-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- New Look Of The Goddess Of Justice The Eye Patch Removed Constitution In Place Of Sword
न्याय की देवी का नया रूप, हटा दी गई आंख की पट्टी, तलवार की जगह संविधान
- Written By: मृणाल पाठक
ब्रिटिश शासन काल से चली आ रही न्याय की देवी की प्रतिमा में तर्कसंगत सुधार कर सुप्रीम कोर्ट के जजों की लाइब्रेरी में स्थापित किया गया है। नई प्रतिमा की आंखों की पट्टी और हाथ में पकड़ी तलवार हटा कर संविधान दे दिया गया है।

(डिजाइन फोटो)
ब्रिटिश शासन काल से चली आ रही न्याय की देवी की प्रतिमा में तर्कसंगत सुधार कर सुप्रीम कोर्ट के जजों की लाइब्रेरी में स्थापित किया गया है। नई प्रतिमा पहले के समान इंसाफ का तराजू हाथ में लिए हुए है लेकिन उसकी आंखों की पट्टी और हाथ में पकड़ी तलवार हटा कर संविधान दे दिया गया है। भारतीय न्याय का यह नया प्रतीक बेहतर और उद्देश्यपूर्ण है।
अब न्याय की देवी आंखें खुली रखकर वास्तविकता को देख-परख कर फैसला सुना सकती है। इसके अलावा वह तलवार से आतंकित करने की बजाय संविधान के ढांचे और भावना के अनुरूप अपना दायित्व निभाती है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का कहना है कि न्याय की देवी की आंखों से पट्टी हटाने का अर्थ है कि न्याय कभी अंधा था ही नहीं। अब इस प्रतिमा के प्रतीक सार्थकतापूर्ण हो उठे हैं।
इस नई प्रतिमा का भारतीय न्याय व्यवस्था पर आनेवाले वर्षों में रचनात्मक असर पड़ेगा। स्वतंत्र भारत में औपनिवेशिक दमन नीति की प्रतीक तलवार की तनिक भी आवश्यकता नहीं थी। अंधे न्याय के उस पुराने प्रतीक ने कितने ही देशभक्तों और स्वाधीनता सेनानियों को जेल, कालापानी भेजा या फांसी के फंदे से लटकाया।
सम्बंधित ख़बरें
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
गो-हत्या पर पूर्ण रोक के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, HC के आदेश को बताया कानून से परे
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
यह भी पढ़ें- महायुति ने एकजुटता दिखाई, रिपोर्ट कार्ड के जरिए कर्मठता का दावा
कानून चाहे जिस देश का हो, हमेशा गतिशील और समय की आवश्यकताओं के अनुरूप होना चाहिए। वह एक ऐसी जलधारा के समान होना चाहिए जो एक जगह न रुकते हुए धरातल के अनुरूप अपना मार्ग बनाती चलती है। मूल कानून या बेसिक लॉ भले ही वैसा बना रहे लेकिन परिवर्तित परिस्थितियों के अनुसार न्यायशास्त्र (ज्यूरिसप्रूडेंस) के संदर्भ में उसकी व्याख्या बदलती रहती है।
यही वजह है कि अधिकांश ब्रिटिशकालीन पुराने कानून रद्द या संशोधित कर दिए गए। आईपीसी और सीआरपीसी जैसे 150 वर्ष पुराने कानूनों की जगह भारतीय न्याय संहिता व अन्य नए कानूनों ने ले ली। समय के मुताबिक साइबर लॉ की रचना हुई। न्याय का अर्थ लंबी मुकदमेबाजी कदापि नहीं है जिसमें कानूनी दांवपेंच चलते रहें, पेशी पर पेश हो तथा धन की बर्बादी के बाद भी कुछ हासिल न हो।
न्याय होता हुआ दिखाई देना चाहिए। न्याय की देवी की नई प्रतिमा का परिधान भी परंपरागत रूप से भारतीय है। यह न्याय की अवधारणा में उल्लेखनीय बदलाव और भारतीय मूल्यों से जुड़ाव को दर्शाता है। न्याय की देवी का नया अवतार भारतीय न्यायप्रणाली से सुसंगत है जो समयानुकूल बदलाव को स्वीकार करती है और न्याय को सर्वोच्चता प्रदान करती है। कानून साधन है और न्याय उसकी मंजिल। वैसे न्याय को लेकर भी कहा गया है कि विलंब से मिलनेवाले न्याय को न्याय नहीं माना जा सकता।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
New look of the goddess of justice the eye patch removed constitution in place of sword
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














