-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Maharashtra Assembly Elections Thorn Arises In The Heart Of Every Party
निशानेबाज- राजनीति की बगिया में बगावत के फूल, हर पार्टी के दिल में उठता है शूल
- Written By: मृणाल पाठक
महाराष्ट्र में चुनावी माहौल चल रहा है। लेकिन महाविकास आघाड़ी और महायुति में कई सीटों पर बगावत देखने को मिल रही है। इस पर निशानेबाज के व्यंग का आनन्द लें।

(डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, राजनीति के रेगिस्तान में स्वार्थ और मौकापरस्ती के कंटीले कैक्टस ऊगते हैं। आंखों को सुकून देनेवाली हरियाली का नामोनिशान नहीं है।’’
हमने कहा, ‘‘यह आपका दृष्टिदोष है। ध्यान से देखिए। राजनीति के बाग-बगीचे में बागी पनप रहे हैं। ऐसी कोई पार्टी नहीं है जिसमें बगावत नहीं हुई। जिसे टिकट नहीं मिलता वह तिलमिला जाता है। उसके अरमानों पर पानी फिर जाता है। उसकी शिकायत रहती है- दिल के अरमां आंसुओं में बह गए, हम भरी दुनिया में तन्हां हो गए! ऐसे वक्त पर वह अपनी पार्टी से तलाक लेकर बागी बन जाता है और स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में पर्चा भर देता है।’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, अधिकांश बागी जानते हैं कि वो चुनाव जीत नहीं पाएंगे लेकिन पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के वोट काटकर उसे हराने के लिए खड़े हो जाते हैं। उनका ध्येय यही रहता है- हम तो डूबे हैं सनम, तुम्हें भी ले डूबेंगे! पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी जानता है कि बागी उसके लिए सत्यानाशी साबित होगा। बागी की बगिया में फूल नहीं बल्कि कांटे ही कांटे हैं। इतने पर भी वह हिम्मत जुटाकर चुनाव लड़ता है और कहता है- इक आग का दरिया है और डूब कर जाना है।’’
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा
नवभारत संपादकीय: विधान परिषद चुनाव में विपक्ष की करारी हार, लोकतांत्रिक संतुलन पर उठे सवाल
नासिक MLC चुनाव में महायुति को झटका: गीते की जीत से भीतरघात की चर्चा तेज, दराडे ने लगाया विश्वासघात का आरोप
डेढ़ घंटे में खत्म हुआ सस्पेंस; औरंगाबाद-जालना MLC चुनाव में महायुति का जलवा,सुहास शिरसाट की एकतरफा हुई जीत
यह भी पढ़ें- निशानेबाज: कभी सुई भी नहीं बनाता था हिंदुस्तान, अब कर रहा विमान का निर्माण
हमने कहा, ‘‘बागी जानता है कि उसे पार्टी का सपोर्ट नहीं है। वह ऐसी नाव पर सवार है जिसमें पतवार नहीं है। वह अपने दिल की भड़ास निकालने के लिए चुनाव लड़ता है। उसके मन में पार्टी के प्रति क्रोध और प्रतिशोध की भावना रहती है। हर बागी दिलजला होता है और पार्टी के लिए व्यर्थ की बला बन जाता है। जब वह अनुशासन तोड़ देता है तो पार्टी उसे अपना चीरहरण करनेवाला दु:शासन मान लेती है।’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, हमें यह बताइए कि बागी उम्मीदवार का भविष्य क्या होता है? क्या उसका चुनाव लड़ने का जुनून अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारनेवाला या आत्मघाती नहीं होता?’’
हमने कहा, ‘‘इसे दूसरे तरीके से सोच कर देखिए। कभी-कभी बागी उम्मीदवार ज्यादा लोकप्रिय और प्रभावशाली साबित होता है। वह पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को हरा देता है। तब पार्टी उसके खिलाफ अनुशासन की कार्रवाई वापस लेकर उसे फिर से अपने साथ लेने को उत्सुक हो जाती है और उससे कहती है- तू लौट के आ जा मेरे मीत, तुझे मेरे गीत बुलाते हैं।’’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Maharashtra assembly elections thorn arises in the heart of every party
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














