पेड़ से रस्सियों में लटकाकर बाइक को बना दिया झूला, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल; लोग बोले- 'ये कौन सा कीड़ा है

Bike Stunt Viral Video : सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बाइक को रस्सियों से पेड़ पर लटकाकर झूले की तरह इस्तेमाल किया। यूजर्स इसे बेहद खतरनाक स्टंट बता रहे हैं।
A man's viral video of turning a motorcycle into a swing has amused social media users, while many warned against copying the dangerous stunt.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Motorcycle Swing Dangerous Stunt : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। वायरल क्लिप में एक शख्स अपनी मोटरसाइकिल को पेड़ से मोटी रस्सियों के सहारे लटकाकर उसे झूले की तरह इस्तेमाल करता नजर आता है। यह अनोखा स्टंट जितना अजीब दिखाई देता है, उतना ही जोखिम भरा भी है।

वीडियो को एक्स (X) पर @BharatDakshvans नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पेड़ से रस्सियों में लटकाकर बाइक को बना दिया झूला

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऊंचे पेड़ की मजबूत शाखा पर दो मोटी रस्सियां बांधी गई हैं, जिनके दूसरे सिरे से पूरी बाइक लटकी हुई है। इसके बाद एक शख्स बाइक पर बैठता है और एक्सीलेटर देता है। कुछ ही सेकंड में बाइक झूले की तरह हवा में आगे-पीछे झूलने लगती है। आसपास मौजूद लोग सुरक्षित दूरी से इस स्टंट को देखते नजर आते हैं।

पहली नजर में यह नजारा मनोरंजक लगता है, लेकिन इसमें बड़ा खतरा भी छिपा हुआ है। यदि रस्सी टूट जाती, संतुलन बिगड़ जाता या सवार का नियंत्रण खो जाता, तो गंभीर हादसा हो सकता था। यही वजह है कि ऐसे स्टंट की नकल करना बेहद खतरनाक माना जाता है और विशेषज्ञ भी बिना सुरक्षा इंतजाम के इस तरह के प्रयोग करने से बचने की सलाह देते हैं।

यूजर्स इसे बेहद खतरनाक स्टंट बता रहे हैं

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स की बाढ़ लगा दी। एक यूजर ने लिखा, "अस्पताल जाकर ही निकलेगा वो कीड़ा।" दूसरे ने मजाक में पूछा, "ये कौन सा कीड़ा होता है?" जिस पर एक अन्य यूजर ने जवाब दिया, "सुलेमानी कीड़ा।"

किसी ने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे शख्स अपनी बाइक भी तोड़ देगा, जबकि एक अन्य यूजर ने उसे पागलपन भरा स्टंट बताया। कई लोगों ने हंसने वाले इमोजी और मीम्स शेयर किए, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने लोगों से अपील की कि वायरल होने के लिए इस तरह के जानलेवा स्टंट की नकल बिल्कुल न करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com