-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Election Results What Next Mahagathbandhan Congress Alliance Akhilesh Mamta
बिहार के नतीजों से ममता-अखिलेश चौकन्ना, INDIA गठबंधन में कांग्रेस के भविष्य पर लटकी तलवार!
- Written By: अर्पित शुक्ला
Bihar Results: बिहार चुनाव के जो नतीजे सामने आए हैं उसमें एक सवाल का जवाब महागठबंधन के साथी खोजने चलेंगे तो सामने दूसरा सवाल आ जाएगा। महागठबंधन में शामिल दलों के प्रदर्शन को लेकर भी बड़ा सवाल है।

ममता बनर्जी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव
Bihar Assembly Election Results: बिहार चुनाव के नतीजे शुक्रवार को सामने आए, और इन नतीजों ने तमाम राजनीतिक अनुमानों को ध्वस्त कर दिया है। बीजेपी सबसे बड़े दल के रूप में उभर कर सामने आई है। अब तक के नतीजों के अनुसार, एनडीए का आंकड़ा 200 सीटों के पार जाता हुआ दिख रहा है। एनडीए को ऐतिहासिक जीत मिली है, जबकि महागठबंधन का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। एनडीए के पक्ष में इस तरह की आंधी चली है कि महागठबंधन की सीटों का आंकड़ा 30 के नीचे चला गया है। महागठबंधन में शामिल सभी दलों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा है, जहां कांग्रेस की सीटें 5 से भी कम रह गईं, वहीं मुकेश सहनी की पार्टी भी खाता नहीं खोल पाई।
नतीजों पर गौर करें तो बिहार में लगातार दूसरी बार कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ने से सहयोगी दलों को क्या फायदा हुआ है और दूसरी ओर यह भी प्रश्न है कि कांग्रेस को इस गठबंधन से आखिर क्या मिला। बिहार के बाद बंगाल और यूपी के चुनाव होने हैं। बंगाल में भले ही ममता बनर्जी अकेले चुनाव लड़ें, लेकिन कांग्रेस से गठबंधन की चर्चा अक्सर होती रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में, अखिलेश यादव की सपा और कांग्रेस का गठबंधन है।
बिहार में महागठबंधन को क्या मिला?
बिहार चुनाव के नतीजे देखने के बाद यह सवाल मन में आता है कि महागठबंधन में शामिल दलों को अलग-अलग लड़े होने पर क्या फायदा नहीं होता। बिहार की राजनीति को थोड़ी बहुत समझने वाले यह कह सकते हैं कि अगर ये दल अलग-अलग लड़े होते तो नतीजे शायद इतने खराब नहीं होते। यह लगातार दूसरा चुनाव है जब कांग्रेस का प्रदर्शन बिहार में बेहद खराब रहा है, और अब यह सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस को इस गठबंधन से कोई खास लाभ मिला। नतीजों के बाद बिहार की राजनीति को समझने वाले विशेषज्ञों का मानना है कि अलग-अलग सीटों पर चुनाव लड़ने से कम से कम कार्यकर्ताओं का मनोबल तो बना रहता।
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Real TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
14 साल बाद प्रयागराज में अखिलेश यादव का रात्रि प्रवास, पुराने सहयोगियों से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी चर्चाएं
TMC की वजह बंगाल में मजबूत हुई बीजेपी… WB में हार पर रेवंत रेड्डी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
पिछले बिहार चुनाव में भी कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन को लेकर आरजेडी में सवाल उठे थे, लेकिन इस बार आरजेडी भी इस स्थिति में नहीं है कि वह कांग्रेस पर सीधे आरोप लगाए।
अखिलेश यादव के मन में क्या सवाल उठ रहे होंगे?
बिहार चुनाव के नतीजों पर सबसे करीबी नजर सपा मुखिया अखिलेश यादव की रही होगी। यूपी का पड़ोसी राज्य बिहार है और यहाँ अखिलेश यादव ने महागठबंधन के पक्ष में प्रचार भी किया था। अब बिहार के नतीजों के बाद अखिलेश यादव को झटका तो जरूर लगा होगा। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर उनके मन में सवाल भी उठ रहे होंगे। 2027 में यूपी में चुनाव है, और यह चुनाव अखिलेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा ने मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन विधानसभा चुनाव में यह गठबंधन किस तरह काम करेगा, यह देखना दिलचस्प होगा। यूपी में कांग्रेस के लिए खोने को कुछ नहीं है, लेकिन दोनों दलों के लिए यह चुनौती होगी कि वे एक साथ कैसे आगे बढ़ते हैं।
ममता बनर्जी का कन्फ्यूजन दूर हुआ!
अगले साल बंगाल में विधानसभा चुनाव हैं। इस राज्य में पहली बार बीजेपी ने अपना पूरा जोर लगा दिया है, लेकिन अब तक उसे कोई खास सफलता नहीं मिली। हालांकि बिहार के नतीजों ने बंगाल के बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं में जोश भर दिया है। पिछली बार बीजेपी को लगा था कि बंगाल में वह सफलता हासिल करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस जीत के बाद ममता बनर्जी विपक्ष में एक मजबूत नेता के रूप में उभरकर सामने आईं।
यह भी पढ़ें- Bihar Election Result: जहां लालू यादव ने किया चुनाव प्रचार, वहां भी RJD की बुरी हार
2024 के लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन में रहते हुए भी कांग्रेस से गठबंधन नहीं किया था। इसके बाद कई बार यह सवाल उठता रहा कि क्या ममता बनर्जी और कांग्रेस अगले विधानसभा चुनाव में गठबंधन करेंगे। अब बिहार के नतीजों के बाद ममता बनर्जी को इस गठबंधन को लेकर जो कन्फ्यूजन था, वह शायद दूर हो चुका होगा।
Bihar election results what next mahagathbandhan congress alliance akhilesh mamta
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













