-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Meaning Of Friendship Between Prime Minister Modi And Us President Trump
आज का निशानेबाज: ऐसे भी राजनेता होते हैं जनाब, सनकी ट्रम्प का नहीं कोई जवाब
- Written By: दीपिका पाल
पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की मित्रता से हमें ब्लैक एंड व्हाइट टीवी के जमाने में दूरदर्शन पर सुनाई देने वाला गीत ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ याद आ गया. दोनों नेताओं ने एक दूसरे को नए सिरे से देखा और परखा।

आज का निशानेबाज (सौ.सोशल मीडिया)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की मित्रता से हमें ब्लैक एंड व्हाइट टीवी के जमाने में दूरदर्शन पर सुनाई देने वाला गीत ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ याद आ गया. दोनों नेताओं ने एक दूसरे को नए सिरे से देखा और परखा.’ हमने कहा, ‘परखना मत, परखने से कोई अपना नहीं रहता! किसी भी आईने में देर तक चेहरा नहीं रहता. ये दुनिया बड़ी जालिम है जिसमें एक चेहरे पर कई चेहरा लगा लेते हैं लोग! इसलिए हमारी सलाह है कि चेहरा क्या देखते हो, दिल में उतर कर देखो ना!’
पड़ोसी ने कहा, ‘ट्रम्प जब टैरिफ बढ़ाकर आयात महंगा कर देते हैं तो उनका सीधा संदेश रहता है- दिल-विल, प्यार-व्यार मैं क्या जानूं रे. जब ट्रम्प व्यापार पर उतर आते हैं तो उनका रवैया सख्त रहता है. वह मेक अमेरिका ग्रेट अगेन के नारे पर निर्वाचित हुए हैं. अपने देश को ग्रेट ही नहीं ग्रेटेस्ट बनाने के लिए उन्होंने कनाडा को यूएस का 51वां राज्य बनने का ऑफर दिया. वह ग्रीनलैंड को भी हथियाना चाहते हैं. डेनमार्क की आपत्ति की उन्हें परवाह नहीं है. गाजा पट्टी को वह रिवेरिया बनाने की सोचते हैं. वहां के लोगों को सऊदी अरब या मिस्र भेजकर पर्यटकों के लिए समुद्री बीच, होटल, कैसिनो, वाटरस्पोर्ट शुरू करना चाहते हैं।
भारत भी चाहे तो मेक इंडिया ग्रेट अगेन का लक्ष्य रखकर अखंड भारत का सपना साकार कर सकता है जो द्वितीय सरसंघचालक गुरूजी गोलवलकर ने देखा था. पाकिस्तान व बांग्लादेश पहले हमारे देश का ही हिस्सा था. अंग्रेजों के शासनकाल में इसे इंडियन एम्पायर ऑफ इंडिया, बर्मा एंड सिलोन कहा जाता था. उसमें बीचो-बीच नागपुर पड़ता था तभी तो यहां जीरो माइल रखा गया. सम्राट कनिष्क के समय चीन तक भारत का साम्राज्य फैला था. महाराजा रणजीतसिंह के समय अफगानिस्तान पर भी अपना आधिपत्य था. महाभारत काल में गांधारी अफगानिस्तान की राजकुमारी थी जिसका धृतराष्ट्र से विवाह हुआ था. तब का गांधार आज के जमाने का कंधार है।’
सम्बंधित ख़बरें
ईरान ने जारी की हिट लिस्ट… निशाने पर दुनिया के 11 सबसे बड़े नेता, पहले नंबर पर नहीं है ट्रंप का नाम, हड़कंप
ट्रंप पर टूटा दुखों का पहाड़! करीबी की मौत से सदमे में अमेरिकी राष्ट्रपति, ट्रुथ सोशल पर बोले- बहुत याद आएगी
Mojtaba Khamenei Revenge: पिता के जनाजे के बाद मोजतबा खामेनेई का पहला संबोधन, अमेरिका से बदला लेने की कही बात
अमेरिका ने ईरान से मांगी Strait Of Hormuz से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही की गारंटी, ओमान में अहम बातचीत
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हमने कहा, ‘पुतिन यूक्रेन को हड़पने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं वह खत्म होने का नाम ही नहीं लेती. इजराइल-हमास की लड़ाई से मध्यपूर्व अशांत रहा है. दुनिया के देश युद्ध देते हैं, भारत ने शांति का प्रतीक बुद्ध दिया है. ट्रम्प या पुतिन जैसे बड़े नेताओं की हमें नकल नहीं करनी है. बड़े लोगों से मिलने में हमेशा फासला रखना, जहां दरिया समंदर से मिला, दरिया नहीं रहता।’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Meaning of friendship between prime minister modi and us president trump
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














