-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Navabharat Nishanebaaz Smart Meter Protest Electricity Consumers Prepaid Billing Dispute
नवभारत निशानेबाज: कैसी आशंका और कैसा डर, आपके घर लगेगा स्मार्ट मीटर
- Written By: आकाश मसने
Smart Meters Protest: देशभर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की योजना का तीव्र विरोध हो रहा है। जनता इसे भारी-भरकम खर्च, निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने और मनमाने बिजली बिल की साज़िश मान रही है।

नवभारत निशानेबाज (डिजाइन फोटो)
Navabharat Nishanebaaz: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, यह बताइए कि लोग स्मार्ट फोन तो मजे से अपने पास रखते हैं लेकिन बिजली के स्मार्ट मीटर का विरोध क्यों कर रहे हैं? क्या वह चाहते हैं कि मीटर डल, धीमा, सुस्त और आकर्षणविहीन बना रहे और स्मार्ट न होने पाए।’
हमने कहा, ‘लोग यदि स्मार्ट मीटर के विरोध में मोर्चा निकाल रहे हैं तो उसकी जरूर कोई वजह होगी। प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर खर्च होनेवाले 40,000 करोड़ रुपए जनता की जेब से जाएंगे। महाराष्ट्र के विद्युत उपभोक्ताओं के घर, कार्यालय, दुकान में 25,65,000 स्मार्ट मीटर लगाए जानेवाले हैं। आरोप है कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना अदाणी, टाटा पॉवर, रिलायंस, टोरंट जैसी निजी कंपनियों का हित साधने के लिए जबरन लागू की जा रही है। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिल भी ज्यादा रकम का आएगा। जब मीटर स्मार्ट है तो जोर से भागेगा।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, पुराने मीटर में कौन सी बुराई या कमी थी जो उसे बदलकर स्मार्ट मीटर लाया जा रहा है?’
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल की 515 दुकानों की लीज विवाद: डॉ. वाघमारे ने हाईकोर्ट में दाखिल की जनहित याचिका
मुंबई-नवी मुंबई समेत 6 शहरों में बनेगी एयरपोर्ट सिटी, अदाणी समूह करेगा 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश
नवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में महंगी बिजली पर घमासान, गुजरात के मुकाबले क्यों जेब ढीली कर रहे उपभोक्ता?
1000 करोड़ की जरूरत, पर बजट नहीं, भंडारा के गोसीखुर्द से 42 गांवों का पुनर्वास अब भी अधर में
हमने कहा, ‘सरकार कोई नई चीज देना चाहती है तो उसे प्रेम से स्वीकार कीजिए। जैसे लोग नए मकान में रहने जाते हैं, नई गाड़ी खरीदते हैं, खाने में नई रेसिपी आजमाते हैं, नेता नई पार्टी ज्वाइन करते हैं, वैसे ही आप भी नया स्मार्ट मीटर ले लीजिए। पुराने कपड़ों के समान पुराना मीटर त्याग दीजिए। अब ओल्ड इज गोल्ड वाली कहावत भूल जाइए।’
यह भी पढ़ें:- Navabharat Nishanebaaz: जहां दिखे फायदा उस ओर चल, इसीलिए होता है इतना दलबदल
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, अभी ग्राहकों को बिजली बिल भरने के लिए 21 दिन की मोहलत दी जाती है। प्रीपेड मीटर से यह सुविधा नहीं मिल पाएगी। नोटिस न देते हुए बिजली सप्लाई बंद की जा सकती है। बिल भरने के बाद भी 3 से 7 दिन बिजली बंद रह सकती है।’
हमने कहा, ‘पहले से आशंका मत रखो। स्मार्ट मीटर आजमा कर तो देखो। आपने शम्मी कपूर पर फिल्माया गया गीत सुना होगा- ‘मुझे अपना यार बना लो फिर हो जाऊं संसार का, अरे आजमा के देखो, दिल कैसा है दिलदार का!’ जब आपके यहां बिजली का स्मार्ट मीटर लगे तो उसका पुष्पमाला पहनाकर और नारियल फोड़कर स्वागत कीजिए। इस तरह की बेढ़ब स्कीम को कहते हैं- सरकार आपके द्वार! आप स्मार्ट मीटर को देखकर यह नहीं कह सकते- डोन्ट ट्राई टु बी स्मार्ट विद मी अर्थात मुझसे चालबाजी मत करो!’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेद्वी के द्वारा
Navabharat nishanebaaz smart meter protest electricity consumers prepaid billing dispute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, नए खुलासे होने के मिले संकेत!
Jun 26, 2026 | 10:32 AMनवभारत निशानेबाज: कैसी आशंका और कैसा डर, आपके घर लगेगा स्मार्ट मीटर
Jun 26, 2026 | 10:32 AMYRKKH Twist: ‘ये रिश्ता…’ में बड़ा धमाका! अभिरा की जिंदगी में मचेगा तूफान, तलाक के बाद नया ड्रामा शुरू
Jun 26, 2026 | 10:30 AMयवतमाल की 515 दुकानों की लीज विवाद: डॉ. वाघमारे ने हाईकोर्ट में दाखिल की जनहित याचिका
Jun 26, 2026 | 10:30 AMApple यूजर्स को बड़ा झटका, MacBook और iPad हुए महंगे, अब iPhone खरीदना भी पड़ सकता है भारी
Jun 26, 2026 | 10:26 AMमुंबई-नवी मुंबई समेत 6 शहरों में बनेगी एयरपोर्ट सिटी, अदाणी समूह करेगा 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश
Jun 26, 2026 | 10:22 AMनवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में महंगी बिजली पर घमासान, गुजरात के मुकाबले क्यों जेब ढीली कर रहे उपभोक्ता?
Jun 26, 2026 | 10:22 AMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM











