-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Not Only Gods Even Government Sleeps Soundly During Chaturmas
निशानेबाज: देवता ही नहीं, सरकार भी सो जाती है, चातुर्मास में गहरी नींद आती है
- Written By: आंचल लोखंडे
पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, जहां तक सोए रहने की बात है। विपक्ष मानता है कि सरकार सोई हुई है। गहरी नींद में गाफिल सरकार को महंगाई, भारी बेरोजगारी, हजारों किसानों की आत्महत्या नजर नहीं आती।

देवता ही नहीं, सरकार भी सो जाती है, चातुर्मास में गहरी नींद आती है (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, आपको जानकारी होनी चाहिए कि आषाढ़ी या देवशयनी एकादशी से भगवान 4 माह के लिए सो गए। शास्त्रों के अनुसार जब देवता सो जाएं तो कोई मंगल कार्य नहीं किया जाता। इसका मतलब यह है कि शादी-ब्याह रुक जाएंगे। पंडित साफ मना कर देंगे कि अभी विवाह नहीं हो सकता। हमें समझ में नहीं आता कि ब्रह्मांड के नियंता ईश्वर कैसे सो सकते हैं?’ हमने कहा, बात समझने की कोशिश कीजिए। यह भगवान विष्णु की योगनिद्रा है। इस समय वे आंख मूंदकर ध्यानमग्न रहते हैं। घर में सर्प होने का अंदेशा होने पर लोगों की आंखों से नींद उड़ जाती है लेकिन भगवान शेषनाग की शय्या पर निश्चिंत सोए रहते हैं और लक्ष्मीजी उनके चरण दबाती हैं।
शेषनाग भगवान विष्णु के साथ पृथ्वी पर अवतार लेते हैं। कभी वे छोटे भाई लक्ष्मण के रूप में अवतरित होते हैं तो कभी बड़े भाई बलराम के रूप में।’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, जहां तक सोए रहने की बात है। विपक्ष मानता है कि सरकार सोई हुई है। गहरी नींद में गाफिल सरकार को महंगाई, भारी बेरोजगारी, हजारों किसानों की आत्महत्या नजर नहीं आती। सरकारी नौकरी कर रही और कार में घूमनेवाली महिलाओं को भी लाड़की बहीण योजना की रकम दी जा रही है क्योंकि सरकार की आंखें मुंदी हुई हैं। राशन का अनाज भी काले बाजार में जा रहा है। प्रतिष्ठा सूचक महामार्ग पर गहरे गड्ढे पड़ चुके हैं। जनता सरकार से कह सकती है- जागो सोनेवालो, सुनो मेरी कहानी।
‘ हमने कहा, ‘सत्ताधारियों का एक अलग सुविधाभोगी वर्ग रहता है। हमारे 86 प्रतिशत सांसद और बड़ी तादाद में मंत्री व विधायक करोड़पति हैं। महंगाई उनके पास फटक नहीं सकती इसलिए वे आम जनता की व्यथा क्या जानें!’ पड़ोसी ने कहा, ‘राजनीति लोगों को अंधा बनाती है। विदेशी भाषा अंग्रेजी की बजाय राष्ट्रभाषा हिंदी का विरोध कर नेतृत्व चमकाया जा रहा है। एक नेता आक्रामक शैली में भाषण देकर मजमा जुटा लेता है लेकिन उसकी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाती। दूसरा नेता संगठन में कुशल है लेकिन भाषणबाजी में प्रभावशाली नहीं है। हिंदी की ताकत देखिए। हिंदी विरोध के मुद्दे ने बिछड़े हुए भाइयों को मिला दिया। उनका सम्मिलित उद्देश्य है मुंबई मनपा का चुनाव जीतना जिसका बजट देश के अनेक राज्यों से भी ज्यादा है। नेता जनसमस्याओं को देखकर कुंभकर्ण की नींद सो जाते हैं लेकिन जब चुनाव सामने आता है तो जग जाते हैं।’
सम्बंधित ख़बरें
अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र कैबिनेट के 8 बड़े फैसले! जिलों में बनेंगे स्पेशल कोर्ट, मुंबई लोकल को मिला बूस्टर, देखें पूरी लिस्ट
RSS सुरक्षा पर सरकारी खर्च का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, RSS की CISF सुरक्षा पर सवाल; 200 करोड़ खर्च का दावा
चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Not only gods even government sleeps soundly during chaturmas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 29, 2026 | 05:30 AMElon Musk का बड़ा दांव, X पर लॉन्च हुई X Money बैंकिंग सर्विस, अब चैट के साथ भेज सकेंगे पैसे
Jul 29, 2026 | 04:59 AMAaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














