- Hindi News »
- Special Coverage »
- Tariff Agreement Keeping In Mind The Interests Of Farmers And Livestock Farmers
संपादकीय: टैरिफ समझौता करें लेकिन किसानों व पशुपालकों के हित का ध्यान रखें
अमेरिका व्यापार संतुलन के उद्देश्य से भारतीय बाजार पर छाना चाहता है। पिछले दिनों ट्रंप ने कहा कि हम भारत के साथ एक बड़ा व्यापार समझौता करेंगे, वित्तमंत्री सीतारमण ने कहा कि हम सरल समझौता चाहेंगे।
- Written By: दीपिका पाल

टैरिफ समझौता (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ को लेकर धमकियां कृषि और डेयरी प्रोडक्ट को लेकर भारत से डील करना चाहता है, लेकिन भारत सरकार को अपने किसानों और पशुपालकों के हित देखने होंगे। ट्रंप ने कहा है कि वह 9 जुलाई से रेसीप्रोकल अर्थात जवाबी टैरिफ लागू करने जा रहे हैं। ऐसे में यदि 8 जुलाई तक ट्रेड समझौता नहीं हो पाता तो भारत को अमेरिका सामान भेजने पर 26 प्रतिशत टैरिफ चुकाना होगा। फिलहाल यह टैरिफ 10 प्रतिशत है। अमेरिका भारत का बड़ा व्यापार सहयोगी है। हमारे निर्यात का 18 प्रतिशत अमेरिका को होता है।
अमेरिका व्यापार संतुलन के उद्देश्य से भारतीय बाजार पर छाना चाहता है। पिछले दिनों ट्रंप ने कहा कि हम भारत के साथ एक बड़ा व्यापार समझौता करेंगे, जिसके जवाब में वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि हम भी एक बड़ा, अच्छा और सुंदर समझौता चाहेंगे। यह संवाद अपनी जगह ठीक है, लेकिन भारत की अपनी समस्याएं हैं। यहां के 65 करोड़ लोग कृषि पर निर्भर हैं, जिनमें से अधिकांश गरीब हैं। अमेरिका अपनी जीएम (जेनेटिकलीमॉडिफाइड) फसल भारतको बेचना चाहता है। साथ ही डेयरी प्रोडक्ट भी सस्ते में यहां खपाना चाहता है। भारत में दूध व अन्य डेयरी उत्पाद की कोई कमी नहीं है फिर वह अमेरिकी प्रोडक्ट क्यों ले ? इससे हमारे किसानों व पशुपालकों को नुकसान होगा। दूसरा दृष्टिकोण यह भी है कि दीर्घावधि में व्यापार समझौता किसानों के हित में रहेगा।
निर्माण या मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलने से उद्योगों में रोजगार बढ़ेगा, जिससे खेती-किसानी पर दबाव घटेगा। हर हालात में 26 प्रतिशत की तुलना में 10 प्रतिशत टैरिफ बेहतर है। चीन पर तो अमेरिका ने 30 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। व्यापार समझौता होने से जहां बांग्लादेश और वियतनाम जैसे कम लागत में उत्पादन करने वाले देशों से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, वहीं भारत के मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में विदेशी निवेश भी बढ़ेगा। भारत को रक्षा क्षेत्र में अमेरिका से सहयोग चाहिए, इसलिए रिश्तों में अनुकूलता जरूरी है। ट्रंप की टैरिफ घोषणा के पूर्व ही भारत ने अपने बजट में अमेरिकी कारों तथा अन्य आयात पर रियायतें घोषित की थीं।
सम्बंधित ख़बरें
अय्याशी के आरोप या राजनीतिक साजिश? आर्मी चीफ को हटाने के बाद ट्रंप के निशाने पर काश पटेल, तुलसी भी रडार पर
ट्रंप की सरकार में 5 करोड़ डॉलर का घोटाला! अस्पतालों में हो रहा था बड़ा कांड, FBI ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार
“मर्यादा भूल गए ट्रंप!” पत्नी पर निजी टिप्पणी से भड़के Emmanuel Macron, दक्षिण कोरिया से दिया करारा जवाब
Donald Trump ने फोड़ा टैरिफ बम…फार्मा इंडस्ट्री पर लगा दिया 100 प्रतिशत टैरिफ, भारत की बढ़ी टेंशन
फरवरी में मोदी-ट्रंप मुलाकात हो चुकी है फिर कनाडा में भी उनकी संक्षिप्त भेंट हुई थी। भारत और अमेरिका दोनों ने 2030 तक आपसी व्यापार बढ़ाकर 500 अरब डॉलर तक ले जाने का फैसला किया है। सीमांत किसानों को सुरक्षा देने के लिए सरकार अन्य कदम उठा सकती है, लेकिन उन्हें बेसहारा नहीं छोड़ना चाहिए। निर्माण क्षेत्र में उन्हें रोजगार देना होगा। वाणिज्य विभाग की टीम विशेष सचिव राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में अमेरिका गई हुई है तथा अंतरिम समझौता 8 जुलाई तक घोषित किया जा सकता है।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Tariff agreement keeping in mind the interests of farmers and livestock farmers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘यह हार दुनिया का अंत…’, Ajinkya Rahane ने कोलकाता के खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; देखें VIDEO
Apr 03, 2026 | 06:14 PMइंडिपेंडेंस डे पर बॉक्स ऑफिस क्लैश, ‘लाहौर 1947’ vs ‘आवारापन 2’, सनी देओल-इमरान हाशमी में टक्कर तय?
Apr 03, 2026 | 06:08 PMAkola Weather: अकोला में पारा 40 डिग्री पार, बढ़ती गर्मी से स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Apr 03, 2026 | 06:06 PMExplainer: हर महीने एक बड़ा अफसर OUT! ट्रंप के फैसलों से US आर्मी में मची हलचल; क्या खतरे में है सुपरपावर?
Apr 03, 2026 | 06:05 PM‘कांग्रेस के झूठ की पोल खुल गई’, Shaina NC का विपक्ष पर तीखा हमला, गैस संकट से लेकर ओवैसी तक को घेरा
Apr 03, 2026 | 06:01 PMमिडिल ईस्ट की जंग और ट्रंप का डर! Share Market में हाहाकार, क्या अब और गिरेगा मार्केट? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Apr 03, 2026 | 05:57 PMIPL 2026 के शुरुआत में ही केविन पीटरसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, ये 4 टीमें पहुंचेगी प्लेऑफ में
Apr 03, 2026 | 05:56 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














