-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Ssam Should Not Militarize Citizens
नवभारत विशेष: असम न करें नागरिकों का सैन्यीकरण, बंदूकें पकड़ाने से सुरक्षा उद्देश्य ही होंगे पराजित
- Written By: दीपिका पाल
असम सरकार ने कैबिनेट बैठक के दौरान 28 मई को एक विशेष योजना को मंजूरी दी, जिसके तहत बांग्लादेश सीमा के निकट संवेदनशील व सुदूर क्षेत्रों में मूल निवासियों व देशज नागरिकों को हथियारों के लाइसेंस प्रदान किए जाएंगे।

असम के मुख्यमंत्री ( सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: असम मंत्रिमंडल ने 28 मई को एक विशेष योजना को मंजूरी दी, जिसके तहत बांग्लादेश सीमा के निकट संवेदनशील व सुदूर क्षेत्रों में मूल निवासियों व देशज नागरिकों को हथियारों के लाइसेंस प्रदान किए जाएंगे। इन क्षेत्रों में बांग्लाभाषी मुस्लिम बहुसंख्या में हैं। असम सरकार के इस विवादित व चिंताजनक फैसले पर सभ्य समाज द्वारा आपत्ति करना उचित प्रतीत होता है। उत्तर-पूर्व को अधिक बंदूकों की जरूरत नहीं है।
वर्षों के कठिन ऑपरेशनों, वार्ता व समझौतों के बाद उत्तर-पूर्व में 10,000 से अधिक मिलिटेंट्स ने अपने हथियार डाले और अब लोगों को फिर से बंदूकें पकड़ाने से सुरक्षा उद्देश्य ही पराजित हो जाते हैं। इससे यह नैरेटिव भी ध्वस्त हो जाता है कि उत्तर-पूर्व में स्थितियां सामान्य होती जा रही हैं। इसके बावजूद असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा अपनी सरकार के फैसले को उचित ठहरा रहे हैं। उनका कहना है, ‘यह महत्वपूर्ण व संवेदनशील निर्णय है। इन जिलों में देशज लोग असुरक्षा का सामना कर रहे हैं, विशेषकर बांग्लादेश के हाल के घटनाक्रम के कारण। उन पर हमले का खतरा है, सीमा पार से या अपने ही गांवों के भीतर से। अगर यह फैसला पहले ही ले लिया जाता, तो अनेक देशज परिवारों को अपनी जमीनें बेचनी न पड़तीं या उन्हें पलायन नहीं करना पड़ता।’
दरअसल, सरमा कह रहे हैं कि धुबरी, नागांव, मोरीगांव, बारपेटा, दक्षिण सलमारा-मनकाचार और गोलपारा क्षेत्रों में देशज समुदायों को हथियारबंद करने का उद्देश्य खतरे को कम करना व व्यक्तिगत सुरक्षा को मजबूत करना है। अनेक कारणों से सरमा का यह स्पष्टीकरण बेतुका व अस्वीकार्य है। सबसे पहली बात तो यह है कि देशज समुदायों का सैन्यकरण करने का अर्थ यह है कि राज्य सरकार स्वीकार कर रही है कि वह उनकी सुरक्षा करने में नाकाम रही है, जो कि उसका बुनियादी कर्तव्य है। क्या सरमा मान रहे हैं कि असम पुलिस व राज्य में अन्य सुरक्षा बल कानून व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर पाए हैं? दूसरा यह कि असम में उग्रवाद प्रभावित अराजकता का भयावह इतिहास रहा है। उल्फा आतंक जब अपने चरम पर था, तो अपहरण, फिरौती व टारगेट हत्याएं बेरोकटोक जारी थीं। क्या होगा अगर नई उदार बंदूक लाइसेंस नीति उल्फा आतंक के उसी दौर को फिर से वापस ले आए?
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, वतन वापसी की तैयारी में शेख हसीना; अवामी लीग ने बुलाई रैली
बाढ़ के बीच सेना का बड़ा ऑपरेशन, 27 ग्रामीणों को सुरक्षित निकालकर बचाई जान
चिकन नेक के पास चीन की एंट्री! भारत की चिंता पर ड्रैगन ने दिया जवाब, बोला- हमारे बीच न आए कोई तीसरा पक्ष
‘भीख का कटोरा लेकर चीन नहीं गए हमारे PM’, सवाल सुनते भड़के बांग्लादेशी विदेश मंत्री; पत्रकार को दिया जवाब
कौन-सी कंपनी निवेश करेगी
हाल के वर्षों में उत्तर-पूर्व को विकास हब के रूप में प्रदर्शित किया गया है। क्या इस क्षेत्र में कोई निवेश करने में दिलचस्पी दिखाएगा, अगर अराजकता का वातावरण बना रहेगा?ध्यान रहे कि मोरीगांव, जिसे नई गन लाइसेंस पॉलिसी के लिए चुना गया है, में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने की योजना है। सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए सैंकड़ों सहायक कंपनियों की जरूरत पड़ती है।अगर स्थानीय कानून व्यवस्था में विश्वास ही नहीं होगा, तो कौन-सी कंपनी वहां निवेश करना चाहेगी? गन कल्चर या बंदूक संस्कृति कितनी खतरनाक हो सकती है।
इसका अंदाजा अमेरिका की मिसाल से लगाया जा सकता है।फिलाडेल्फिया के फेयरमाउंट पार्क में 27 मई 2025 को मेमोरियल डे मनाया जा रहा था कि तीन बंदूकधारियों ने ऑटोमेटिक बंदूकों से गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिससे दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई और 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
गन कल्चर बेहद खतरनाक
यह बात हैरत में डालती है कि अमेरिका के 46 राष्ट्रपतियों में से चार लिंकन, गारफील्ड, मैकइनले व कैनेडी ऑफिस में रहते हुए कत्ल किए गए और रीगन, फोर्ड, टूमैन, रूजवेल्ट, ट्रंप आदि आधा दर्जन से अधिक पूर्व व पदासीन राष्ट्रपतियों पर कातिलाना हमले हुए, मास शूटिंग्स का दोष अक्सर उसके गन कल्चर और कमजोर बंदूक कानूनों को दिया जाता है, जिन्हें मजबूत गन निर्माण लॉबी बदलने नहीं देती। मुख्यमंत्री सरमा की इस नई नीति से न सिर्फ उल्फा जैसे आतंक के लौटने की आशंका है, बल्कि डर यह भी है कि कहीं असम में भी अमेरिका की तरह मॉस शूटिंग्स न होने लगे।
सरमा की यह बात भी बेतुकी प्रतीत होती है कि देशज समुदायों को सीमा पार से हमले का खतरा है। सीमा की सुरक्षा के लिए बीएसएफ व सेना मौजूद है, उसके लिए नागरिकों के हाथ में बंदूकें देने का क्या तुक है? सरमा के आलोचकों का कहना है कि अगले वर्ष के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वह सियासी खेल, खेल रहे हैं। कारण जो भी हो, उन्हें आग से नहीं खेलना चाहिए और बंदूक नीति को वापस ले लेना चाहिए।
लेख- विजय कपूर के द्वारा
Ssam should not militarize citizens
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














