बंटवारा 1947 के प्रमोशन के लिए सनी देओल और करण देओल पहुंचे पटना, बोले- यादगार रही साथ काम करने की यात्रा

Batwara 1947 Promotion: सनी देओल और करण देओल ने अपनी फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन की शुरुआत पटना से की। इस दौरान सनी ने कहा कि बेटे करण के साथ पहली बार काम करना यादगार अनुभव रहा।
Sunny Deol and Karan Deol Film Batwara 1947 Promotion
सनी देओल और करण देओल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Sunny Deol Film Batwara 1947 Promotion: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। फिल्म की रिलीज से पहले सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ इसके प्रमोशन में जुट गए हैं।

रविवार को सनी देओल और करण देओल पटना पहुंचे। पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने मुस्कुराते हुए फैंस का अभिवादन किया और तस्वीरें भी खिंचवाईं। मीडिया से बातचीत के दौरान जब सनी देओल से पूछा गया कि फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत पटना से ही क्यों की गई, तो उन्होंने कहा कि पटना उनके प्रमोशनल सिटी टूर का पहला पड़ाव है। उन्होंने बताया कि फिल्म की टीम आने वाले दिनों में देश के कई शहरों का दौरा करेगी और दर्शकों से सीधे जुड़ने की कोशिश करेगी।

पहली बार बेटे करण देओल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे सनी

सनी देओल ने बातचीत में यह भी बताया कि 'बंटवारा 1947' पहली फिल्म है, जिसमें वह अपने बेटे करण देओल के साथ नजर आएंगे। उन्होंने इसे अपने करियर और निजी जीवन का बेहद खास और यादगार अनुभव बताया। वहीं करण देओल ने भी अपने पिता के साथ काम करने को गर्व और सीखने का अवसर बताया। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। ट्रेलर में 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान हुए दर्द, हिंसा, पलायन और बिछड़ते परिवारों की इमोशनल कहानी को दिखाने की कोशिश की गई है।

फिल्म के स्टार कास्ट

फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहानी एक ऐसे परिवार के संघर्ष पर आधारित है, जिसकी जिंदगी विभाजन की त्रासदी के कारण पूरी तरह बदल जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'बंटवारा 1947' प्रसिद्ध लेखक असगर वजाहत के चर्चित नाटक 'जिस लाहौर नहीं वेख्या, ओ जम्याई नई' से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जबकि इसे आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com