काफी हद तक लगाम लगी थी। जो नेता आतंक को बढ़ावा देकर आए दिन कश्मीर में हड़ताल और सुरक्षा बलों पर पथराव कराते थे उन्हें जेल भेजा गया। जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म किए जाने के बाद ऐसे शरारती तत्वों के हौसले पस्त हो गए थे। पाकिस्तान ने भी भारत में ऐसी सख्त सरकार देखी जो आतंकियों को घर में घुसकर मारने की इच्छाशक्ति और क्षमता रखती थी। अन्यथा एक ऐसा भी समय था जब श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा फहराना टेढ़ी खीर था। यह सारा माहौल बदला और अलगाववादी तत्वों की शरारत पर अंकुश लगा। इतने पर भी बौखलाए हुए आतंकवादी अपनी चुनी हुई जगह व समय पर अचानक हमले को अंजाम देते हैं।
एनआईए जांच जारी
नई सरकार की शपथ विधि के दिन आतंकी हमला करने का मकसद भारत को चुनौती देना रहा होगा। इसे केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। 6 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया तथा राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) मामले की सक्रियता से जांच कर रही है। आतंकियों और उनके मददगारों के शीघ्र ही पकड़े या मारे जाने की संभावना है। जनता में दहशत पैदा करने की आतंकी कोशिशों का तत्काल मुंहतोड़ जवाब देना होगा। आगे चलकर अमरनाथ यात्रा या भविष्य में होनेवाले जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के समय भी आतंकी उपद्रव हो सकते हैं इसलिए पर्याप्त सतर्कता आवश्यक है।
Terrorism raises again in kashmir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Summer Health Tips: गर्मी में इस तरह से पीएंगे दूध तो हीटवेव से बचे रहेंगे, आयुष मंत्रालय ने बताया देसी नुस्खा
May 24, 2026 | 11:57 AMUPSC Prelims 2026: देश भर में शुरू हुई UPSC प्रीलिम्स एग्जाम! 933 पदों के लिए 8 लाख से ज्यादा धुरंधर मैदान में
May 24, 2026 | 11:53 AMयात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने Mumbai Indore Ahmedabad Special Trains की अवधि बढ़ाई
May 24, 2026 | 11:51 AMAmravati में राशन चावल की कालाबाजारी का खुलासा, 4.43 लाख का माल जब्त
May 24, 2026 | 11:50 AMKyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
May 24, 2026 | 11:50 AMनासिक के मनमाड, देवला और पेठ निकाय उपचुनाव के लिए 20 जून को मतदान, चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने की समीक्षा
May 24, 2026 | 11:44 AMभीषण गर्मी में लीची की डिमांड हाई, नागपुर के बाजारों में लाल फल की बहार; कीमतें छू रहीं आसमान
May 24, 2026 | 11:40 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














