-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Some Have Saturn Retrograde Some Have Mars Heavy Preparations Are On To Contest Elections
निशानेबाज- किसी का शनि वक्री किसी का मंगल भारी, चुनाव लड़ने की जमकर तैयारी
- Written By: मृणाल पाठक
चुनावी मौसम आते ही ज्योतिषियों का आकलन भी शुरू हो जाता है। नेता भी तरह तरह के उपाय करते हैं। कुछ ऐसा ही महाराष्ट्र में भी देखने को मिल रहा है। बस इसी मुद्दे पर 'निशानेबाज' ने निशाना लगा दिया है।

(डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, चुनाव में उम्मीदवारों की लड़ने की तैयारी है। कौन जीतेगा, यह बताने की ज्योतिषियों की बारी है। सच पूछा जाए तो हर प्रत्याशी की दुनिया न्यारी है। किसी की तकदीर में कांटे तो कहीं फूलों की क्यारी है।’’
हमने कहा, ‘‘व्यर्थ की तुकबंदी मत कीजिए। ज्योतिषियों से पूछेंगे तो बताएंगे कि किसी प्रत्याशी का शनि वक्री है तो किसी का मंगल भारी है। वे उम्मीदवार को चुनाव क्षेत्र के अलावा पीपल के वृक्ष के फेरे मारने की भी सलाह देंगे। ऐसे समय भविष्य वक्ताओं का धंधा खूब चमकता है। दक्षिणा में मोटी रकम मिली तो वे उम्मीदवार को उम्मीदों के झूले पर झुला सकते हैं। कह सकते हैं कि तुम्हारा रवि प्रबल और मंगल बलवान है तुम्हारा जो प्रतिद्वंद्वी इतना ताता-थैया कर रहा है, उसकी कुंडली में शनि का अढ़ैया है।’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, कुछ लोगों की राय है कि चुनाव भाग्य के अनुसार नहीं, बल्कि धनशक्ति से लड़े जाते हैं। लोकतंत्र धनी लोगों का, धनी लोगों के लिए, धनी लोगों द्वारा संचालित होता है। अधिकांश विधायक, सांसद, मंत्री करोड़ों की संपत्ति वाले होते है। जैसे पक्षी को दाना डालकर फंसाया जाता है, ऐसे ही गरीबों को मुफ्तखोरी की घोषणाओं में उलझाया जाता है। चूहा पकड़ने के लिए भी तो चूहादानी में कोई मीठी चीज रखी जाती है। चुनाव प्रचार के दौर में चुपचाप नकद रकम भी बांटी जाती है। ऐसी कुछ गाड़ियां पकड़ी भी जाती हैं जिनसे नोटों के बंडल जब्त किए जाते हैं।’’
सम्बंधित ख़बरें
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
West Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
यह भी पढ़ें- निशानेबाज- राजनीति की बगिया में बगावत के फूल, हर पार्टी के दिल में उठता है शूल
हमने कहा, ‘‘चुनाव लड़ना टुटपुंजियों का खेल नहीं है। लोकतंत्र के इस उत्सव में धनवर्षा होना स्वाभाविक है। नेताओं की बड़ी रैली के पीछे पैसों की थैली का कमाल होता है। किराए की भीड़ को बसों, ट्रकों, टेम्पो में भरकर लाया जाता है। लोकप्रियता नोटों के बल पर खरीदी जाती है। लोग किसी रैली या जनसभा में मुफ्त में घंटों नहीं बैठते। देश में ऐसे बेरोजगारों की बड़ी भीड़ है जिन्हें किसी फैक्टरी या ऑफिस में नहीं जाना है। उन्हें रैली में आसानी से लाया जा सकता है। रोजंदारी मजदूर को भी उसकी रोजी का पैसा दे दो तो आकर सभा में बैठ जाएगा।’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, लोकतंत्र की सफलता के लिए यह सब बहुत जरूरी है। पार्टी टिकट हासिल करने से लेकर चुनाव जीतने तक उम्मीदवार को बहुत पापड़ बेलने पड़ते हैं। चुनाव एक अनुष्ठान है जिससे लोकतंत्र की शान है।’’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Some have saturn retrograde some have mars heavy preparations are on to contest elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














