- Hindi News »
- Special Coverage »
- Post Retirement Plan Amit Shah Will Do Natural Farming
निशानेबाज: रिटायरमेंट के बाद का प्लान वाह-वाह, प्राकृतिक खेती करेंगे अमित शाह
कोई नेता अपना रिटायरमेंट प्लान नहीं बताता लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसके अपवाद हैं। उन्होंने कहा है कि रिटायरमेंट के बाद अपना जीवन वेद, उपनिषद के अध्ययन और प्राकृतिक खेती करने में बिताएंगे।
- Written By: आकाश मसने

(डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, आपने देखा होगा कि सत्ता से चिपकने के बाद कोई नेता अपना रिटायरमेंट प्लान नहीं बताता लेकिन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इसके अपवाद हैं। उन्होंने कहा है कि रिटायरमेंट के बाद अपना जीवन वेद, उपनिषद के अध्ययन और प्राकृतिक खेती करने में बिताएंगे।’
हमने कहा, ‘वेद, उपनिषद और धर्मग्रंथों के अध्ययन का विचार बहुत अच्छा है। भीमसेन जोशी ने गाया था- जो हरि को भजे, वही परम पद पाएगा! चूंकि अमित शाह सहकारिता मंत्री हैं इसलिए संभवत: सहकारी खेती या को-आपरेटिव फार्मिंग करेंगे। प्राकृतिक खेती करते समय प्रकृति के सानिध्य में रहेंगे और गुनगुनाएंगे- मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे-मोती!’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, जमीन से जुड़े राजनेता की पहचान है कि वह खेती में रुचि रखता है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का भी दिल्ली के समीप मेहरोली में कृषि फार्म था। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की भी धापेवाड़ा गांव में खेती है जहां उनकी पत्नी कंचन गडकरी ने आर्गेनिक खेती करके 1-1 किलो वजन के बड़े-बड़े प्याज उगाए हैं जिसे देखकर लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं। यह भी दावा किया गया है कि श्रीसूक्त जैसे मंत्र को श्रद्धापूर्वक पढ़ने से फसल पर अनुकूल असर पड़ता है।’
सम्बंधित ख़बरें
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
मेरा भारत, मेरा योगदान के माध्यम से लोगों को संदेश, पीएम मोदी की अपील पर BJP ने शुरू किया ये देशव्यापी अभियान
अमित शाह का पहला बस्तर दौरा! अगले 3 दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर होंगे केंद्रीय गृह मंत्री, जानें क्या होगा खास
दिग्विजय सिंह बोले- ‘मैं घोर सनातनी हूं’, बीजेपी विधायक उषा ठाकुर से हुई शालीन बहस
हमने कहा, ‘यदि ऐसी बात है तो महाराष्ट्र के हजारों किसान आत्महत्या क्यों करते हैं? उन्हें रासायनिक खाद का इस्तेमाल बंद कर गोबर खाद, कंपोस्ट, केंचुआ खाद का उपयोग करते हुए अच्छे बीज बोकर प्राकृतिक खेती करनी चाहिए। साथ में मंत्रशक्ति को भी आजमा कर देखना चाहिए। आर्गेनिक फसलों व मोटे अनाज या मिलेट के भाव भी अच्छे मिलते हैं। डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि गेहूं-चावल की बजाय ज्वार, बाजरा, मक्का, रागी खाओ।’
पड़ोसी ने कहा, ‘अमित शाह ने कहा कि उनके खेत में नेचुरल फार्मिंग होती है जिसमें लगभग डेढ़ गुना बढ़ोतरी हुई है। प्राकृतिक खेती के लिए एक गाय ही काफी है। इसके गोबर से तैयार खाद से 21 एकड़ की खेती की जा सकती है। शाह ने बताया कि उनके गांव का हर किसान परिवार साल में 1 करोड़ से ज्यादा कमाता है।’
हमने कहा, ‘तब तो महाराष्ट्र के किसानों को अमित शाह से ऐसी कमाई वाली खेती का रहस्य पूछना चाहिए। जो लेखक व पत्रकार कागज के खेत पर कलम का हल चलाकर स्याही से सींच कर शब्दों की खेती करते हैं, उन्हें भी अमित शाह से खेती-किसानी की प्रेरणा मिल सकती है।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Post retirement plan amit shah will do natural farming
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














