ड्राइवर को नींद आए तो अलर्ट करेगी बस! एसटी में AI तकनीक की धमाकेदार आगमन, छत्रपति संभाजीनगर को मिलेगी नई बसें

ST Bus News: महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम के बेड़े में जल्द ही स्मार्ट, वॉल्वो स्लीपर और इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। एआई आधारित सुरक्षा सिस्टम से यात्रियों का सफर अधिक सुरक्षित व आरामदायक बनेगा।
Maharashtra ST Volvo Sleeper Electric Bus AI Safety System
एसटी बस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Sleeper And Electric ST Bus: महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम (एसटी) का सफर सुखद व आरामदायी होने जा रहा है। महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल (एसटी) के बेड़े में शीघ्र ही नई स्मार्ट बसें, वॉल्वो श्रेणी की स्लीपर (शयनयान) और मिडी बसें शामिल होने जा रही हैं। 7 स्लीपर व 219 इलेक्ट्रक बसें लाने की दरकार है। यदि कोई बाधा नहीं आई और कोई सब कुछ ठीक ठाक रहा, तो मार्च 2026 से इन बसों को चरणबद्ध तरीके से छत्रपति संभाजीनगर स्थित महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की सेवाओं में शामिल किया जाएगा।

समझा जाता है कि राज्य भर में करीब 1,000 नई बसें सड़कों पर उतारने की योजना बनाई गई है। बता दें कि एसटी को शहरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आसान पहुंच के रूप में देखा जाता है। इसी भरोसे के चलते लाखों यात्री रोजाना एसटी बसों से सफर को तरजीह देते हैं। ऐसे में एसटी के काफिले में नई स्मार्ट, वॉल्वो श्रेणी की स्लीपर (शयनयान) और मिडी बसें शामिल होने से उसकी सेवाओं की गुणवत्ता में आमूलचूल सुधार होने की अपेक्षा यात्रियों को है।

नींद आने पर करेगी सतर्क

इन नई बसों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित सुरक्षा प्रणाली होगी, जो चालक को नींद आने की स्थिति में सतर्क करेगी। यही नहीं, वॉल्वो श्रेणी की आरामदायक स्लीपर और सीटिंग बसें भी शुरू की जाएंगी। एसटी के सूत्रों मानना है कि इन परिवर्तनों के चलते यात्रियों को अधिक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की अनुभूति होगी। मार्च 2026 से ये बसें चरणबद्ध रूप से एसटी के बेड़े में शामिल होंगी।

7 स्लीपर व 219 इलेक्ट्रिक बसों की दरकार

राज्य परिवहन निगम के विभाग नियंत्रक प्रमोद नेहुल ने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर डिपो के लिए अत्याधुनिक 7 स्लीपर बसों की मांग की गई है। फिलहाल 120 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और बेहतर सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के पास लगातार मांग की जा रही है। इसके चलते यात्रियों का सफर बेहद सुरक्षित व आरामदायी रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com