- Hindi News »
- Special Coverage »
- Know The Important Events Of December 5 In History
5 दिसंबर का इतिहास : युक्ता मुखी ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब, जानें इतिहास की और भी घटनाएं
Historical Events of 5 December: पांच दिसंबर 2024 को भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में एक ऐतिहासिक सुनवाई के दौरान जलवायु संकट पैदा करने के लिए विकसित देशों की आलोचना की है।
- Written By: दीपिका पाल

5 दिसंबर का इतिहास (सौ.सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत की सुंदरियों ने 1990 के दशक में विश्व की सौंदर्य प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया और 1994 में शुरू हुए इस सिलसिले में 1999 में युक्ता मुखी ने एक और खूबसूरत अध्याय जोड़ दिया। सात अक्टूबर, 1979 को बेंगलुरु में जन्मी युक्ता ने पांच दिसंबर 1999 को मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। पांच दिसंबर 2024 को भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में एक ऐतिहासिक सुनवाई के दौरान जलवायु संकट पैदा करने के लिए विकसित देशों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने वैश्विक कार्बन बजट का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया और जलवायु वित्त से जुड़े अपने वादे पूरे नहीं किए और अब वे मांग कर रहे हैं कि विकासशील देश अपने संसाधनों के इस्तेमाल पर रोक लगाएं।
भारत की ओर से दलील देते हुए विदेश मंत्रालय (एमईए) के संयुक्त सचिव लूथर एम। रंगरेजी ने कहा कि अगर जलवायु को होने वाले नुकसान में योगदान असमान है, तो जिम्मेदारी भी असमान होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन में सबसे कम योगदान देने के बावजूद विकासशील देश इससे सबसे अधिक प्रभावित हैं।
देश-दुनिया के इतिहास में पांच दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1898 : प्रसिद्ध उर्दू शायर जोश मलीहाबादी का जन्म।
1941 : प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का लाहौर में निधन। उनकी कई कलाकृतियों को विश्वभर में सराहा जाता है।
1946 : भारत में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।
1969 : निशानेबाजी में दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली मशहूर निशानेबाज अंजलि भागवत का जन्म।
1971 : भारत ने बांग्लादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।
1998 : रूस भारतीय नौसेना के लिए ‘क्रिवाक श्रेणी’ के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत देने पर सहमत।
2001 : अमरीकी सेनाओं ने ओसामा बिन लादेन के अफगानिस्तान स्थित तोरा बोरा पहाड़ी ठिकाने पर कब्जा किया।
2005 : ब्रिटेन ने कानून बनाकर समलैंगिकता को वैध करार दिया।
2013 : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का निधन।
2016 : तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का निधन।
2020 : भारत में कोविड-19 के एक दिन में 36,652 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 96। 08 लाख से अधिक हुई। इसी दिन चीन में कोयला खदान में कार्बन मोनोक्साइड का स्तर बढ़ने से 18 मजूदरों की मौत।
2021 : नगालैंड में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 13 नागरिकों की मौत, दंगों में एक जवान भी मारा गया ।
2023 : उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया में एक धार्मिक सभा पर सेना द्वारा “गलती से किए गए” ड्रोन हमले में 85 लोगों की मौत।
सम्बंधित ख़बरें
21 मई का इतिहास: क्या आप जानते हैं? भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड व सुष्मिता सेन की जीत
20 मई का इतिहास : ब्रिटेन में चली आंसू गैस, टेलीस्कोप से पहली बार मिलीं अंतरिक्ष की तस्वीरें, जाने पुरी खबर
19 मई का इतिहास : क्यों खास है आज का दिन? इसी दिन बना था तापमान को मापने का सेंटीग्रेड पैमाना
17 मई का इतिहास: जब चार्ली चैपलिन की कब्र खोदकर चुराया गया ताबूत, भारत ने जीते 6 गोल्ड; जानिए अनोखी कहानी
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
2024 : भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में एक ऐतिहासिक सुनवाई के दौरान जलवायु संकट पैदा करने के लिए विकसित देशों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने वैश्विक कार्बन बजट का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया और जलवायु वित्त से जुड़े अपने वादे पूरे नहीं किए और अब वे मांग कर रहे हैं कि विकासशील देश अपने संसाधनों के इस्तेमाल पर रोक लगाएं।
भाषा एजेंसी के द्वारा
Know the important events of december 5 in history
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गुजरात के गबरू जवानों का तहलका, गिल और साई ने कर दिया कमाल, एक IPL सीजन में पार किया 600 रनों का आंकड़ा
May 21, 2026 | 10:25 PMसाढ़े चार घंटे चली मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म, PM मोदी मंत्रियों से क्या कहा? यहां जानें मीटिंग की पूरी बात
May 21, 2026 | 10:20 PMमुझे डर है कि कहीं सरकार उसे उठा न ले जाए, Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दीपके की माँ ने जताई चिंता
May 21, 2026 | 10:14 PMMPPSC 2026 के पदों में बढ़ोतरी, डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी की सीटें बढ़ीं; आयोग ने जारी किया नया शुद्धिपत्र
May 21, 2026 | 10:10 PMआम जनता को फिर लगा महंगाई का झटका! केरल, पंजाब के बाद अब यहां बढ़े दूध के दाम; देखें नई रेट लिस्ट
May 21, 2026 | 10:06 PMPM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PMAC Is Harmful: क्या एयर कंडीशन में रहने से हो रहे आपके स्किन और बाल खराब, कैसे करें बचाव?
May 21, 2026 | 09:51 PMवीडियो गैलरी

Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM














