20 मई का इतिहास : ब्रिटेन में चली आंसू गैस, टेलीस्कोप से पहली बार मिलीं अंतरिक्ष की तस्वीरें, जाने पुरी खबर

May 20 History: 20 मई इतिहास में खास है। 1965 में ब्रिटेन पुलिस को पहली बार आंसू गैस के इस्तेमाल की अनुमति मिली, जबकि 1990 में हबल टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष की पहली तस्वीरें धरती पर भेजीं।
History of May 20: Tear Gas Deployed in Britain; First-Ever Images of Space Captured via Telescope—Read the Full Story.
आंसू गैस, ब्रिटेन पुलिस, हबल टेलीस्कोप,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Hubble Telescope First Images: क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे पहले आंसू गैस के गोले कब छोड़े गए। दरअसल वह 20 मई 1965 का दिन था, जब ब्रिटेन की पुलिस को प्रदर्शनकारियों और शांति भंग करने पर आमादा लोगों के खिलाफ आंसू गैस के गोले छोड़ने की अनुमति दी गई।

अन्य घटनाओं की बात करें, तो यह दिन अंतरिक्ष इतिहास में भी एक महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है। बीस मई 1990 को हब्बल स्पेस टेलीस्कोप ने पहली बार अंतरिक्ष की तस्वीरें धरती पर भेजी थीं।

देश-दुनिया के इतिहास में 20 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1609: विलियम शेक्सपियर की कविताओं के पहले संग्रह का लंदन में प्रकाशन।

1873: सैन फ्रैंसिस्को के कारोबारी लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जैकब डेविस को जीन्स का पेटेंट मिला।

1902 : क्यूबा को अमेरिका से आजादी मिली।

1927 : सऊदी अरब को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1932 : अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकने वाले बिपिन चंद्र पाल का निधन।

1965 : कमांडर एम एस कोहली के नेतृत्व में पहला भारतीय दल एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने में सफल रहा।

1965 : ब्रिटिश पुलिस को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आंसू गैस के गोले छोड़ने की अनुमति मिली।

1972 : इंदिरा गांधी ने दूसरे हावड़ा ब्रिज की आधारशिला रखी।

1990 : हब्बल स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष से पहली तस्वीरों भेजी।

1995 : रूस ने मानव रहित अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण किया।

1998 : मल्टीबैरल रॉकेट प्रणाली 'पिनाका' का परीक्षण।

2003 : पाकिस्तान ने उग्रवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन पर प्रतिबंध लगाया।

2022 : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, सात लाख से अधिक प्रभावित।

2024 : ईरान के उत्तर-पश्चिम स्थित पहाड़ी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुए राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लाहियन और ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर एवं अन्य अधिकारी और अंगरक्षक दुर्गम पहाड़ी पर अजरबैजान-ईरान सीमा से लगभग 20 किलोमीटर दक्षिण में मृत पाए गए।

2025: गाजा में इजराइल के हमले में 85 लोगों की मौत।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com