-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Responsibility Of The Central Government To Expedite The Efforts For Peace In Manipur
आज का संपादकीय: केंद्र सरकार की जिम्मेदारी मणिपुर में शांति के प्रयासों में तेजी लाएं
- Written By: दीपिका पाल
केंद्र सरकार भी शायद यह मानकर चल रही है कि समय के साथ स्थितियां काबू में आ जाएंगी. मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए बिरेनसिंह ने राज्य के अधिकारियों को जिस तरह के निर्देश दिए वह भेदभावपूर्ण थे।

केंद्र सरकार की जिम्मेदारी मणिपुर (सौ.-डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: इतिहास में 11वीं बार मणिपुर में राष्ट्रपति शासन इ लागू किया गया है. इतने महीनों से जातीय हिंसा व अराजकता चलने के बाद भी केंद्र सरकार ठंडा रुख अपनाए हुए थी. विपक्ष के भारी दबाव का भी उस पर असर नहीं पड़ रहा था. जब सत्तारूढ़ बीजेपी में भी सुगबुगाहट बढ़ने लगी तो अत्यंत विलंब से मुख्यमंत्री एन बिरेनसिंह को इस्तीफा देना पड़ा। मैतेई और कुकी समुदायों के बीच खूनी संघर्ष और आगजनी से 230 से अधिक लोग मारे गए तथा हजारों बेघर हो गए. राज्य व केंद्र सरकार कानून- व्यवस्था बनाए रखने में बुरी तरह विफल रहीं।
संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दी गई. बुनियादी समस्या का हल निकालने के लिए आखिर क्या किया गया ? मणिपुर के बीजेपी विधायक बिरेनसिंह के उत्तराधिकारी के नाम पर सहमत नहीं हो पाए इसलिए राष्ट्रपति शासन लगाना अपरिहार्य हो गया. केंद्र सरकार भी शायद यह मानकर चल रही है कि समय के साथ स्थितियां काबू में आ जाएंगी. मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए बिरेनसिंह ने राज्य के अधिकारियों को जिस तरह के निर्देश दिए वह भेदभावपूर्ण थे।
सुप्रीम कोर्ट इसकी जांच पड़ताल कर रहा है इसे देखते हुए केंद्र ने राष्ट्रपति शासन लगा दिया. इसके पहले मणिपुर में 2001 से 2002 तक 277 दिनों के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया गया था. राज्य में जातीय संघर्ष की जड़ें बहुत गहरी हैं जिसके लिए दोनों पक्षों के बीच सघन व रचनात्मक वार्ता जरूरी है. प्रशासकीय मरहमपट्टी से समस्या हल होने वाली नहीं है. विपक्ष ने कहा है कि केंद्र सरकार जबाबदारी टालने में लगी है. मणिपुर में शीघ्र ही चुनाव कराए जाने चाहिए. कुकी नेताओं ने इस सुझाव का स्वागत किया है लेकिन वे नहीं मानते कि इससे क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित होगी. मुद्दा यह है कि क्या राष्ट्रपति शासन के दौरान राज्य में सुशासन लाया जाएगा अथवा यह समस्या को टालने की दिशा में उठाया गया कदम है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: पर्यावरण मंत्रालय में अचानक तबादले क्यों? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब
CMIA की केंद्र से मांग: गति शक्ति कार्गो टर्मिनल योजना में शामिल हों संभाजीनगर और ऑरिक, बताया पुरा प्लान
मणिपुर में उग्रवाद विरोधी अभियान तेज: 24 घंटों में 10 गिरफ्तार, इंसास राइफल और 239 किलो गांजा जब्त
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली जिमखाना क्लब मामले में केंद्र सरकार से मांगा जवाब
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस दौरान बीजेपी अपना प्रभाव जमाने और मुख्यमंत्री के रूप में एक ऐसा चेहरा खोजने का प्रयास करेगी जो प्रशासन पर पकड़ रखे. केंद्र सरकार से उम्मीद है। कि वह राज्य को अनिश्चितता के भंवर से बाहर निकालकर वहां शांति स्थापना का पुरजोर प्रयास करे. मणिपुर की जनता भी लगातार हिंसा, खूनखराबे और आपसी अविश्वास से तंग आ चुकी है. वहां प्रशासन ठप रहने से तरक्की रुकी हुई है और दैनिक जीवन अस्तव्यस्त हो चुका है. मणिपुर धधकता रहा और केंद्र ने वहां की समस्याओं की लगातार अनदेखी की. अब राष्ट्रपति शासन लगाने के बाद मणिपुर की पूरी जिम्मेदारी केंद्र की है कि वह व्यवस्था को पटरी पर लाए।
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Responsibility of the central government to expedite the efforts for peace in manipur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवी मुंबई में 1.55 करोड़ की डिजिटल अरेस्ट ठगी; कंबोडिया तक जुड़े तार, गुजरात से इंजीनियर गिरफ्तार
Jul 10, 2026 | 11:18 AMभारत में बने iPhone के दीवाने क्यों हुए अमेरिकी? BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने बताया इसके पीछे का असली सच
Jul 10, 2026 | 11:16 AMCBI-DRI का बड़ा एक्शन: महाराष्ट्र-बंगाल में वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 53 दुर्लभ जीव रेस्क्यू
Jul 10, 2026 | 11:15 AMखान सर को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी? अग्रिम जमानत याचिका पर पटना कोर्ट का फैसला आज
Jul 10, 2026 | 11:11 AMभाई नाना पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर जीतू पटवारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- सत्ता का दुरुपयोग कर रही सरकार
Jul 10, 2026 | 11:10 AMगोंदिया में गणवेश वितरण में बड़ी लापरवाही; किसी को छोटा तो किसी को मिला बड़ा साइज, 74 हजार छात्र परेशान
Jul 10, 2026 | 11:03 AMनागपुर में प्रेम विवाह का खूनी विरोध: बातचीत के बहाने बुलाकर दामाद पर पत्थरों से जानलेवा हमला
Jul 10, 2026 | 10:59 AMवीडियो गैलरी

40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM














