- Hindi News »
- Special Coverage »
- Pm Modi Is Busy Serving The Nation Why Do You Ask About His Degree
निशानेबाज: देशसेवा में PM मोदी बिजी, क्यों पूछते हो उनकी डिग्री
PM Modi Narendra: दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) का आदेश रद्द करते हुए कह दिया कि प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री दिखाना जरूरी नहीं है।
- Written By: आंचल लोखंडे

देशसेवा में PM मोदी बिजी, क्यों पूछते हो उनकी डिग्री
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, हमारे देश में लोगों को किसी की व्यक्तिगत जिंदगी में ताक-झांक करने और व्यर्थ की पूछताछ करने की बुरी आदत है। दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) का आदेश रद्द करते हुए कह दिया कि प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री दिखाना जरूरी नहीं है। इसी तरह स्मृति ईरानी की शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी देने का सीईसी का आदेश भी रद्द कर दिया गया। अदालत ने कहा कि आरटीआई कानून बनाने का उद्देश्य पारदर्शिता को बढ़ावा देना था। यह कानून सनसनी फैलाने के लिए चारा डालने वाला नहीं है। किसी व्यक्ति का शैक्षणिक रिकार्ड उसकी व्यक्तिगत सूचना के तहत आता है।
इस खबर से हमें वह फिल्मी गीत याद आया- परदे में रहने दो, परदा ना हटाओ, परदा जो हट गया, भेद खुल जाएगा !’ लोग व्यर्थ ही गुल खिलाना चाहते हैं जबकि कुछ चीजें गुलदस्ते में ही अच्छी रहती हैं।’ हमने कहा, ‘जब सरकार ने सूचना का अधिकार दिया है तो लोगों की उत्कंठा बढ़ गई है। वह सब कुछ जानना चाहते हैं। जहां श्रद्धा भावना की कमी है वहीं संदेह उत्पन्न होता है। कौन कितना पढ़ा-लिखा है, यह उसका निजी मामला है। देश में बेरोजगारी इतनी है कि चपरासी के पद के लिए भी पोस्ट ग्रेजुएट आवेदन करते हैं। पीएचडी करने के बाद भी शिक्षण सेवक की नौकरी मुश्किल से मिलती है। डिग्री सिर्फ कागज का टुकड़ा बनकर रह गई है।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल सभी बैरिस्टर थे। डॉ। राममनोहर लोहिया ने बर्लिन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की पदवी ली थी। डॉ। बाबासाहब आंबेडकर के पास इंग्लैंड और अमेरिका की ऊंची-ऊंची डिग्रियां थीं। डॉ। शंकरदयाल शर्मा, कैलाशनाथ काटजू और डॉ। श्रीकांत जिचकार की डिग्रियां गिनते-गिनते लोग थक जाते थे। उन लोगों ने कभी अपनी डिग्री नहीं छुपाई।’ हमने कहा, ‘व्यर्थ की दलीलें मत दीजिए। अलौकिक व्यक्तित्व वाले और खुद को नॉनबायोलॉजिक मानने वाले की डिग्री पूछना बहुत बड़ी गुस्ताखी है। किताबी शिक्षा या पढ़ने-लिखने से कुछ नहीं होता। संत कबीर ने कहा था- पोथी पढ़-पढ़ जग मुआ, भया ना पंडित कोय, ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय !’
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 5 देश, 140 घंटे और कई ऐतिहासिक समझौते, जानिए पीएम मोदी के इस मैराथन दौरे से भारत को क्या मिला?
बातों में दम होता तो…गद्दार वाले बयान पर राहुल गांधी पर भड़का वक्फ बोर्ड, कहा- 12 साल में खुद को बहुत गिराया
शरद पवार ने बांधे पीएम मोदी के तारीफों के पुल, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा रहे भारत की प्रतिष्ठा
India Italy Relations: ‘मेलोडी’ रील से इतर समझें हकीकत, आखिर भारत के लिए क्यों गेमचेंजर साबित होगा इटली?
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Pm modi is busy serving the nation why do you ask about his degree
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
International Tea Day 2026:सिर्फ अदरक वाली नहीं बल्कि Gen-z को भा रही है व्हिस्की और सोनपापड़ी फ्लेवर वाली चाय
May 21, 2026 | 01:01 PMMumbai Ahmedabad Bullet Train कॉरिडोर में बड़ा इंजीनियरिंग माइलस्टोन, गुजरात में 14 स्टील ब्रिज तैयार
May 21, 2026 | 12:56 PMसंभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत और बढ़ती कीमतों पर उबाठा का अनोखा प्रदर्शन, बैलगाड़ी से पहुंचे मनपा
May 21, 2026 | 12:56 PMनागपुर: सरकारी मुद्देमाल गबन में दोषी कोर्ट क्लर्क को राहत नहीं, हाई कोर्ट ने 5 साल की सजा बरकरार रखी
May 21, 2026 | 12:56 PMसोशल मीडिया पर BJP से आगे निकली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’; 6 दिन में 1 करोड़ फॉलोअर्स, अब चुनाव लड़ने की तैयारी!
May 21, 2026 | 12:55 PMSugar Cravings को रोकने के असरदार तरीके, ये आसान उपाय आपको हेल्दी खाने पर करेंगे मजबूर
May 21, 2026 | 12:53 PMकोर्ट केस के बीच पीड़िता को धमकी, घर में घुसकर बयान बदलने का दबाव? नागपुर में नया मामला दर्ज
May 21, 2026 | 12:40 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














