17 मई का इतिहास: जब चार्ली चैपलिन की कब्र खोदकर चुराया गया ताबूत, भारत ने जीते 6 गोल्ड; जानिए अनोखी कहानी

May 17 History17: मई इतिहास में खास है। इसी दिन चार्ली चैपलिन का चोरी हुआ ताबूत बरामद हुआ, भारतीय मुक्केबाजों ने 6 गोल्ड जीते और सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा।
History of May 17: When Charlie Chaplin's Coffin Was Stolen After His Grave Was Dug Up; India Wins 6 Gold Medals—Discover the Extraordinary Story
चार्ली चैपलिन,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Charlie Chaplin Coffin Theft: इतिहास में कई ऐसे नाम दर्ज हैं, जो किसी एक देश के नहीं, बल्कि सारी दुनिया में सराहे जाते हैं। चार्ली चैपलिन भी उनमें से एक हैं। बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन की मौत के बाद कुछ चोर उनकी कब्र खोदकर ताबूत निकाल ले गए और उनके परिवार से ताबूत के बदले में चार लाख पाउंड की मांग की।

उन चोरों को धन तो नहीं मिला, क्योंकि पुलिस ने चोरों को पकड़कर 17 मई के दिन चार्ली चैपलिन का ताबूत बरामद किया। भारतीय खेलों के इतिहास में 17 मई का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। दरअसल 2010 में 17 मई के दिन भारतीय मुक्केबाजों ने राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीते थे।

बीजिंग ओलिंपिक के कांस्य विजेता विजेंद्र सिंह के अलावा दिनेश कुमार, परमजीत समोटा, अमनदीप, सुरंजॉय और जय भगवान ने अपने-अपने वर्ग का फाइनल जीता। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का पुरस्कार विजेंद्र कुमार को मिला। क्रिकेट की बात करें, तो महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 17 मई को ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।

देश-दुनिया के इतिहास में 17 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1498 : वास्को डी गामा ने कालीकट के नजदीक पहली बार लंगर डाला।

1540 : शेरशाह ने हरदोई में हुमायूं को मात दी। इसे इतिहास में कन्नौज की लड़ाई के नाम से जाना जाता है।

1749 : 'चेचक' के टीके का अविष्कार करने वाले एडवर्ड जेनर का जन्म।

1857 : बहादुर शाह जफर द्वितीय को स्वतंत्र मुगल बादशाह घोषित किया गया।

1949 : भारत ने राष्ट्रमंडल देशों के समूह में बने रहने का फैसला किया।

1974 : आयरलैंड के डबलिन शहर में तीन कार बम धमाकों में 23 लोगों की मौत और 100 से अधिक घायल हुए।

1987 : सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।

2000 : रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि को मंजूरी प्रदान की।

2000 : ब्रिटेन के दो रॉयल मरीन कमांडो बिना किसी सहायता के उत्तरी ध्रुव पर पहुंचे। यह कारनामा अंजाम देने वाले वह पहले ब्रितानी नागरिक बने।

2007 : भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू।

2008 : तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।

2010 : भारतीय मुक्केबाजों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए।

2010 : भारत ने दो हजार किलोमीटर तक मार करने में सक्षम 'अग्नि-2' प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया।

2014: लाओस में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 17 लोगों की मौत।

2023: हिंदुजा समूह के चेयरमैन श्रीचंद परमानंद हिंदुजा का 87 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हुआ।

2024: अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के संयुक्त हवाई अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com