- Hindi News »
- Special Coverage »
- Know The Important Events Of History On 16 May
16 मई का इतिहास: सिक्किम बना भारत का हिस्सा, मेडिकल की दुनिया में भी हुआ चमत्कार
इतिहास में 16 मई का दिन एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि के साथ दर्ज है। यह दिन भारत के लिए भी महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन पूर्वाेत्तर का राज्य सिक्किम भारत का हिस्सा बना था।
- Written By: आकाश मसने

16 मई का इतिहास (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: इतिहास में 16 मई का दिन एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि के साथ दर्ज है। 2013 में 16 मई के दिन अमेरिकी वैज्ञानिकों को इंसानी भ्रूण के क्लोन से पहली बार स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली थी। मेडिकल की दुनिया में इसे एक बहुत बड़ी सफलता माना गया, क्योंकि इसके माध्यम से बहुत सी लाइलाज बीमारियों जैसे पार्किंसन, मल्टीपल स्क्लेरोसिस, रीढ़ में चोट और आंखों की रोशनी के इलाज की दिशा में लाभ होने की उम्मीद जगी।
इससे पहले 16 मई, 1929 को पहले ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था। हॉलीवुड के रूजवेल्ट होटल के ब्लॉसम रूम में पहला अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) समारोह आयोजित किया गया था। 16 मई 1929 को केवल 15 मिनट तक चले इस समारोह में 1927 और 1928 की फिल्मों को सम्मानित किया गया और 13 श्रेणियों में विजेताओं की घोषणा की गई थी। शुरुआत में इस अवॉर्ड को ‘एकेडमी अवॉर्ड ऑफ मेरिट’ के नाम से जाना जाता था। 1939 में इसे बदलकर ऑस्कर कर दिया गया।
16 मई 1975 को ही भारत के भू-राजनीतिक नक्शे में एक ऐतिहासिक बदलाव हुआ था। हिमालयी रियासत सिक्किम ने भारत में सम्मिलन के पक्ष में जनमत संग्रह किया, जिसके बाद 16 मई 1975 को इसे 22वें राज्य के रूप में आधिकारिक रूप से भारतीय संघ में शामिल कर लिया गया। काजी लेंडुप दोरजी सिक्किम के पहले मुख्यमंत्री बने और उनका कार्यकाल 16 मई 1975 से 18 अगस्त 1979 तक था।
सम्बंधित ख़बरें
17 मई का इतिहास: जब चार्ली चैपलिन की कब्र खोदकर चुराया गया ताबूत, भारत ने जीते 6 गोल्ड; जानिए अनोखी कहानी
16 मई का इतिहास: अमेरिकी वैज्ञानिक क्लोन की स्टेम सेल रिसर्च में बड़ी कामयाबी, 16 मई को हुआ था पहला ऑस्कर
15 मई का इतिहास: फास्ट फूड की दुनिया बदलने से लेकर ‘धक-धक गर्ल’ के जन्म तक, बेहद खास है आज का दिन
सिक्किम के भारत में विलय के 51 साल, राजशाही के अंत से जैविक क्रांति तक, जानें हिमालयी राज्य का गौरवशाली सफर
देश और दुनिया के इतिहास में 16 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1911 : कलकत्ता (अब कोलकाता) में बने तल्लाह वाटर टैंक का निर्माण पूरा हुआ। इसे उस समय दुनिया का सबसे बड़ा ओवरहैड वाटर टैंक कहा गया था।
1920 : फ्रांसीसी स्वतंत्रता सेनानी, सेनापति जॉन ऑफ आर्क को संत की उपाधि दी गयी।
1943 : वॉरसॉ में यहूदी बस्तियों में चल रही लड़ाई खत्म हो गई। पुलिस और कमांडो दल ने 19 अप्रैल को इन बस्तियों में प्रवेश किया था।
1960 : भारत और ब्रिटेन के बीच अन्तरराष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत।
1974 : इज़राइल के लड़ाकू विमानों ने सात फलस्तीनी शरणार्थी शिविरों और दक्षिणी लेबनान के गांवों पर बम दागे। इन हमलों में 27 लोग मारे गए और 138 अन्य घायल हुए।
1975 : सिक्किम को 22वें राज्य के रूप में भारतीय संघ में शामिल किया गया।
1996 : अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के 10वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
2004 : टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स खिताब जीता।
2006 : हॉलीवुड की चर्चित अदाकारा नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया।
2006 : न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति बने।
2007 : फ्रांस के राष्ट्रपति के तौर पर निकोलस सरकोजी के कार्यकाल की शुरुआत।
2008 : उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27 प्रतिशत ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता उच्च न्यायालय के निर्णय को खारिज किया।
2013 : अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली।
2014 : भारतीय उद्योगपति रुस्तमजी होमसजी मोदी का निधन।
2017: भारत के हरियाणा राज्य की एक अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए 10 साल की बच्ची को गर्भपात की इजाजत दी।
2023 : पाकिस्तान में दो जनजातीय गुटों के बीच झड़प में 15 लोगों की मौत हुई।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Know the important events of history on 16 may
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
घोड़बंदर रोड पर एमएमआरडीए का इंजीनियरिंग कमाल, 252 टन वजनी फुट ओवर ब्रिज तैयार
May 17, 2026 | 11:22 AMइन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए
May 17, 2026 | 11:21 AM2 महीने के बच्चे संग भारत घूमने आए ब्रिटिश कपल, बोले- भारतीय रेलवे और यहां के लोगों ने जीता दिल
May 17, 2026 | 11:20 AMनई शिक्षा नीति का असर, CBSE का बड़ा फैसला; कक्षा 9 में अब 3 भाषाएं पढ़ना होगा अनिवार्य
May 17, 2026 | 11:16 AMअशोक खरात केस के 2 महीने पूरे नहीं; महाराष्ट्र में अब तक 35 ढोंगी बाबाओं पर मामला दर्ज, अंनिस ने जताई चिंता
May 17, 2026 | 11:08 AMCentral Railway में नकली इलेक्ट्रिक उपकरण घोटाला उजागर, यात्रियों की सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़
May 17, 2026 | 11:07 AMIndia Netherlands Agreements: पीएम मोदी की यात्रा में सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन समेत 17 समझौतों पर मुहर
May 17, 2026 | 11:04 AMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














