- Hindi News »
- Special Coverage »
- Mnrega Name Change Poojya Bapu Yojana Modi Government
निशानेबाज: मनरेगा के नए नाम पर ध्यान देना, पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना
MNREGA Name Change: मनरेगा का नाम बदलकर ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’ करने की संभावित तैयारी पर व्यंग्यात्मक चर्चा। लेख में नाम परिवर्तन, राजनीति और सरकार के फैसलों पर कटाक्ष किया गया है।
- Written By: आकाश मसने

कॉन्सेप्ट फोटो (नवभारत)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज मन की बात सुनाने वाले प्रधानमंत्री मोदी की सरकार मनमानी करते हुए महात्मा गांधी के नाम से चलने वाली मनरेगा का नाम बदलने जा रही है। वह उसे पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना का नया नाम देगी।’
हमने कहा, ‘इसमें मनमानी की क्या बात है। प्रॉडक्ट वही है सिर्फ लेबल बदल रहा है। इसे नई पैकिंग में स्वीकार कीजिए, जैसे पुराने मंदिर का जीर्णोद्धार होता है वैसे ही पुरानी योजना का पुनरोद्धार हो रहा है। महात्मा गांधी कहने से वह आत्मीयता नहीं झलकती जैसी बापू कहने से दिल को छू जाती है। नेहरू और सरदार पटेल भी महात्मा गांधी को बापू कहकर संबोधित करते थे। इसलिए मोदी सरकार का कदम बिल्कुल सही है। गुजरात में पिता को बापू कहने का रिवाज है। इसलिए मोदी-शाह सही राह दिखा रहे हैं। नई योजना में कामकाज के दिनों की तादाद वर्तमान 100 से बढ़ाकर 125 की जा रही है।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, हमें तो लगता है कि मोदी सरकार व बीजेपी को गांधी नाम से एलर्जी है। उन्हें यह शब्द सुनते ही राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की याद आती है। इसलिए वह गांधी की बजाय ‘बापू’ कहने के पक्ष में हैं। एमजी की बजाय अब पीबी अर्थात पूज्य बापू कहने की आदत डालिए, पीबी कहने से आपका बीपी या ब्लडप्रेशर नहीं बढ़ जाएगा। बीजेपी की सोच है कि देश कब तक गांधी-नेहरू के नाम की माला जपता रहेगा? समयानुसार परिवर्तन होते रहना चाहिए। नाम ही जपना है तो श्रद्धापूर्वक नमो नमो जपते रहो।’
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन सिंदूर में अग्निवीर की शहादत पर केंद्र सरकार की चुप्पी से बॉम्बे हाईकोर्ट नाराज, कहा- जवाब दें वरना…
भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक विजेता खाशाबा जाधव को मिलेगा पद्म विभूषण? बॉम्बे HC का केंद्र को बड़ा निर्देश
आज विज्ञान भवन में नारी शक्ति का महासंगम, जानिए आधी आबादी के लिए क्या है पीएम मोदी का मेगा प्लान?
सबरीमाला मामले में केंद्र का हलफनामा, सुप्रीम कोर्ट में कहा- जज नहीं कर सकते धर्म की व्याख्या
यह भी पढ़ें:- निशानेबाज: कांग्रेस की धमक अब भी मजबूत, BJP पर सवार नेहरू का भूत
हमने कहा, ‘सरकार के पास अधिकार है कि वह कुछ न कुछ नयापन लाए। प्रधानमंत्री ने खुद को प्रधानसेवक कहा। पुराने को छोड़ नया संसद भवन बनवाया। शहरों व सड़कों के पुराने मुगलिया नाम बदल डाले। अब लोग शहरों को प्रयागराज, दीनदयाल, छत्रपति संभाजीनगर, अहिल्यानगर के नए नामों को स्वीकार कर चुके हैं। अहमदाबाद को भी कर्णावती कहने का प्रस्ताव है। इसलिए मानकर चलिए कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। आप इसकी आदत डालिए,’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Mnrega name change poojya bapu yojana modi government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर; बीजेपी नेता के भांजे का हत्यारा सोनू यादव ढेर, मामूली विवाद में की थी हत्या
May 03, 2026 | 07:30 AMभोर कांड से महाराष्ट्र में उबाल: मासूम की हत्या पर आक्रोश, रोहित पवार ने उठाई ‘शक्ति कानून’ लागू करने की मांग
May 03, 2026 | 07:29 AMVaishali Totewar Bribery Case: पुलिस महकमे में हड़कंप, ACB ने पुणे आयुक्तालय में रिश्वत लेते अधिकारी को दबोचा
May 03, 2026 | 07:26 AMगुरुग्राम में घर से मिली 5 लाशें, पति ने की पत्नी समेत 4 बच्चों की हत्या, खुद की काटी नस, इलाके में मचा हड़कंप
May 03, 2026 | 07:17 AMजासूसी पर ईरान के कड़े तेवर! इजरायल के लिए काम करने के आरोप में दो नागरिकों को दी फांसी
May 03, 2026 | 07:16 AM‘कुछ भी परमानेंट नहीं’, संजय जाधव के बयान से सियासी हलचल तेज, बगावत के संकेतों ने बढ़ाई अटकलें
May 03, 2026 | 07:12 AMAshok Kharat Money Laundering Case: 50 करोड़ के लेन-देन का खुलासा, ढोंगी तांत्रिक पर ED की बड़ी कार्रवाई
May 03, 2026 | 07:09 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














