-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- One Nation One Election Many Challenges In Simultaneous Elections
अनेक व्यावहारिक दिक्कतें, एक साथ चुनाव में ढेर सारी चुनौतियां
- Written By: मृणाल पाठक
एक राष्ट्र एक चुनाव के लिये पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति की सिफारिशों को केन्द्र सरकार ने स्वीकार कर लिया। इसके अनुसार लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और शहरी व ग्रामीण स्थानीय निकायों के चुनाव एक साथ करना शामिल है।

डिजाइन फोटो
एक राष्ट्र एक चुनाव के लिये पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति की सिफारिशों को केन्द्र सरकार ने स्वीकार कर लिया। इसके अनुसार लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और शहरी व ग्रामीण स्थानीय निकायों के चुनाव एक साथ करना शामिल है। यह बात सही है कि 1967 तक लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ-साथ हुआ करते थे परंतु 50 वर्ष से भी ज्यादा के अंतराल में परिस्थिति बदल चुकी है।
कानून-व्यवस्था की समस्या की वजह से चुनाव कई चरणों में कराए जाते हैं। महापालिकाओं का चुनाव टलता चला जाता है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एक साथ कराने के लिये बड़ी तादाद में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों और वीवीपैट मशीनों की आवश्यकता होगी। इस पर 9,284.15 करोड रुपए की लागत आएगी। हर 15 वर्ष बाद इन मशीनों को बदलना पड़ेगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने स्थानीय निकाय चुनावों पर विचार नहीं किया क्योंकि इनका इंतजाम राज्यों के चुनाव आयोग देखा करते हैं। विधि आयोग व कोविंद समिति को चुनाव आयोग ने बताया कि 2029 में एक राष्ट्र एक चुनाव कराने के लिए ईवीएम की 53.76 लाख बैलट यूनिट तथा 38.67 लाख कंट्रोल यूनिट के अलावा 41.65 लाख वीवीपेट मशीनें भी खरीदनी होंगी।
सम्बंधित ख़बरें
50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
CM मोहन यादव के खंडवा दौरे से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, काले झंडे दिखाने की कोशिश, हिरासत में कार्यकर्ता
मांट विधायक राजेश चौधरी के सम्मान समारोह में पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह, संगठन मजबूत करने का दिलाया संकल्प
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट, बोले- लोकतंत्र से खिलवाड़ नहीं होने देंगे
यह भी पढ़ें- भारतीय टीम की एकजुटता, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में 5वीं बार जीत
इन मशीनों के परिवहन, वेयर हाउस में रखने तथा प्रथम स्तरीय चेकिंग पर अतिरिक्त खर्च आएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह भी कहा कि ईवीएम और वीवीपैट बनाने का काम भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड (बीईएल) और इलेक्ट्रानिक्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) करती हैं। उन्हें अतिरिक्त मशीनों के निर्माण के लिए समय लगेगा।
इसके अलावा एक साथ चुनाव कराने में और भी कठिनाईयां हैं जिनमें सुरक्षा की आवश्यकता तथा मौसम का मिजाज भी शामिल है। सुरक्षा के पहलू को देखते हुये इस वर्ष लोकसभा चुनाव के साथ कश्मीर विधानसभा का चुनाव नहीं कराया जा सका। एक साथ चुनाव कराने के लिए सुरक्षा बल की 400 से 500 अतिरिक्त कंपनियां चाहिए।
प्रशासनिक मशीनरी ने भी कहा कि वह एक साथ निर्वाचन की जिम्मेदारी नहीं संभाल सकती। सुरक्षा प्रबंधों को देखते हुये कश्मीर के साथ अन्य राज्यों का चुनाव कराना संभव नहीं था। 5 अक्टूबर को हरियाणा में मतदान होगा। महाराष्ट्र का चुनाव नवंबर में होगा। जब इस समय भी 3-4 राज्यों के चुनाव एक साथ कराना संभव नहीं होता तो एक देश, एक चुनाव कैसे संभव हो पाएगा?
लोकसभा चुनाव में 10.48 लाख मतदान केन्द्र बनाए गए थे और 1 करोड़ मतदान व सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे। यदि लोकसभा के साथ सभी विधानसभाओं का चुनाव कराया जाए तो यह संख्या और बढ़ेगी।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
One nation one election many challenges in simultaneous elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Rajasthan Police Vacancy: राजस्थान पुलिस में 1000 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवा कर सकेंगे आवेदन
Jul 27, 2026 | 05:03 PMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके की शादी के चर्चे! मां ने बताया- ‘आ गई है रिश्तों की बाढ़’
Jul 27, 2026 | 05:01 PMYavatmal News: दिग्रस के 55 तोला सोना चोरी मामले में 6 साल बाद बड़ा मोड़, कोर्ट ने मांगा जवाब
Jul 27, 2026 | 04:58 PMनीचे घूमता रहा खूंखार बाघ, एक घंटे तक ऊपर अटकी रही जान! चंद्रपुर के बिजली कर्मचारी का खौफनाक वीडियो वायरल
Jul 27, 2026 | 04:54 PMMaruti Suzuki का बड़ा दांव, CNG कारों की बिक्री 9 लाख पहुंचाने का लक्ष्य, SUV सेगमेंट में भी करेगी बड़ा खेल
Jul 27, 2026 | 04:52 PMMP में मूंग खरीदी पर रार: केंद्र बोला- पहले स्वीकृत कोटा पूरा करो; नर्मदापुरम से भोपाल तक ‘क्रांति मार्च’
Jul 27, 2026 | 04:51 PMAC वाला एक्टिविस्ट नहीं…जयराम रमेश की टिप्पणी पर धर्मेंद्र प्रधान का करारा जवाब, बोले- स्ट्रीट फाइटर हूं मैं
Jul 27, 2026 | 04:51 PMवीडियो गैलरी

50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM













