-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Supreme Court Finally Put A Check On The Arbitrariness Of The Governors
संपादकीय: राज्यपालों की मनमानी पर आखिर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया अंकुश, क्या थमेगा अब विपक्ष शासित राज्यों में गतिरोध
- Written By: दीपिका पाल
सुप्रीम कोर्ट के पास दुर्लभ से दुर्लभ परिस्थिति में संविधान के अनुच्छेद 142 के उपयोग का अधिकार है। इसका इस्तेमाल करते हुए न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्या. आर. महादेवन ने यह निर्णय दिया।

राज्यपालों की मनमानी पर आखिर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया अंकुश (सौ. डिजाइन फोटो )
नवभारत डिजिटल डेस्क: विपक्ष शासित राज्यों में विधानमंडल द्वारा पारित विधेयकों को ठंडे बस्ते में डालने के लिए राज्यपालों ने संविधान के अनुच्छेद 200 के अस्पष्ट प्रावधान का भरपूर इस्तेमाल किया। उस प्रावधान में लिखा है कि राज्यपाल विधेयक को उचित समयावधि में मंजूरी दें परंतु समयसीमा निश्चित नहीं की गई है। इसका फायदा उठाते हुए विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने तक विधेयकों को अटकाए रखने का काम राज्यपालों ने किया। सुप्रीम कोर्ट ने इस अस्पष्टता को दूर करते हुए 1 माह के भीतर मंजूरी देना अनिवार्य कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट के पास दुर्लभ से दुर्लभ परिस्थिति में संविधान के अनुच्छेद 142 के उपयोग का अधिकार है। इसका इस्तेमाल करते हुए न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्या. आर. महादेवन ने यह निर्णय दिया. राज्यपाल द्वारा दुरुस्ती पर पुनर्विचार के लिए वापस भेजे गए विधेयक को विधानमंडल द्वारा पुन: पारित किए जाने पर, बार-बार विधेयक वापस भेजने की प्रक्रिया रोककर उस पर अंतिम निर्णय लेना होगा।
विधानमंडल द्वारा पारित विधेयक यदि राज्यपाल ने राष्ट्रपति के पास भेजा है तो संविधान के अनुच्छेद 201 के अनुसार राष्ट्रपति को विधेयक प्राप्त होने के 3 महीने के भीतर मंजूरी देनी होगी या फिर विधेयक को नामंजूर करते हुए इस संबंध में उचित कारण बताने होंगे। अनुच्छेद 201 के अनुसार राष्ट्रपति के ऐसे निर्णय की सुप्रीम कोर्ट जांच कर सकता है. यदि केंद्र सरकार को एसा लगता है कि सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय से राष्ट्रपति के अधिकारों में हस्तक्षेप हुआ है तो वह सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर सकती है या इस मामले की 5, 7 या 9 न्यायाधीशों की व्यापक संविधान पीठ के सम्मुख सुनवाई की मांग कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून सत्र या महज औपचारिकता? अखिलेश यादव ने खोल दी BJP की रणनीति की पोल, कहा- गिने-चुने दिन की सरकार…
महाराष्ट्र सरकार कराएगी स्लम एक्ट का मेगा परफॉर्मेंस ऑडिट, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के निर्देश पर कमेटी गठित
पत्नी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर साबित हुआ तो नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
आवारा पशु से एक्सीडेंट हुआ तो अब सरकार को देना होगा मोटा मुआवजा! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सोचा जा सकता है कि कार्यपालिका को ऐसा स्पष्ट व कठोर निर्देश देने की नौबत आखिर क्यों आई. गत 10 वर्षों से विपक्ष शासित राज्यों में विधानमंडल द्वारा पारित विधेयकों को राज्यपाल सहमति न देते हुए अटका रहे थे. यदि विधानमंडल दोबारा प्रस्ताव पारित कर भेजे और राज्यपाल के पास विकल्प न हो तो वह उसे राष्ट्रपति के पास विचारार्थ भेजने के नाम पर उसकी मंजूरी में अड़ंगा डालता था। केंद्र सरकार को इस मामले में आत्मपरीक्षण करने की आवश्यकता है। लोकतंत्र सुगमता से चले, इसके लिए परस्पर सहयोग की आवश्यकता होती है। राज्यपालों के माध्यम से विपक्ष शासित राज्यों में गतिरोध पैदा किया जा रहा है इसलिए सुप्रीम कोर्ट का यह कदम महत्व रखता है।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Supreme court finally put a check on the arbitrariness of the governors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेड़ से रस्सियों में लटकाकर बाइक को बना दिया झूला, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल; लोग बोले- ‘ये कौन सा कीड़ा है
Aug 02, 2026 | 05:10 PMसीएम मोहन यादव ने की ‘श्री 84 महादेव दर्शन यात्रा-2026’ की शुरुआत, उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Aug 02, 2026 | 05:06 PMफिटनेस टेस्ट पास करने की खबरें निकलीं झूठी! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर होंगे जसप्रीत बुमराह?
Aug 02, 2026 | 05:03 PMCCTV में कैद हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की जोरदार टक्कर से उछली बाइक; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग
Aug 02, 2026 | 05:01 PMबंटवारा 1947 के प्रमोशन के लिए सनी देओल और करण देओल पहुंचे पटना, बोले- यादगार रही साथ काम करने की यात्रा
Aug 02, 2026 | 05:00 PMपुणे के मोहम्मदवाड़ी-उंद्री मार्ग पर संकरी सड़क और गड्ढों से भारी जाम, 500 मीटर पार करने में लग रहे 30 मिनट
Aug 02, 2026 | 05:00 PMमानसून सत्र या महज औपचारिकता? अखिलेश यादव ने खोल दी BJP की रणनीति की पोल, कहा- गिने-चुने दिन की सरकार…
Aug 02, 2026 | 04:59 PMवीडियो गैलरी

प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा: आधी रात को घर में घुसकर पुलिस ने किया ऐसा काम, उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 04:09 PM
चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:11 PM
संसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:04 PM
वक्फ मुद्दे पर मौलवी बनेंगे राहुल? BJP छोड़ने के सस्पेंस के बीच शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर तंज, देखें- VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:32 PM
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:23 PM
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 09:59 PM













