-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ranveer Allahbadia Supreme Court Sc St Act Guidelines
रणवीर अल्लाहबादिया की वजह से लगी मोदी सरकार को फटकार, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा सवाल
- Written By: अनिल सिंह
Ranveer Allahbadia और आशीष चंचलानी के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाई। सीजेआई ने दिव्यांगों के अपमान पर एससी-एसटी एक्ट की तरह सख्त कानून बनाने को कहा।

सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार को लगाई फटकार, पूछा- 'दिव्यांगों के लिए सख्त कानून क्यों नहीं?'
Ranveer Allahbadia Modi Government: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और साथी कंटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी के एक शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में आपत्तिजनक बयान देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के सामने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट ने सोशल मीडिया पर दिखाए जा रहे अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट पर सवाल उठाए। गुरुवार को हुई सुनवाई में मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने दिव्यांगों को लेकर मजाक बनाने वाले कंटेंट पर सख्त आपत्ति जताते हुए केंद्र सरकार को फटकार लगाई।
रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी की याचिका पर सुनवाई के दौरान, सीजेआई सूर्यकांत ने केंद्र की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से सीधे सवाल किया।
सीजेआई ने कहा- एससी-एसटी एक्ट की तरह बने कानून
सीजेआई सूर्यकांत ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से पूछा, “सरकार एक बहुत सख्त कानून लाने के बारे में क्यों नहीं सोच रही है, जो एससी-एसटी एक्ट की तरह हो और जहाँ दिव्यांग लोगों को नीचा दिखाने पर सख्त सजा भी हो?” इस पर तुषार मेहता ने कोर्ट को जानकारी दी कि केंद्र सरकार जल्द ही सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही अश्लीलता को लेकर गाइडलाइन जारी करने वाली है और मामले में इससे जुड़े विभागों से बातचीत की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
KSBKBT 2 Spoiler: करण का जाल में फंसाने के लिए तुलसी ने खेला मास्टरस्ट्रोक, मेहंदी की रस्म में मचेगा बवाल
NEET Paper Leak मामले में रुपाली गांगुली की एंट्री, बोली- कानून हाथ में लेने वाले छात्र नहीं
राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर करने का दिया आदेश
दोपहर तक मेट्रो स्टेशन नहीं खुला तो दखल देंगे, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI का सख्त अल्टीमेटम!
ये भी पढ़ें- ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ टीजर आउट: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वापसी, हर सीन में छिपा गहरा रहस्य
अभिव्यक्ति की आजादी की आड़ में मनमानी
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने तर्क दिया कि सोशल मीडिया पर कुछ बातें जो कही जाती हैं, वे सोचा-समझा स्क्रिप्टेड होती हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में यूट्यूबर अभिव्यक्ति की आजादी की आड़ में सोशल मीडिया पर कुछ भी डाल रहे हैं। इस पर सीजेआई ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “चैनल बना लिए जाते हैं, लेकिन चैनल पर डाले जा रहे कंटेंट की जवाबदेही किसी की नहीं होती, लेकिन हमें यहां बैठकर अभिव्यक्ति की आजादी को प्रोटेक्ट करना पड़ रहा है।”
ऑटोनॉमस बॉडी और पब्लिक राय की जरूरत
सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने एक महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने कहा कि जब कंटेंट एंटी नेशनल हो या समाज के ताने-बाने को बिगाड़ने वाला हो, तो सरकार तब तक कुछ नहीं करती है जब तक उसे लाखों-करोड़ों लोग देख न लें। उन्होंने जोर दिया कि यह तय करने के लिए एक ऑटोनॉमस बॉडी बनाने की जरूरत है कि सोशल मीडिया पर क्या दिखाना है और क्या नहीं। साथ ही, अश्लील कंटेंट के लिए चेतावनी भी जारी होनी चाहिए कि इसे कौन से वर्ग के लोग देख सकते हैं या नहीं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की गाइडलाइंस पर सीजेआई ने कहा कि उनमें बदलाव की जरूरत है और इन्हें पब्लिक डोमेन में डालकर आम लोगों की राय ली जाएगी। मामले पर अगली सुनवाई 4 हफ्तों बाद होगी।
Ranveer allahbadia supreme court sc st act guidelines
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे में 31 जुलाई तक बिजली नहीं कटेगी, विधायक की बैठक में महावितरण ने उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत
Jul 23, 2026 | 03:33 PMUCC पर सियासत तेज: विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टीकरण का आरोप, मुकेश नायक ने बीजेपी सरकार को घेरा
Jul 23, 2026 | 03:30 PMबुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में विद्युतीकरण ने पकड़ी रफ्तार, 508 KM कॉरिडोर पर लगेगा स्वदेशी 2×25 kV ट्रैक्शन सिस्टम
Jul 23, 2026 | 03:27 PMBaked Gujiya Recipe: बिना तेल के बनाएं हेल्दी बेक्ड गुजिया, खजूर और ड्राई फ्रूट्स की स्टफिंग देगी स्वाद के साथ
Jul 23, 2026 | 03:26 PMNEET पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया को मिली राहत, CBI ने दी क्लीन चिट, 45 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
Jul 23, 2026 | 03:18 PMकोलकाता एयरपोर्ट पर बैग के अंदर मिले बैंकॉक से लाए जा रहे 707 ‘खतरनाक’ कछुए, यात्री कस्टम विभाग की गिरफ्त में
Jul 23, 2026 | 03:15 PMसरकार को सद्बुद्धि दे भगवान… मुंबई में ठाकरे भाइयों का महा-शक्तिप्रदर्शन, जानें तारीख, प्लानिंग और कारण
Jul 23, 2026 | 03:13 PMवीडियो गैलरी

200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM














