21st Tata Mumbai Marathon में पहली बार 69 हजार से ज्यादा रनर्स, बनेगा नया इतिहास

Maharashtra News: 21वीं टाटा मुंबई मैराथन में 69,100 से अधिक धावक हिस्सा लेंगे। यह आयोजन फिटनेस के साथ-साथ पर्यटन और मुंबई की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा।
Tata Mumbai Marathon 2026
टाटा मुंबई मैराथॉन 2026 (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Tata Mumbai Marathon: प्रोकैम इंटरनेशनल के सौजन्य से 18 जनवरी को आयोजित होने वाले 21वें टाटा मुंबई मैराथन में इस बार रिकॉर्ड 69,100 से अधिक धावक हिस्सा लेंगे। इनमें 65,400 से अधिक प्रतियोगी प्रत्यक्ष रूप से और 3,700 से अधिक वर्चुअल के जरिए शामिल हो रहे हैं।

पिछले दो दशकों में टाटा मुंबई मैराथन ने भारत में सहभागी खेलों को आकार देने में अग्रणी भूमिका निभाई है। नए मानदंड स्थापित करते हुए इस आयोजन में रिकॉर्ड 14,059 धावक पहली बार पूर्ण मैराथन में हिस्सा लेंगे।

हाफ मैराथन और ओपन 10 किमी में भी जबरदस्त वृद्धि हुई है। यहां आयोजित समारोह में घोषणा अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि टाटा मुंबई मैराथन ने पिछले दो दशकों में लोगों के स्वास्थ्य और शहर की आर्थिक स्थिति दोनों पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

शहर को एकजुट करता है ये इवेंट

धावकों के अलावा इससे एयरलाइंस, होटल और स्थानीय विक्रेताओं को भी लाभ होता है, जिससे यह एक मजबूत आर्थिक चालक बन जाता है। टाटा मुंबई मैराथन शहर को एकजुट करता है। उन्होंने कहा कि मैराथन को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार और पुलिस सुरक्षा, सुचारू संचालन व सभी के लिए सुखद अनुभव सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

प्रोकैम इंटरनेशनल के संयुक्त निदेशक विवेक सिंह ने कहा कि पिछले दो दशकों में टाटा मुंबई मैराथन ने भारत में फिटनेस और सहनशक्ति खेलों के प्रति लोगों के नजरिए को पूरी तरह से बदल दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com