21 मई का इतिहास: क्या आप जानते हैं? भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड व सुष्मिता सेन की जीत

May 21 History: 21 मई इतिहास में खास है। 1991 में राजीव गांधी की हत्या ने देश को झकझोर दिया, वहीं इसी दिन सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स बनकर भारत का नाम रोशन किया।
History of May 21: Did You Know? The Assassination of Former Indian Prime Minister Rajiv Gandhi and Sushmita Sen's Victory
राजीव गांधी हत्या, सुष्मिता सेन, मिस यूनिवर्स, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rajiv Gandhi Assassination History: इक्कीस मई का दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह 24 घंटे का एक सामान्य दिन ही है, लेकिन 1991 को इस दिन की एक घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। लिट्टे के उग्रवादियों ने इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी थी। श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज तमिल विद्रोहियों ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में राजीव पर आत्मघाती हमला किया। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे राजीव गांधी के पास एक महिला फूलों का हार लेकर पहुंची और उनके बहुत करीब जाकर अपने शरीर को बम से उड़ा दिया।

धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी चपेट में आने वाले ज्यादातर लोगों के मौके पर ही परखच्चे उड़ गए। इक्कीस मई को ही 18 बरस की एक दुबली पतली सी लड़की ने सारी दुनिया की सुंदरियों को पीछे छोड़कर देश के लिए खूबसूरती का सबसे बड़ा तमगा हासिल किया। सुष्मिता सेन ने 21 मई को ही 'ब्रह्मांड सुंदरी' (मिस यूनिवर्स) का खिताब अपने नाम किया था।

देश और दुनिया के इतिहास में 21 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1502 : पुर्तगाल के जोआओ दा नोवा ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप की खोज की।

1819 : अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर पहली बार साइकिल देखी गई। इसे स्विफ्ट वॉकर कहा जाता था।

1840 : न्यूजीलैंड को ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित किया गया।

1851 : दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में गुलामी प्रथा समाप्त हुई।

1881 : अमेरिकी रेड क्रॉस संस्था की स्थापना।

1904 : पेरिस में फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की स्थापना।

1918 : अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने महिलाओं को मतदान की अनुमति दी।

1927 : अमेरिका के एक पायलट चार्ल्स लिंडनबर्ग ने एक छोटे से विमान से न्यूयॉर्क से पैरिस के बीच बिना रूके पहली अटलांटिक पार उड़ान भरी।

1935 : क्वेटा शहर (अब पाकिस्तान में) भूकंप में बुरी तरह तबाह। 30 हजार से अधिक लोगों की मौत।

1961 : दक्षिण अफ्रीका के अलाबामा के मोंटगुमरी शहर में श्वेत और अश्वेत लोगों के बीच टकराव। रंगभेद का विरोध करने वाले डॉ. मार्टिन लूथर किंग की सभा के दौरान श्वेत लोगों द्वारा हंगामा करने से झगड़ा शुरू हुआ।

1991 : तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में आत्मघामी बम हमले में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या।

1994 : सुष्मिता सेन मनीला में संपन्न 43वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में खिताब से नवाजी गईं।

1996 : प्रसिद्ध शीतल पेय कम्पनी पेप्सी ने विश्व में पहली बार अंतरिक्ष में विज्ञापन फिल्म बनाने की घोषणा की।

1998 : बत्तीस वर्षों तक लगातार इंडोनेशिया पर शासन करने वाले राष्ट्रपति सुहार्तों का त्यागपत्र।

2002 : बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को छह महीने कारावास की सजा।

2003 : विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने तम्बाकू के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय संधि को जिनेवा में मंजूरी दी।

2021 : प्रसिद्ध पर्यावरणविद और 'चिपको आन्दोलन' के प्रमुख नेता सुन्दरलाल बहुगुणा का निधन।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com