पुणे में 2 लैब टेक्नीशियन की रहस्यमयी मौत से हड़कंप! एक शव रेलवे ट्रैक पर तो दूसरा घर में मिला

Pune Lab Technician Death: पुणे रूबी हॉल क्लिनिक के दो लैब टेक्नीशियन गणेश काले और दिव्या निघोटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी। परिवार और क्लिनिक में पसरा शोक।
Pune Lab Technician Death: पुणे रूबी हॉल क्लिनिक के दो लैब टेक्नीशियन गणेश काले और दिव्या निघोटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी। परिवार और क्लिनिक में पसरा शोक।
पुणे हत्या मामला (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Ruby Hall Clinic: पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में कार्यरत दो लैब टेक्नीशियन की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने से सनसनी फैल गई है। बीड जिले के रहने वाले गणेश काले का शव शुक्रवार को तलेगांव दभाड़े रेलवे ट्रैक पर मिला, जबकि दिव्या निघोटे का शव शनिवार को गणेश काले के संगमवाड़ी स्थित घर से बरामद किया गया। दिव्या के शरीर पर बाहरी चोटों के निशान पाए गए हैं।

रेलवे ट्रैक पर मिला गणेश का शव

लैब टेक्नीशियन गणेश काले का शव शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद पुलिस ने प्रारंभिक रूप से इसे आत्महत्या माना था। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उनके परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है।

गणेश के घर में मिला दिव्या का शव

रूबी हॉल क्लिनिक में ही काम करने वाली दिव्या निघोटे शुक्रवार रात से लापता थीं। शनिवार दोपहर पुलिस ने उनका शव गणेश काले के घर से बरामद किया। पुलिस जांच में यह सामने आया कि दिव्या के शरीर पर चोट के निशान मौजूद हैं। डीसीपी (जोन-4) सोमय मुंडे ने कहा कि मौत का कारण पोस्टमॉर्टम से स्पष्ट होगा।

हत्या का केस दर्ज, एक-दूसरे से जुड़े लग रहे दोनों मामले

येरवाडा पुलिस ने दिव्या की मौत के मामले में IPC की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों की मौत को आपस में जुड़ा मानकर जांच कर रही है। मोबाइल फोन रिकॉर्ड, कॉल डिटेल्स और इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिवार से भी पूछताछ की जा रही है। दोनों के संबंधों की भी जांच हो रही है।

क्लिनिक ने जताया शोक

रूबी हॉल क्लिनिक की लीगल एडवाइजर मंजूषा कुलकर्णी ने बयान जारी कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन दोनों कर्मचारियों के परिवार के साथ है और पुलिस जांच में पूरी मदद करेगा। क्लिनिक में शोक का माहौल है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com