WPL 2026 शेड्यूल जारी, BCCI ने किया ऐलान, जानिए कब और किन टीमों के बीच होगा पहला मुकाबला?

WPL 4 Schedule: BCCI ने WPL 2026 की तारीखें घोषित की। लीग 9 जनवरी से शुरू होकर 5 फरवरी को फाइनल के साथ समाप्त होगी। टूर्नामेंट के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
WPL 2026 शेड्यूल जारी! BCCI ने किया ऐलान, जानिए कब और किन टीमों के बीच होगा पहला मुकाबला?
WPL 2026 शेड्यूल जारी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

WPL 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। चौथा सीजन 9 जनवरी से 5 फरवरी 2026 के बीच खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट देश के दो प्रमुख शहरों नवी मुंबई और वडोदरा में आयोजित होगा। नई दिल्ली में आयोजित मेगा ऑक्शन के दौरान WPL अध्यक्ष जयेश जॉर्ज ने तारीखों और स्थानों की आधिकारिक घोषणा की।

पहला चरण नवी मुंबई में

WPL 2026 का उद्घाटन मुकाबला 9 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला चरण पूरी तरह यहीं आयोजित होगा। डीवाई पाटिल स्टेडियम हाल ही में महिला वनडे वर्ल्ड कप का सफल आयोजन कर चुका है, जिसके कारण यह WPL के लिए भी एक प्रमुख स्थल बन गया है।

वडोदरा में होगा दूसरा चरण और फाइनल

पहले चरण के बाद सभी टीमें टूर्नामेंट के दूसरे हिस्से और फाइनल के लिए वडोदरा रवाना होंगी। वडोदरा का बीसीए स्टेडियम इस बार नॉकआउट मुकाबलों और 5 फरवरी को होने वाले बड़े फाइनल की मेजबानी करेगा। पहले की तरह इस बार भी टूर्नामेंट कारवां मॉडल में खेला जाएगा, जिसमें टीमें एक शहर से दूसरे शहर शिफ्ट होती हैं।

जनवरी-फरवरी विंडो में इसलिए हो रहा टूर्नामेंट

अब तक WPL के सभी सीजन फरवरी-मार्च के बीच आयोजित होते थे। लेकिन इस बार पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी 2026 से शुरू हो रहा है। इस वजह से WPL को एक महीने पहले यानी जनवरी-फरवरी विंडो में शिफ्ट करना पड़ा। BCCI इसे लेकर पहले से ही योजना बनाकर चल रहा था, ताकि दोनों टूर्नामेंट टकराने से बच सकें।

WPL में अब तक मुंबई इंडियंस का दबदबा

महिला प्रीमियर लीग के अब तक तीन सीजन खेले जा चुके हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस मौजूदा चैंपियन है। हर सीजन में लीग को जबरदस्त प्रतिस्पर्धा और दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जिसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

दीप्ति शर्मा और अमेलिया केर बनीं ऑक्शन की स्टार

WPL 2026 ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगी। दीप्ति शर्मा को UP वॉरियर्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर उन्हें 3.20 करोड़ रुपये में टीम में बरकरार रखा। अमेलिया केर को मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर को 3 करोड़ रुपये खर्च कर दोबारा अपने साथ जोड़ लिया।

WPL 2026 Auction Live Updates: अब तक की सबसे महंगी खिलाड़ी

  • दीप्ति शर्मा – 3.2 करोड़ (UPW)
  • अमेलिया केर – 3 करोड़ (MI)
  • सोफी डिवाइन – 2 करोड़ (GG)
  • मेग लैंनिंग – 1.90 करोड़ (UPW)
  • लौरा वोल्वार्ड्ट – 1.10 करोड़ (DC)
  • आशा शोभना – 1.10 करोड़ (UPW)
  • सोफी एक्लेस्टोन – 85 लाख (UPW)
  • रेणुका सिंह – 60 लाख (GG)
Navbharat Live
navbharatlive.com