-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Student Reached The Exam Center By Traveling By Paraglider
आज का निशानेबाज: पैराग्लाइडर से किया अनोखा सफर टाइम पर पहुंचा एग्जाम सेंटर
- Written By: दीपिका पाल
‘निशानेबाज, रास्ते हैं तो फासले हैं, फासले हैं तो हौसले हैं, हौसले हैं तो मंजिलें हैं. जिसका दृढ़ निश्चय है वह हर हालत में मंजिल पर पहुंचकर रहता है।

आज का निशानेबाज (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, रास्ते हैं तो फासले हैं, फासले हैं तो हौसले हैं, हौसले हैं तो मंजिलें हैं. जिसका दृढ़ निश्चय है वह हर हालत में मंजिल पर पहुंचकर रहता है.’ हमने कहा, ‘आप किसी के साहस भरे सफर या एडवेंचर को लेकर इतनी भूमिका बांध रहे हैं. वह कौन सा बंदा है जो तमाम मुश्किलों के बावजूद अपनी मंजिल पर पहुंचा?’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, समर्थ महांगड़े नामक युवक पंचगनी हिल स्टेशन के पहाड़ी शिखर पर बने हैरिसन फॉली व्यूपाइंट पर गन्ने का रस निकालकर पर्यटकों को पिलाने का काम करता है।
वह बीकॉम फर्स्ट ईयर का छात्र भी है. उसे पता चला कि पहले स्थगित की गई उसकी परीक्षा आज ही ली जाने वाली है परीक्षा केंद्र 5 किलोमीटर दूर पहाड़ी के नीचे पसरनी गांव में था. भारी ट्रैफिक में वहां तक पहुंचने में उसे बहुत समय लगता. टाइम बीता जा रहा था. समर्थ अपना पेपर मिस करना नहीं चाहता था. उसने वहां मौजूदा पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षक से निवेदन किया कि भाऊ मुझे 10 मिनिट में एग्जाम सेंटर पहुंचना है. क्या तुम मुझे पहुंचा सकोगे? इस पर प्रशिक्षक ने डांटा कि तुम्हें परीक्षा की तारीख भी याद नहीं रहती चलो अब पट्टा बांधो और कसकर पकड़े रहना।
दोनों पैराग्लाइडर से लटककर पहाड़ की चोटी से कूद पड़े और हवा में मंडराने लगे. प्रशिक्षक ने स्कूल के मैदान पर पैराग्लाइडर उतारा और समर्थ परीक्षा हाल जा पहुंचा तब प्रश्नपत्र बांटे जा रहे थे. इस दौरान समर्थ का एक दोस्त उसके घर जाकर एडमिशन कार्ड ले आया था. अपने इस साहसिक अभियान की बदौलत वह परीक्षा दे पाने में सफल हुआ।’
सम्बंधित ख़बरें
Muthoot Award: अलेक्जेंडर जॉर्ज मुथूट को मिला टॉप 50 सक्सेसफुल सक्सेसर सम्मान, दिया बड़ा ट्रिब्यूट
Dalai Lama Teachings: सफलता के पीछे छिपा है गुण, दलाई लामा ने बताया खुशहाल और सफल जीवन का मंत्र
Habits of Successful People: सफलता पाने के लिए अपनाएं सफल लोगों की ये 10 आदतें, हर लक्ष्य होगा आसान
Daily Morning Habit: सुबह की ये आदतें दूर कर सकती हैं तनाव, जीवन में भर सकती हैं सकारात्मकता
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हमने कहा, ‘इंसान का विलपावर या प्रबल इच्छाशक्ति उसे सफलता की मंजिल तक पहुंचाती है. कभी भी हतोत्साहित होकर हार मानने की बजाय प्रयत्न करके देखना चाहिए. सफलता किसी निठल्ले को नहीं, बल्कि उद्यमी को मिलती है. स्वामी विवेकानंद ने कहा था- स्टाप नॉट टिल दि गोल इज रीच्ड! मंजिल मिलने तक बिल्कुल भी मत रुकना।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Student reached the exam center by traveling by paraglider
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
11 महीने तक दफन रहा मर्डर मिस्ट्री का राज, पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, शव के किए तीन टुकड़े
Jul 14, 2026 | 12:48 PMWardha News: धनोडी प्राथमिक विद्यालय में स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे छात्र
Jul 14, 2026 | 12:48 PMICC पर अमेरिका का सबसे बड़ा हमला! मार्को रुबियो बोले- हर एक ईंट उखाड़ देंगे, सहयोगी देशों से मांगा साथ
Jul 14, 2026 | 12:45 PMसोते पति का सिर काटा, ऑटो से जंगल में फेंके टुकड़े! 11 महीने बाद ऐसे खुला ऐरोली मर्डर केस का खौफनाक राज
Jul 14, 2026 | 12:44 PMनागपुर पुलिस की अनोखी पहल: CP विश्वास नांगरे पाटिल की अगुवाई में शुरू हुआ अपराधियों का आदान-प्रदान अभियान
Jul 14, 2026 | 12:36 PMअकोला में चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, मनपा लिपिक शरण वासनिक पर FIR दर्ज करने के निर्देश
Jul 14, 2026 | 12:34 PMWardha News: नकली और खराब बीजों ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें, 305 शिकायतें दर्ज
Jul 14, 2026 | 12:33 PMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM














