-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- U19 Asia Cup 2025 India Players Did Not Take Runner Up Medals From Mohsin Naqvi After Final Loss To Pakistan
IND U19 vs PAK U19: मोहसिन नकवी को रखा गया दूर, जानिए किसने पहनाए भारतीय टीम को मेडल
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs PAK: अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत को पाकिस्तान से 191 रनों से हार मिली। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी कर 348 रन बनाए, जबकि भारत 156 रन पर ऑलआउट हो गया।

भारतीय अंडर-19 टीम के खिलाड़ी और मोहसिन नकवी (फोटो- सोशल मीडिया)
IND U19 vs PAK U19: U19 एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 191 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस निर्णायक मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 348 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में टीम इंडिया 156 रन पर ऑलआउट हो गई। इस हार ने भारतीय खेमे में निराशा भर दी और खिलाड़ी रनर-अप बनकर लौटे।
फाइनल के बाद मेडल सेरेमनी पर उठा सवाल
मैच समाप्त होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा मेडल सेरेमनी को लेकर हुई। आमतौर पर मल्टी नेशन टूर्नामेंट के फाइनल के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल प्रदान किए जाते हैं। अंडर-19 एशिया कप का आयोजन ACC द्वारा किया गया था, जिसके मौजूदा चेयरमैन मोहसिन नकवी हैं। वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन भी हैं।
मोहसिन नकवी से दूर रही भारतीय टीम
मेडल सेरेमनी के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने मोहसिन नकवी से मेडल नहीं लिए। दरअसल इससे पहले सीनियर भारतीय टीम भी एशिया कप 2025 के फाइनल के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर चुकी है। इसी कड़ी में अंडर-19 टीम के फाइनल में भी मोहसिन नकवी को भारतीय खिलाड़ियों से दूरी पर रखा गया।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
रनर-अप मेडल किसने दिए
भारतीय अंडर-19 टीम को रनर-अप मेडल ICC एसोसिएट मेंबर्स के चेयरमैन मुबस्सिर उस्मानी ने प्रदान किए। जिस दौरान भारतीय खिलाड़ी मेडल ले रहे थे, उस समय मोहसिन नकवी मंच से काफी दूर नजर आए। हालांकि उन्होंने विजेता पाकिस्तान अंडर-19 टीम को ट्रॉफी जरूर सौंपी।
पाकिस्तान दूसरी बार बना चैंपियन
पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों से हराकर पुरुष अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। यह पाकिस्तान की दूसरी अंडर-19 एशिया कप जीत है। इससे पहले बांग्लादेश की टीम पिछली बार इस टूर्नामेंट की विजेता रही थी। फाइनल में पाकिस्तान ने आठ विकेट के नुकसान पर 347 रन बनाए, जबकि भारत की पारी 26.2 ओवर में ही सिमट गई।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए ‘काल’ बना यह पाकिस्तानी खिलाड़ी, 3 बार दे चुका है जख्म
भारत का मजबूत रिकॉर्ड बरकरार
हालांकि इस हार के बावजूद भारत अंडर-19 एशिया कप के इतिहास में सबसे सफल टीम बनी हुई है। भारतीय टीम अब तक छह बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब जीत चुकी है। फाइनल में मिली हार जरूर निराशाजनक रही, लेकिन भारतीय क्रिकेट के पास आगे सुधार करने के लिए मजबूत आधार मौजूद है।
U19 asia cup 2025 india players did not take runner up medals from mohsin naqvi after final loss to pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














